आईपीएल 2026 के ऑक्शन में विंध्य क्षेत्र के दो युवा क्रिकेटरों ने इतिहास रच दिया। रीवा के कुलदीप सेन को राजस्थान रॉयल्स ने 75 लाख और मऊगंज के माधव तिवारी को दिल्ली कैपिटल्स ने 40 लाख में अपनी टीम में शामिल किया, जिससे पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
विंध्य क्षेत्र के क्रिक्रेट प्रेमियों के लिये खुशखबरी भरी खबर है। आगामी आईपीएल 2026 के टूर्नामेंट में रीवा के साथ मऊगंज के युवा खिलाड़ी ने भी इस टूर्नामेंट में अपनी जगह बनाई है। रीवा के कुलदीप सेन ने राजस्थान रॉयल्स टीम में अपनी जगह बनाई है, जिन्हें हाल ही में हुये आॅक्शन में 75 लाख में खरीदा गया है। हालाकि कुलदीप पहले ही भी भारतीय टीम के साथ आईपीएल टूर्नामेंट का हिस्सा रह चुके है। अब मऊगंज के माधव तिवारी भी इस टूर्नामेंट का हिस्सा बनने जा रहे हैं। उन्हें दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने आॅक्शन के दौरान 40 लाख में बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया है।
बता दें कि इन दोनों ही खिलाडियों के चयन से ना सिर्फ रीवा बल्कि पूरे विंध्य क्षेत्र में खुशी की लहर है।इन खिलाडियों का परिवार भी बच्चों की सफलता पर खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा है। बताते चले कि कुलदीप सेन एक सामान्य परिवार से ताल्लुक रखते है, जिनके पिता शहर में सैलून की दुकान संचालित करते है और कुलदीप भी पहले पिता की इसी दुकान में हाथ बटाते थे। अब अंतरराष्ट्रीय खिलाडी बन चुके है। बेटे की इस सफलता पर कुलदीप के पिता ने मीडिया के सामने अपनी खुशी का इजहार किया। उन्होंने कहा कि कुलदीप को इतनी बड़ी रकम में कोई टीम खरीदेगी उन्हें विश्वास नहीं था, लेकिन जब बाद में उन्हें पता चला कि कुलदीप को राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 75 लाख में बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया है तो उनकी खुशी का ठिकाना ही नहीं था। इधर मउगंज जिले के हनुमना तहसील में रहने वाले माधव तिवारी को दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने भी रिटेन कर लिया है। बता दें कि माधव को आलरांडर प्लेयर के तौर पर टीम में शामिल किया गया है। फिलहाल विंध्य के इन दोनों खिलाडियों की सफलता पर क्रिकेट प्रेमियों में खुशी के साथ जश्न का भी माहौल है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मशहूर टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सदस्यता ले ली है। दिल्ली मुख्यालय पहुंचकर उन्होंने पार्टी का हाथ थामा। जानें उनके इस राजनीतिक सफर के बारे में।
IPL 2026 में मुंबई इंडियंस ने 224 रनों का विशाल लक्ष्य हासिल कर इतिहास रच दिया। रोहित शर्मा की सबसे तेज फिफ्टी और MI के 14 साल बाद पहले मैच की जीत के पूरे रिकॉर्ड्स यहाँ पढ़ें
IPL 2026 में मुंबई इंडियंस और केकेआर के बीच महामुकाबला। जानें क्यों 13 सालों से MI अपना पहला मैच नहीं जीत पाई है और क्या हैं वानखेड़े स्टेडियम के हेड-टू-हेड आंकड़े।
IPL 19वें सीजन का पहला मैच आज RCB और SRH के बीच चिन्नास्वामी में। डिफेंडिंग चैंपियन बेंगलुरु का सामना करेगी ईशान किशन की कप्तानी वाली हैदराबाद।
बांग्लादेश में अब आईपीएल का सीधा प्रसारण देखा जा सकेगा। भारत के साथ आगामी क्रिकेट सीरीज और मधुर संबंधों को देखते हुए बांग्लादेश सरकार ने आईपीएल टेलीकास्ट पर लगा प्रतिबंध हटा दिया है।
IPL 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। डिफेंडिंग चैंपियन RCB और SRH के बीच होगा पहला मैच। यहाँ देखें आईपीएल 2026 के शुरुआती 20 मैचों का पूरा टाइम टेबल और शेड्यूल।
बीसीसीआई ने 2026-27 घरेलू सीजन के लिए भारतीय टीम का शेड्यूल घोषित कर दिया है। जानें कब और कहाँ होंगे ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका और वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच।
दिल्ली हाई कोर्ट ने गौतम गंभीर के व्यक्तित्व अधिकारों की सुरक्षा के लिए अंतरिम आदेश दिया है। कोर्ट ने गूगल और मेटा को डीपफेक वीडियो हटाने का निर्देश दिया है।
IPL 2026 से पहले SRH ने बड़ा फैसला लिया है। ईशान किशन को पैट कमिंस की जगह स्टैंड-इन कप्तान बनाया गया है। जानें अभिषेक शर्मा की नई भूमिका और पूरी रिपोर्ट।
आईपीएल 2026 से पहले कर्नाटक सरकार ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैचों की अनुमति दी। सुरक्षा कारणों से लगे प्रतिबंध हटे। जानें RCB के मैचों का पूरा शेड्यूल और स्टेडियम की नई रिपोर्ट