
इंग्लैंड ने 15 साल बाद ऑस्ट्रेलिया धरती पर टेस्ट मैच जीत दर्ज करते हुए इतिहास रच दिया।

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
सूखा आखिरकार खत्म हो गया। इंग्लैंड ने 15 साल बाद ऑस्ट्रेलिया धरती पर टेस्ट मैच जीत दर्ज करते हुए इतिहास रच दिया। यह यादगार जीत एशेज 2025-26 के चौथे टेस्ट के दूसरे दिन, ऐतिहासिक मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर हासिल हुई, जिसे कई लोग चमत्कारी जीत करार दे रहे हैं। चौथी पारी में 175 रनों के मुश्किल लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने 32.2 ओवरों में 4 विकेट से जीत दर्ज की। यह 1962 के बाद पहली बार था जब इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट की चौथी पारी में सफल रन चेज किया। इसके साथ ही इंग्लैंड ने 18 टेस्ट मैचों के बाद ऑस्ट्रेलिया में जीत का स्वाद चखा। इंग्लैंड की आक्रामक रणनीति आखिरकार रंग लाई। ओपनिंग जोड़ी बेन डकेट और जैक क्रॉली ने महज 42 गेंदों में 51 रन जोड़कर लक्ष्य का दबाव काफी हद तक कम कर दिया। यह शुरुआत उस पहली पारी की नाकामी के बाद आई, जिसमें इंग्लैंड सिर्फ 110 रन पर आलआउट हो गया था।
दूसरे दिन गिरते रहे विकेट
दूसरे दिन इंग्लैंड के ड्रेसिंग रूम में उस समय हल्की घबराहट देखने को मिली, जब ऑस्ट्रेलिया ने अहम विकेट झटके। जो रूट (15) और बेन स्टोक्स (2) के आउट होने के बाद इंग्लैंड जीत से सिर्फ 10 रन दूर था। हालांकि, हैरी ब्रूक ने कोई गलती नहीं की और टीम को सुरक्षित जीत दिलाई। यह जीत 7 जनवरी 2011 के बाद ऑस्ट्रेलिया में इंग्लैंड की पहली टेस्ट जीत थी, जब उसने सिडनी टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को पारी और 83 रन से हराकर एशेज 3-1 से जीती थी।
पिच पर उठे सवाल
मैच के दो दिन के भीतर खत्म हो जाने के बाद पिच को लेकर जोरदार बहस छिड़ गई। पहले दिन ही 20 विकेट गिरे थे, जो ऑस्ट्रेलिया में 1951 के एडिलेड ओवल के बाद सबसे ज्यादा थे। दूसरे दिन भी विकेटों का पतझड़ जारी रहा और 16 विकेट और गिर गए। इस सीरीज के पहले टेस्ट में भी पहले दिन 19 विकेट गिरे थे और वहां भी मैच दो दिन में नतीजे पर पहुंच गया।
आखिरी टेस्ट सिडनी में खेला जाएगा
अब तक एशेज सीरीज में 20 में से सिर्फ 13 दिन का खेल हो पाया है। सीरीज का आखिरी टेस्ट 4 से 8 जनवरी तक सिडनी में खेला जाएगा। 0-5 की शर्मनाक हार से बचने के बाद इंग्लैंड सिडनी में जीत के साथ सीरीज खत्म करना चाहेगा, जबकि 3-1 से आगे ऑस्ट्रेलिया सीरीज को 4-1 से समाप्त करने की कोशिश करेगा।
ऐसा रहा चमत्कारी मुकाबला
इस चौथे टेस्ट की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में केवल 152 रन बनाए। जोस टंग को 5 विकेट मिले। इसके जवाब में इंग्लैंड की पहली पारी भी केवल 110 रन पर सिमट गई। यानी ऑस्ट्रेलिया को बढ़त मिली 42 रनों की। लेकिन दूसरी पारी में भी ऑस्ट्रेलिया कुछ खास नहीं कर सकी। और एक बार फिर कार्स, टंग और स्टोक्स की घातक गेंदबाजी से मेजबान 132 पर सिमट गए। इंग्लैंड के सामने 175 रनों का लक्ष्य था। जिसे इंग्लैंड ने 4 विकेट रहते चेज कर लिया।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 124 रन से करारी शिकस्त दी। ईशान किशन के नाबाद 80 रन और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने फाइनल में प्रवेश किया, जहां उसका सामना पाकिस्तान से होगा।
