×

निसार... आज एक बार फिर भारत अंतरिक्ष में रचेगा इतिहास

आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में शाम 5:40 बजे निसार को जीएसएलवी-एस16 रॉकेट के जरिये लॉन्च किया जाएगा। यह पहला ऐसा मिशन है जिसमें पहली बार किसी जीएसएलवी रॉकेट के जरिये ऐसे उपग्रह को सन-सिंक्रोनस आर्बिट (सूर्य-स्थिर कक्ष) में स्थापित किया जाएगा।

By: Arvind Mishra

Jul 30, 202511:01 AM

view5

view0

निसार... आज एक बार फिर भारत अंतरिक्ष में रचेगा इतिहास

  • पृथ्वी की बेहतर निगरानी की भारत को मिलेगी महाशक्ति 

  • धरती पर नजर रखेगा नासा-इसरो सिंथेटिक अपर्चर रडार

  • अब दुनिया देखेगी भारत की अंतरिक्ष इंजीनियरिंग की ताकत

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब

भारत अंतरिक्ष में एक नया इतिहास रचने जा रहा है। नासा और इसरो की साझेदारी से बना पहला सैटेलाइट निसार आज अंतरिक्ष में अपने सफर की शुरुआत करेगा। श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर पर लॉन्च का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। इसके साथ ही निसार यानी नासा-इसरो सिंथेटिक अपर्चर रडार को नासा और इसरो ने मिलकर तैयार किया है। दरअसल, इसरो आज बुधवार को निसार (नासा-इसरो सिंथेटिक अपर्चर रडार) मिशन का प्रक्षेपण करेगा। इसरो के अध्यक्ष और अंतरिक्ष विभाग के सचिव डॉ. वी नारायणन के अनुसार उपग्रह को एक भारतीय रॉकेट द्वारा पृथ्वी की कक्षा में स्थापित किया जाएगा। आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में शाम 5:40 बजे निसार को जीएसएलवी-एस16 रॉकेट के जरिये लॉन्च किया जाएगा। यह पहला ऐसा मिशन है जिसमें पहली बार किसी जीएसएलवी रॉकेट के जरिये ऐसे उपग्रह को सन-सिंक्रोनस आर्बिट (सूर्य-स्थिर कक्ष) में स्थापित किया जाएगा।

पृथ्वी से संबंधित डाटा प्रसारित करेगा

सन-सिंक्रोनस आर्बिट वह कक्षा होती है, जिसमें उपग्रह पृथ्वी के ध्रुवों के ऊपर से गुजरता है और हर बार जब वह एक विशेष स्थान से गुजरता है तो सूरज की रोशनी की स्थिति एक जैसी रहती है। कावुलुरू ने मिशन के बारे में बताया कि नासा ने निसार के लिए एल-बैंड उपलब्ध कराया है जबकि इसरो सिंथेटिक अपर्चर रडार के लिए एस-बैंड उपलब्ध कराया है। इससे बड़ी मात्रा में डाटा एकत्र करना संभव हो पाएगा। यह उपग्रह अंटार्कटिका, उत्तरी ध्रुव और महासागरों सहित पृथ्वी से संबंधित व्यापक डाटा प्रसारित करेगा।

हर देश की सरकारें करेंगी इस्तेमाल

निसार पूरे विश्व से डाटा एकत्र करेगा और इसका इस्तेमाल व्यावसायिक तथा वैज्ञानिक उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।कवुलुरु ने कहा, इसरो इस डाटा का प्रसंस्करण करेगा और इसका अधिकांश हिस्सा ओपन-सोर्स के रूप में उपलब्ध कराएगा, ताकि दुनिया भर के उपयोगकर्ता इसे आसानी से प्राप्त कर सकें। इससे हम हिमालय और अंटार्कटिका जैसे क्षेत्रों में वनों में होने वाले बदलवा, पर्वतों की स्थिति या स्थान में बदलाव और ग्लेशियरों की गतिविधियों सहित मौसमी परिवर्तनों की निगरानी कर सकेंगे।

19 मिनट बाद कक्षा में होगा स्थापित 

जीएसएलवी-एस16 रॉकेट की लंबाई 51.7 मीटर है। यह चेन्नई से लगभग 135 किलोमीटर पूर्व में स्थित दूसरे लॉन्च पैड से प्रक्षेपित होगा। प्रक्षेपण के लगभग 19 मिनट बाद उपग्रह को उसकी निर्धारित कक्षा में स्थापित कर दिए जाने की संभावना है।

