×

'सुरक्षा से सुशासन और सहकार से समृद्धि' ध्येय: सीएम

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 'सुरक्षा से सुशासन और सहकार से समृद्धि' के ध्येय को समझें। जानें कैसे उनका यह दृष्टिकोण राज्य के विकास, समन्वय और सुशासन को बढ़ावा दे रहा है।

By: Ajay Tiwari

Jun 24, 20257:57 PM

view11

view0

'सुरक्षा से सुशासन और सहकार से समृद्धि' ध्येय: सीएम

वाराणसी में मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में हुए शामिल

भोपाल. स्टार समाचार वेब.

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में वाराणसी में हुई मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने जोर दिया कि "सुरक्षा से सुशासन और सहकार से समृद्धि" ही सरकार का मुख्य ध्येय है, और मध्यप्रदेश सरकार इसी दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है।

विकास और समन्वय पर केंद्रित रही बैठक

डॉ. यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर साझा किया कि यह बैठक राज्यों के बीच समन्वय, विकास के विभिन्न आयामों, सुरक्षा, स्वास्थ्य और पर्यटन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर केंद्रित रही। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में सार्थक सिद्ध होगी। बैठक में एजेंडा बिंदुओं पर गहन विचार-विमर्श के साथ-साथ राज्यों की बेस्ट प्रैक्टिसेस का प्रेजेंटेशन भी दिया गया।

बाबा काशी विश्वनाथ मंदिर में किए दर्शन

बैठक में शामिल होने से पहले, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाराणसी में बाबा काशी विश्वनाथ मंदिर और काल भैरव मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने मध्यप्रदेश और देशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर जाते समय उन्होंने श्रद्धालुओं से भी मुलाकात की।

बैठक में ये दिग्गज भी रहे मौजूद

इस महत्वपूर्ण बैठक में डॉ. मोहन यादव के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी उपस्थित रहे। मध्यप्रदेश की ओर से मुख्यमंत्री के अलावा मुख्य सचिव अनुराग जैन और नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भी सहभागिता की। केंद्रीय गृह मंत्रालय के अंतर्राज्य परिषद के सचिव की ओर से मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव को भी इस बैठक में आमंत्रित किया गया था।

COMMENTS (0)

RELATED POST

शाह बोले-दिग्विजय सिंह के शासन में मध्य प्रदेश बन गया था बीमारू राज्य 

शाह बोले-दिग्विजय सिंह के शासन में मध्य प्रदेश बन गया था बीमारू राज्य 

ग्वालियर के मेला ग्राउंड में अभ्युदय मध्यप्रदेश ग्रोथ समिट निवेश से रोजगार का राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया। इसके बाद शाह और मुख्यमंत्री ने एमपी ग्रोथ समिट में लगी प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

Loading...

Dec 25, 20253:00 PM

एमपी पुलिस प्रमोशन: राज्य पुलिस सेवा के 4 अधिकारी बने IPS, गृह मंत्रालय ने जारी किया नोटिफिकेशन

एमपी पुलिस प्रमोशन: राज्य पुलिस सेवा के 4 अधिकारी बने IPS, गृह मंत्रालय ने जारी किया नोटिफिकेशन

मध्य प्रदेश राज्य पुलिस सेवा के चार अधिकारियों—विक्रांत मुरब, सुरेंद्र कुमार जैन, आशीष खरे और राजेश रघुवंशी—को आईपीएस कैडर मिला है। जानें पूरी चयन प्रक्रिया और डीपीसी के विवरण

Loading...

Dec 24, 20255:50 PM

भोपाल अयोध्या बायपास 10-लेन प्रोजेक्ट: NGT ने 7871 पेड़ों की कटाई पर लगाई रोक

भोपाल अयोध्या बायपास 10-लेन प्रोजेक्ट: NGT ने 7871 पेड़ों की कटाई पर लगाई रोक

भोपाल के अयोध्या बायपास को 10 लेन बनाने के लिए काटे जा रहे 7871 पेड़ों पर NGT ने 8 जनवरी तक रोक लगा दी है। जानें NHAI का 81 हजार पौधे लगाने का प्लान और विरोध प्रदर्शन के कारण।

Loading...

Dec 24, 20255:20 PM

मध्यप्रदेश... उज्जैन में लव जिहाद पर बवाल... दुकानों में लगाई आग

मध्यप्रदेश... उज्जैन में लव जिहाद पर बवाल... दुकानों में लगाई आग

मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले के महिदपुर रोड थाना क्षेत्र में मंगलवार रात उस समय बवाल मच गया, जब जुबैर नाम का एक युवक एक हिंदू व्यक्ति के घर में घुस गया और वहां रहने वाली युवती से गलत व्यवहार करने की कोशिश की। युवक की इस हरकत पर घरवालों ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया।

Loading...

Dec 24, 20253:16 PM

मध्यप्रदेश स्टार्टअप समिट और इकोसिस्टम अवार्ड्स 2026 दिए जाएंगे

मध्यप्रदेश स्टार्टअप समिट और इकोसिस्टम अवार्ड्स 2026 दिए जाएंगे

मध्यप्रदेश अपनी स्टार्टअप यात्रा के 10 वर्ष पूर्ण होने पर 12 जनवरी 2026 को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में स्टार्टअप में नवाचार एवं उत्कृष्टता का उत्सव मनाएगा। इस अवसर पर मध्यप्रदेश स्टार्टअप समिट होगी जिसमें इकोसिस्टम अवार्ड्स 2026 के अलावा विभिन्न क्षेत्रों में भी अन्य पुरस्कार वितरित किए जाएंगे।

Loading...

Dec 24, 20252:38 PM