एशियन गेम्स 2026 के मेंस हॉकी सेमीफाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 4-3 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। मैच के आखिरी मिनट में अभिषेक ने शानदार गोल कर भारत को जीत दिलाई।
भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरे वनडे मुकाबले में वेस्टइंडीज ने जॉन कैंपबेल, शाई होप और आमिर जांगू के शतकों की बदौलत 50 ओवर में 405 रन बनाए। वेस्टइंडीज का वनडे में यह सबसे बड़ा स्कोर है।
एशियाई खेलों में भारतीय एथलीटों ने अपने शानदार प्रदर्शन से इतिहास रच दिया है। बुधवार को भारत ने महज 5 घंटे के भीतर चार गोल्ड मेडल अपने नाम किए। इनमें से 3 गोल्ड तीरंदाजी (आर्चरी) और 1 शूटिंग से आया। इस धमाकेदार प्रदर्शन की बदौलत भारत मेडल टैली में 7वें स्थान पर पहुंच गया है।
एशियन गेम्स में भारतीय एथलीटों का स्वर्णिम प्रदर्शन जारी है। मंगलवार को भारत की स्टार निशानेबाज नीरू ढांडा ने महिलाओं के ट्रैप इवेंट में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। इसके साथ ही 26 वर्षीय नीरू इस स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं।
एशियाई खेलों में भारतीय एथलीटों का शानदार प्रदर्शन जारी है। सोमवार को तीरंदाजी, शूटिंग, मुक्केबाजी और कुराश समेत कई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने अपनी चुनौती पेश की। भारत 39 पदकों के साथ पदक तालिका में 12वें स्थान पर बना हुआ है।
एशियाई खेल 2026 के आठवें दिन भारत को मुक्केबाजी से बड़ी खुशखबरी मिली, जबकि बैडमिंटन कोर्ट से निराशा हाथ लगी। मुक्केबाज अंकुश पंघाल ने पुरुषों की 80 किग्रा श्रेणी के सेमीफाइनल में जगह बनाकर भारत के लिए बॉक्सिंग का पहला पदक पक्का कर लिया है।
भारत ने एशियन गेम्स 2026 में तीसरा गोल्ड जीत लिया है। टीम ने महिला कबड्डी के फाइनल में ईरान को 37-34 से हराया है। महिला टीम इंडिया ने लगातार 5वें एशियाड में मेडल जीता है। अब दोपहर 2:30 बजे पुरुष टीम का फाइनल भी ईरान से होगा। जापान के नागोया में शनिवार को गेम्स के 7वें दिन भारत को चौथा मेडल मिला है।
महिला पहलवानों ने WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के यौन उत्पीड़न मामले में बरी किए जाने के फैसले को दिल्ली की सेशन कोर्ट में चुनौती दी है। याचिका में 'आदर्श पीड़िता' की रूढ़िवादी सोच और तारीखों को आधार बनाने पर सवाल उठाए गए हैं।
मध्यप्रदेश में इंदौर के होलकर स्टेडियम में 11 अक्टूबर को होने वाले भारत और वेस्टइंडीज के बीच हाई-वोल्टेज टी-20 मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। आज सुबह 6 बजे जैसे ही टिकटों की ऑनलाइन बिक्री शुरू हुई, फैंस टिकट बुक करने के लिए टूट पड़े।