12 दिन में पूरी पृथ्वी का डेटा

इसरो के मुताबिक, निसार उपग्रह का प्रक्षेपण दोनों अंतरिक्ष एजेंसियों के बीच एक दशक से अधिक लंबे सहयोग में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा। इसरो ने बताया कि यह उपग्रह हर 12 दिनों में पूरी पृथ्वी का स्कैन करेगा, और दिन-रात, हर मौसम में उच्च-रिजॉल्यूशन वाला डेटा प्रदान करेगा। उपग्रह पृथ्वी की सतह पर अत्यंत सूक्ष्म बदलावों की पहचान करने में सक्षम होगा, जैसे वनस्पति में बदलाव, बर्फ की चादरों का खिसकना और जमीन का विकृति। इसरो ने कहा कि इस मिशन से समुद्र के स्तर की निगरानी, जहाजों का पता लगाना, तूफानों पर नजर रखना, मिट्टी की नमी में बदलाव, सतही जल संसाधनों की मैपिंग और आपदा प्रबंधन जैसे कई अहम क्षेत्रों में मदद मिलेगी। यह उपग्रह भूकंप से जमीन में आई हल्की दरारें या बर्फ की चादर में बदलाव का पता लगाएगा। 
  
COMMENTS (0)

RELATED POST

पंजाब के पूर्व DGP मोहम्मद मुस्तफा और पूर्व मंत्री पत्नी रजिया सुल्ताना पर बेटे की हत्या का केस दर्ज: अवैध संबंध और साजिश का आरोप

0

पंजाब के पूर्व पुलिस महानिदेशक (DGP) मोहम्मद मुस्तफा, उनकी पत्नी और पूर्व मंत्री रजिया सुल्ताना सहित बेटी और बहू पर हरियाणा के पंचकूला में बेटे अकील अख्तर (35) की हत्या का मामला दर्ज किया गया है। अकील की मौत 16 अक्टूबर की देर रात हुई थी, जिसे शुरू में परिवार ने दवाओं के ओवरडोज से हुई बताया था।

Loading...

Oct 21, 2025just now

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: गठबंधन में फूट और 74 पार्टियों के बीच कांटे की टक्कर

2

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के नामांकन की प्रक्रिया 20 अक्टूबर को समाप्त हो गई। 243 सीटों वाली विधानसभा के लिए मतदान दो चरणों में 6 और 11 नवंबर को होंगे। इस चुनाव में कुल 74 राजनीतिक दल मैदान में हैं। प्रमुख घटनाक्रम यह रहा कि INDIA गठबंधन (महागठबंधन) में टिकट वितरण को लेकर भारी खींचतान, अंदरूनी बगावत और सीटों पर टकराव दिखा

Loading...

Oct 21, 2025just now

दिवाली संदेश: MP के विकास में 9 करोड़ जनता सहभागी – CM मोहन यादव

5

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने प्रदेशवासियों को दीपावली के पावन पर्व पर शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में मध्य प्रदेश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'विकसित भारत' संकल्प में सहभागी बताया, और कहा कि प्रदेश की लगभग 9 करोड़ जनता विकास के यज्ञ में अपनी आहुति दे रही है। वहीं, राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने दीपावली को धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक बताते हुए वंचितों और जरूरतमंदों के जीवन में खुशियां लाने का आह्वान किया। दोनों नेताओं ने नागरिक

Loading...

Oct 20, 202523 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी ने INS विक्रांत पर मनाई दिवाली, बोले- 'विक्रांत ने पाकिस्तान की रातों की नींद उड़ा दी'

6

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को गोवा में स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत पर नौसैनिकों के साथ दिवाली मनाई। यह 12वीं बार है जब पीएम मोदी ने जवानों के बीच जाकर त्योहार मनाया। नौसैनिकों को संबोधित करते हुए, पीएम ने आत्मनिर्भर भारत के प्रतीक आईएनएस विक्रांत की जमकर तारीफ की और कहा कि इसकी मौजूदगी से पाकिस्तान की रातों की नींद उड़ गई है। उन्होंने भारत की बढ़ती सैन्य शक्ति, स्वदेशी रक्षा उत्पादन और माओवादी हिंसा में आई भारी कमी पर भी बात की। उन्होंने जोर दिया कि अब औसतन हर 40 दिन में एक स्