इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से एक और मौत के बाद हड़कंप। जानें 26 मौतों का पूरा सच, अस्पतालों में भर्ती मरीजों की स्थिति और प्रशासन द्वारा नई पाइपलाइन बिछाने के काम की लेटेस्ट अपडेट।

फाइल फोटो
इंदौर. स्टार समाचार वेब
इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी सप्लाई के कारण उपजी त्रासदी थमने का नाम नहीं ले रही है। शुक्रवार को 63 वर्षीय बद्री प्रसाद की मृत्यु के साथ ही इस जल जनित संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या अब 26 हो गई है। बद्री प्रसाद को उल्टी-दस्त की गंभीर शिकायत के बाद 17 जनवरी को अरविंदो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि वे पहले से टीबी की बीमारी से भी जूझ रहे थे, लेकिन दूषित पानी के संक्रमण ने स्थिति को जानलेवा बना दिया। वर्तमान में विभिन्न अस्पतालों में 10 से अधिक मरीज अब भी जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं, जिनमें से कुछ वेंटिलेटर और आईसीयू में भर्ती हैं।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, भर्ती मरीजों में से अधिकांश पहले से ही किसी न किसी अन्य गंभीर बीमारी (Co-morbidity) से ग्रस्त हैं। अरबिंदो अस्पताल में भर्ती एक 66 वर्षीय महिला लिवर संक्रमण से पीड़ित है, जबकि बॉम्बे हॉस्पिटल में एक 65 वर्षीय बुजुर्ग 'मल्टी ऑर्गन डिस्फंक्शन सिंड्रोम' के कारण वेंटिलेटर पर हैं। केयर सीएचएल और अपोलो अस्पताल में भी गंभीर संक्रमण और किडनी से जुड़ी समस्याओं वाले मरीजों का इलाज चल रहा है। हालांकि, कुछ मरीजों की स्थिति में सुधार हुआ है जिन्हें जल्द ही डिस्चार्ज करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
क्षेत्र में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना अब नगर निगम और प्रशासन के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। भागीरथपुरा के केवल 30% हिस्से में ही फिलहाल नियमित टेस्टिंग के बाद एक दिन छोड़कर जल प्रदाय शुरू हो सका है। शेष 70% हिस्से में पुरानी और जर्जर पाइपलाइनों को बदलने का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। क्षेत्रीय पार्षद कमल वाघेला के अनुसार, जनवरी माह के अंत तक नई मुख्य पाइपलाइन डालने का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। वर्तमान में लोगों की प्यास बुझाने के लिए प्रतिदिन 50 से अधिक टैंकरों का सहारा लिया जा रहा है, जिन्हें तंग गलियों के भीतर तक भेजा जा रहा है ताकि निवासियों को असुविधा न हो।
इस पूरे मामले में मौतों के आंकड़ों को लेकर प्रशासन शुरू से ही संदेह के घेरे में रहा है। जहां स्थानीय स्तर पर मौतों की संख्या 26 बताई जा रही है, वहीं प्रशासन ने शुरुआती दौर में केवल 4 से 6 मौतें ही स्वीकार की थीं। हाई कोर्ट में पेश की गई पिछली रिपोर्ट में भी 21 में से केवल 15 मौतों को ही इस संक्रमण से संबंधित माना गया था। अब सबकी नजरें 27 जनवरी को पेश होने वाली अगली स्टेटस रिपोर्ट पर टिकी हैं, जिसमें प्रशासन को मौतों और पाइपलाइन सुधार कार्य की वास्तविक स्थिति का ब्यौरा देना होगा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
उत्तर भारत में इन दिनों गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। देश के कई राज्य भीषण गर्मी से तप रहे हैं। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा से लेकर राजस्थान और महाराष्ट्र के कई जिलों में लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा। यूपी का बांदा 46.7 के साथ और एमपी का राजगढ़ जिला 45 डिग्री के साथ सबसे गर्म शहर रहा।
भोजशाला मामले में MP के पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने हाईकोर्ट के फैसले को अस्पष्ट बताते हुए कहा कि ASI को मंदिर के सबूत नहीं मिले। वहीं भोज उत्सव समिति ने दिग्विजय सरकार पर पूजा प्रतिबंधित करने का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर।
भोपाल में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में नया मोड़। मायके वालों ने शव लेने से किया इनकार, दिल्ली AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग को लेकर सीएम हाउस के सामने किया प्रदर्शन।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा के जंगीपुरा रोड स्थित मदरसा रोड पर देर रात एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान और मकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान और एसी रिपेयरिंग के सिलेंडरों में धमाके होने लगे। धमाकों से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने प्रदेश के अफसर और कर्मचारियों के अवकाश नियमों में बड़ा बदलाव किया है। दरअसल, वित्त विभाग द्वारा मप्र सिविल सेवा अवकाश नियम 2025 के तहत अवकाश मंजूरी के अधिकारों को विभाजित कर दिया है।
मध्यप्रदेश के देवास जिले के पीपलरावा थाना क्षेत्र में बैराखेड़ी गांव के समीप प्याज से भरा एक मिनी ट्रक मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक के ऊपर सो रहे तीन मजदूरों की मौत हो गई। दो अन्य लोग घायल हो गए।
सुबह से ही श्रद्धालुओं का उत्साह देखते बन रहा था। ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने भोजशाला परिसर में प्रवेश किया। महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और बच्चे हाथों में मां सरस्वती के चित्र और धार्मिक ध्वज लिए पहुंचे।
मध्यप्रदेश के रतलाम में आज भीषण टेन हादसा हो गया। राहत की बात यह है कि सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। दरअसल, दिल्ली निजामुद्दीन की ओर जा रही राजधानी एक्सप्रेस (12431) के दो कोच में रविवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।
दमोह (तेंदूखेड़ा) के आईईएस पब्लिक स्कूल में शिक्षिका की कथित मारपीट के शिकार 9 वर्षीय छात्र काव्य नामदेव की भोपाल एम्स में मौत। परिजनों ने शव के साथ एसपी ऑफिस घेरा, SIT करेगी जांच।
भोपाल के DPI परिसर में शिक्षक भर्ती परीक्षा-2025 के अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन। पदवृद्धि और जॉइनिंग की मांग पर अड़े वर्ग 2-3 के परीक्षार्थी। तेज धूप में महिला अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ी।