विष्णु मांचू की पौराणिक फिल्म 'कन्नप्पा' 27 जून को सिनेमाघरों में आ रही है! प्रभास, अक्षय कुमार, मोहनलाल और काजल अग्रवाल जैसे सितारे विशेष भूमिकाओं में हैं। जानें कैसे 2014 में शुरू हुआ यह "प्रार्थना" जैसा प्रोजेक्ट, जिसका मकसद अनसुने नायकों की कहानी पर्दे पर लाना है।

स्टार समाचार वेब.
पौराणिक फिल्म 'कन्नप्पा' को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है, क्योंकि यह कल, 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। विष्णु मांचू द्वारा निर्मित और मुकेश कुमार सिंह द्वारा निर्देशित इस फिल्म में प्रभास, मोहनलाल, अक्षय कुमार और काजल अग्रवाल जैसे दिग्गज सितारे कैमियो और विशेष भूमिकाओं में नज़र आएंगे।
विष्णु मांचू ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि 'कन्नप्पा' की नींव 2014 में एक विचार के रूप में पड़ी थी। उन्होंने कहा, "यह सफ़र 2014 में शुरू हुआ था। मुझे आज भी याद है जब एक राइटर मेरे घर आए और हमने इस प्रोजेक्ट की शुरुआत की। तभी मैंने तय कर लिया था कि ये फिल्म मुझे बनानी है।" उन्होंने बताया कि इस फिल्म में वर्षों की मेहनत, गहन शोध और एक स्पष्ट दृष्टिकोण शामिल है। भारत के साथ-साथ विदेशों की लोकेशंस पर भी इसकी शूटिंग हुई है। विष्णु मांचू इस पौराणिक कहानी को महज एक प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि "एक प्रार्थना" मानते हैं। उनके लिए, "रिसर्च से लेकर अलग-अलग देशों में जाकर लोकेशन फाइनल करना... अब जब फिल्म रिलीज के करीब है, तो ये मेरी जिंदगी का खास पल है।"
"अगर कहूं कि बॉक्स ऑफिस की परवाह नहीं है, तो वो झूठ होगा। मेरे लिए सिर्फ एक फिल्म नहीं, एक प्रार्थना है।" उन्होंने आगे स्पष्ट किया, "हां, पैसा जरूरी है, लेकिन इसलिए नहीं कि अमीर बनना है, बल्कि इसलिए कि ऐसी कहानियां कह सकें जो इतिहास और विश्वास से जुड़ी हों।" उनका मानना है कि 'कन्नप्पा' उन अनसुने नायकों की कहानी है जो भारतीय संस्कृति का हिस्सा हैं, पर कभी पर्दे पर नहीं आए। वह चाहते हैं कि हमारा इतिहास सिर्फ किताबों में नहीं, बल्कि सिनेमा में भी जीवंत रहे।
"जब मैंने फिल्म लिखना शुरू किया, तो सोचा कि अगर भाषा की कोई सीमा न हो, तो मैं किन चेहरों को इन देवताओं के रूप में देखना चाहूंगा। तभी अक्षय, प्रभास, मोहनलाल और काजल जैसे नाम सामने आए और खुशकिस्मती से वो सब इसका हिस्सा बन भी गए।" उन्होंने जोर देकर कहा कि इन सितारों का जुड़ना सिर्फ स्टार पावर के लिए नहीं था, बल्कि भारत की विविधता और एकता को प्रदर्शित करने का एक तरीका था। उनके अनुसार, "यह सिर्फ एक रीजनल फिल्म नहीं, बल्कि पूरे देश की साझा विरासत की कहानी है और उसमें हर कोने की झलक जरूरी थी।"
फिल्म की ओपनिंग को लेकर विष्णु मांचू ने कहा, "स्टार पावर आपको सिर्फ दरवाजे तक ले जाती है। अंदर कौन टिकेगा, वो तय करता है कंटेंट।" उनका मानना है कि प्रभास, अक्षय कुमार जैसे नाम फिल्म को एक बड़ी ओपनिंग दे सकते हैं और दर्शकों का ध्यान खींच सकते हैं, "लेकिन अगर कहानी में दम नहीं है, तो दर्शक टिकेंगे नहीं।" उन्होंने हमेशा यही माना है कि सितारे शुरुआत में दर्शकों को खींच सकते हैं, लेकिन दर्शक तभी लौटते हैं जब कहानी उनके दिल को छूती है। उनका प्रयास रहा है कि कंटेंट ही उनका असली स्टार बने। उन्होंने कहा, "ऑडियंस आज बहुत स्मार्ट है। उन्हें दिखावा नहीं, सच्चाई चाहिए। तो हां, स्टार पावर एक टॉर्च की तरह है, जो रोशनी देती है, लेकिन रास्ता तो कहानी ही तय करती है।"

