मऊगंज जिले में बैंक से रुपये निकालते ही बदमाश ग्राहकों का पीछा कर लूट की वारदातें अंजाम दे रहे हैं। एक माह में आधा दर्जन से अधिक घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस अब तक एक भी आरोपी को नहीं पकड़ पाई है। सीसीटीवी फुटेज में बदमाशों के चेहरे आने के बावजूद उनकी पहचान नहीं हो पा रही है। हाल ही में 1 लाख और 80 हजार रुपये लूटने की दो घटनाएं सामने आई हैं।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
यदि आप बैंक रुपये निकालने जा रहे हैं तो सतर्क हो जाईयें। क्योंकि बदमाश आपकी हर एक गतिविधि पर नजर बनाए हुये हैं। हम बात कर रहे हैं मऊगंज जिले की, जहां पर बैंक से रुपये निकालने के साथ ही ग्राहक लूट का शिकार हो रहे हैं। एक माह में आधा दर्जन से अधिक इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। बावजूद इसके पुलिस एक भी आरोपी को नहीं पकड़ पाई है।
दरअसल मऊगंज जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में पिछले एक माह में आधा दर्जन से अधिक ऐसी लूट वारदातें हो चुकी हैं, जिसमें पीड़ित बैंक के ग्राहक हैं। बदमाशों के द्वारा लूट की घटनाओं को पूरी सावधानी के साथ अंजाम दिया जा रहा है। ये बदमाश बैंक से ही रकम निकालने वाले ग्राहक के पीछे लग जाते हैं और मौका पाते ही चोरी अथवा लूट की घटना को अंजाम देकर रफूचक्कर हो जाते हैं। लेकिन पुलिस न तो इन घटनाओं को रोक पा रही है और ना ही बदमाशों को पकड़ पा रही है। कुल मिलाकर इसका खामियाजा स्थानीय लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
बैंक से करते हैं पीछा
ज्यादातर घटनाओं में पुलिस की जांच में सामने आया है कि लूट करने वाले बदमाश बैंक से ही पीड़ितों के पीछे लग जाते हैं। इसके बाद जब उन्हें मौका मिलता है तो वारदात को अंजाम देकर भाग निकलते हैं। पुलिस द्वारा जांचे गये सीसीटीव्ही फुटेज में यह सामने भी आया है।
नहीं हो पाती पहचान
मऊगंज जिले में लचर कानून व्यवस्था का इससे बड़ा उदाहरण और क्या होगा कि पुलिस के पास बदमाशों की फोटो और वीडियो आ जाती है, बावजूद इसके बदमाशों के पकडना तो दूर उनकी पहचान नहीं हो पा रही है। कहा जा सकता है कि पुलिस केवल अपराध कायम कर खानापूर्ति करती है। जिसका फायदा बदमाशों को मिल रहा है।
गत दिवस हुई घटनाएं
मऊगंज थाना क्षेत्र के फूल हरिचन्द्र सिंह गांव निवासी देवशरण गुप्ता यूनियन बैंक मऊगंज से 1 लाख रुपये निकाल कर घर जा रहे थे। रुपयों को वाहन के डिग्गी में रख दिया था। सब्जी मंडी के समीप बीमार बेटे के लिए नारियल पानी खरीदने लगे। उसी वक्त अज्ञात बदमाश पहुंचा और डिग्गी को धारदार हथियार से काट कर 1 लाख रुपये निकाल कर फरार हो गया।
सेवानिवृत्त शिक्षक छत्रपाल तिवारी निवासी डीहिया थाना मऊगंज स्टेट बैंक मऊगंज से 1 लाख रुपये निकाल कर 80 हजार रुपए गाड़ी की डिग्गी में और 20 हजार सामान खरीदने के लिए जेब में रख लिए। बरहटा मोड़ के पास वाहन खड़ा कर खरीददारी करने लगे। इस दौरान बदमाशों ने 80 हजार रुपये पार कर दिया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में संभावित अल्प वर्षा की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जारी की विस्तृत कार्ययोजना। जानें फसल चयन, जल संरक्षण और किसानों के लिए सरकार की नई तैयारियों के बारे में।
मध्य प्रदेश में मानसून ने दी दस्तक, पूरे राज्य में तेज बारिश का दौर जारी। मौसम विभाग ने कई जिलों में ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया। जानें बारिश से जुड़ी ताजा अपडेट और सुरक्षा निर्देश।
दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026 का कार्यक्रम घोषित! जानें कब होगा मतदान, क्या है राजेंद्र भारती की सदस्यता रद्द होने का कारण और कैसे लागू हुई आचार संहिता।
मध्य प्रदेश सरकार ने BLO और बीएलओ सुपरवाइजरों का मानदेय दोगुना किया। जानें नई मानदेय राशि, प्रभावी तिथि और त्रैमासिक भुगतान की पूरी जानकारी।
राजा रघुवंशी मर्डर केस में नया मोड़। मेघालय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द करने की मांग की। जानिए क्या है पूरा मामला।
केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच विंध्य क्षेत्र को प्रतिनिधित्व मिलने की चर्चाएं तेज हैं। सतना सांसद गणेश सिंह और शहडोल सांसद हिमांद्री सिंह के नाम संभावित दावेदारों में प्रमुख बताए जा रहे हैं।
सतना जिले में हल्की बारिश के बाद भी घंटों बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल, पढ़ाई और कारोबार प्रभावित हैं, जबकि लोगों ने स्थायी समाधान की मांग उठाई है।
सतना में मानसून की पहली तेज बारिश ने स्मार्ट सिटी की तैयारियों की पोल खोल दी। कई कॉलोनियों, सड़कों और अंडरब्रिज में जलभराव हुआ, जबकि जिला अस्पताल और बस स्टैंड भी पानी से प्रभावित रहे।
सतना जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों के कई पद रिक्त हैं, जिससे 1500 दैनिक मरीजों की चिकित्सा सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। दूसरी ओर संत मोतीराम स्वास्थ्य केंद्र नि:शुल्क उपचार देकर राहत पहुंचा रहा है।
मध्य प्रदेश में कैलाश विजयवर्गीय की कथित चिट्ठी ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। जानिए क्या है मामला, मुख्यमंत्री के खिलाफ नाराजगी की सच्चाई और इसके पीछे के राजनीतिक मायने।