चित्रकूट जिले के गोवरिया बुजुर्ग गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। घरेलू विवाद के बाद महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी, जिसके अगले ही दिन उसका पति भी जंगल में पेड़ से लटका मिला। पूर्व ग्राम प्रधान रामजनक यादव और उनकी पत्नी की आत्महत्या की खबर ने इलाके में सनसनी फैला दी है। पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुटी है।

हाईलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
घरेलू कलह के कारण महिला ने फांसी लगा ली। पत्नी के द्वारा फाँसी लगा लिए जाने के बाद युवक घर से बाइक लेकर निकल पड़ा। जंगल में जाकर पेड़ में फँदा बनाकर फांसी पर झूल गया। सोमवार की सुबह युवक की लाश जंगल में लटकती मिली। पुलिस मौके पर जांच करने पहुंची। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतक की पत्नी ने एक दिन पहले जान दी है। पुलिस के द्वारा मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।
विवाद के बाद निकल गया था घर से
जानकारी के अनुसार यूपी के चित्रकूट जिले के भरतकूप थानान्तर्गत गोवरिया बुजुर्ग निवासी गांव के पूर्व प्रधान रामजनक यादव का रविवार को पत्नी राजवती से विवाद हो गया। दोनों के बीच जमकर कहासुनी हुई। विवाद होने पर रामजनक घर से निकल गया। बताया गया कि काफी देर बाद वह घर लौटकर आया तो पत्नी राजवती फँदे पर झूलती मिली। पत्नी को फंदे पर लटकता देख पूर्व प्रधान रामजनक बाइक लेकर घर से निकल गया, इधर सूचना मिलने पर भरतकूप पुलिस मौके पर जांच करने पहुंची। परिजनों ने लापता रामजनक की तलाश शुरू की लेकिन उसका कुछ पता न चला।
जंगल में मिली लाश
चित्रकूट थाना प्रभारी डीआर शर्मा ने बताया कि सोमवार को एमपी- यूपी की सीमा से लगे सती अनुसुइया के जंगल में पेड़ पर युवक की लाश लटकती देख स्थानीय लोगों के द्वारा सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची, घटना स्थल की जांच के उपरांत शव को फंदे से नीचे उतार कर कपड़ों की तलाशी ली गई। मृतक के पास मिले दस्तावेजों के आधार पर उसकी पहचान रामजनक यादव के रूप में हुई। मृतक के परिजनों से सम्पर्क किया गया तो पता चला कि उसकी पत्नी ने फांसी लगाकर जान दे दी है और वह घर से लापता है। घटनाक्रम से अवगत कराए जाने पर परिजन चित्रकूट आए, पति- पत्नी के शव का अलग- अलग जगह पीएम हुआ, तत्पश्चात दोनों का शव परिजनों को सौंप दिया गया। भरतकूप और चित्रकूट पुलिस के द्वारा मर्ग कायम कर घटना की जांच की जा रही है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
राजधानी भोपाल में लोक आस्था के महापर्व छठ पर उमड़ी श्रद्धा की भीड़। मंत्री विश्वास सारंग ने विभिन्न छठ घाटों पर पहुंचकर की पूजा-अर्चना। जानिए शीतलदास की बगिया सहित प्रमुख घाटों के विशेष आयोजन और पारण की पूरी जानकारी।
रीवा मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष और पूर्व डीन डॉ. मनोज इंदुलकर पर एक महिला द्वारा मानसिक उत्पीड़न और छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगे हैं। जूनियर डॉक्टरों के प्रदर्शन और प्रशासनिक कार्रवाई की पूरी रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
ग्वालियर के बहोड़ापुर इलाके में आठवीं कक्षा की 13 वर्षीय छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोपियों ने कोचिंग से लौटते वक्त उसे जबरन स्कूटी पर बैठाकर दरगाह के पास स्थित एक खाली तलघर में इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और अन्य धाराओं में केस दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना पुलिस ने ट्रांसपोर्ट नगर में चल रहे ऑनलाइन गेमिंग रैकेट का खुलासा किया है। 'LOTUS-247' के जरिए हो रही ठगी में लंदन और मुंबई कनेक्शन सामने आया है।
भोपाल के जहांगीराबाद में रविवार तड़के गोवंश काटे जाने की सूचना से तनाव फैल गया। बजरंग दल व विहिप के प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने आरोपी के अवैध अतिक्रमण को तोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
भोपाल के भदभदा चौराहे पर रैपिडो बाइक से ऑफिस जा रही ट्रेनी पत्रकार सपना कुमारी की डंपर से कुचलकर मौत। कट मारने के बाद असंतुलित होकर गिरी थीं सड़क पर।
मध्य प्रदेश सरकार ने सरकारी विभागों में नियमित पदों पर काम कर रहे आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवाएं मार्च 2027 तक समाप्त करने के निर्देश दिए हैं। इस फैसले से चतुर्थ श्रेणी को छोड़कर प्रदेश के करीब 2 से 2.5 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों की नौकरी पर संकट गहरा गया है। पढ़ें पूरी खबर और नए भर्ती नियम।
वन विकास निगम लामता परियोजना मंडल बालाघाट के परियोजना परिक्षेत्र वारासिवनी अंतर्गत कटंगी-तुमसर नागपुर रेलवे ट्रैक पर पौनिया गांव के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से तीन वर्षीय बाघ शावक की मौत हो गई। घटना दरमियानी रात करीब तीन बजे की बताई जा रही है।
लोकायुक्त पुलिस ने सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के SDO संजीव शर्मा के पचमढ़ी और छिंदवाड़ा स्थित आवासों पर छापा मारा। तलाशी में 2.5 किलो सोना, 26 लाख नकद, दो होटल-रिसॉर्ट और जमीन के 28 दस्तावेजों समेत 7.60 करोड़ की संपत्ति का खुलासा हुआ है।
इंदौर नगर निगम ने 10 साल की सेवा पूरी कर चुके दैनिक वेतनभोगी और सफाई कर्मचारियों को विनियमित (नियमित) करने का संकल्प पारित किया है। जानें मेयर पुष्यमित्र भार्गव की इस घोषणा और 2016 के सर्कुलर से जुड़ी पूरी जानकारी।