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
नीम करोली बाबा की फिल्म हनुमान अंश का कमाल जारी है। 54 दिनों के बाद, फिल्म ने भारत में 312.38 करोड़ रुपए कमाए, जबकि ग्रॉस 369 करोड़ रुपए रहा। फिल्म ने अपने चौथे सप्ताह 61 करोड़ रुपए कमाकर पारंपरिक बॉक्स आॅफिस रिकॉर्ड को तोड़ दिया है, जबकि ओपनिंग वीक का कलेक्शन 1.08 करोड़ रुपए था।
संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर से रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल के बहुप्रतीक्षित लुक सामने आए हैं, इस महत्वाकांक्षी फिल्म को लेकर उत्सुकता एक और लेवल पर पहुंच गई है। ये तीन शानदार लुक उस दुनिया की झलक दिखाते हैं जिसे भंसाली अपने नए सिनेमाई तमाशे के साथ बना रहे हैं, एक बार फिर उनकी खास विजुअल कहानी को सुर्खियों में ला रहे हैं।
फिल्मों में अपने दमदार अभिनय से पहचान बनाने वाले अक्षय खन्ना अब अपनी नई प्रॉपर्टी को लेकर चर्चा में हैं। अभिनेता ने मुंबई के पॉश इलाके मालाबार हिल में 33.26 करोड़ रुपए का आलीशान अपार्टमेंट खरीदा है। अक्षय खन्ना द्वारा खरीदे गए अपार्टमेंट का कारपेट एरिया 2,341.39 वर्ग फीट (217.52 वर्ग मीटर) है।
फिल्म कल्कि 2898 एडी में दीपिका की जगह कोई नहीं लेने वाला। इस बात का खुलासा खुद फिल्म के डायरेक्टर नाग अश्विन ने किया है। दरअसल, पिछले कुछ समय से पार्ट 2 में नई कास्टिंग को लेकर कई रिपोर्ट्स सामने आ रहे थे। अब अश्विन ने इन सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है।
संजय लीला भंसाली फैंस की बेचैनी बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। गंगुबाई काठियावाड़ी के बाद उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म लव एंड वॉर से अभिनय के एक के बाद एक दमदार पोस्टर सामने आ रहा है। सबसे पहले उन्होंने रणबीर कपूर के दो लुक शेयर किए, जिसे देखने के बाद फैंस एक्टर की तारीफ करते नहीं थके।
लालबागचा राजा दर्शन के दौरान कोमल रानी संग वायरल वीडियो पर गोविंदा ने दिया बड़ा बयान। अभिनेता ने इसे अपनी छवि खराब करने और परिवार से दूर करने की सोची-समझी साजिश बताया।
बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता मुश्ताक खान का 56 वर्ष की आयु में लिवर कैंसर के कारण निधन हो गया है. पिछले 15 दिनों से वह अस्पताल में भर्ती थे. उनकी मौत से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।
अभिनेता धनुष की अपकमिंग फिल्म ओम चैप्टर 1 की रिलीज डेट को टाल दिया गया है। ये फिल्म अब 16 अक्टूबर, 2026 को रिलीज नहीं होगी। धनुष ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि ऐसा फैसला उन्होंने अभिनेता रजनीकांत की तमिल फिल्म से क्लैश रोकने के लिए किया है।
बिग बॉस 20 के 'वीकेंड का वार' में सलमान खान ने सोशल मीडिया ट्रोलर्स को जमकर फटकार लगाई। सलमान ने कैटरीना कैफ के पोस्ट प्रेग्नेंसी वेट गेन का मजाक उड़ाने वालों को आड़े हाथों लिया और पैपराजी पर भी भड़के।
टीवी के लोकप्रिय रियलिटी शो 'पति-पत्नी और पंगा 2' में मनोज तिवारी-सुरभि तिवारी और दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया जैसी मशहूर जोड़ियां नजर आएंगी। जानिए इस शो की पूरी डिटेल।