मध्य प्रदेश STF ने अनूपपुर के जंगलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए ओडिशा से आ रहे ट्रक से 599 किलो गांजा जब्त किया है। लोहे के गुप्त केबिन में छिपाकर ले जाया जा रहा था नशा। 2 आरोपी गिरफ्तार

गंजा ले जा रहा जब्त ट्रक.
अनूपपुर | स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे “नशा से दूरी” अभियान के तहत स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। एसटीएफ जबलपुर की टीम ने अनूपपुर जिले के घने जंगलों में घेराबंदी कर ओडिशा से तस्करी कर लाया जा रहा 599 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस खेप की अनुमानित कीमत लगभग 1 करोड़ 80 लाख रुपये बताई जा रही है।
तस्करों ने पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए ट्रक (संख्या JH 02BL 7103) के भीतर लोहे की चादरों से एक विशेष गुप्त केबिन तैयार किया था। यह कम्पार्टमेंट बाहर से पूरी तरह अदृश्य था। एसटीएफ ने सटीक सूचना के आधार पर छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश सीमा के पास जेतहरी थाना क्षेत्र के जंगली मार्ग पर ट्रक को रोका। सघन तलाशी के दौरान इस गुप्त हिस्से से गांजे के भारी पैकेट्स बरामद हुए। गांजे के साथ ही करीब 30 लाख रुपये की कीमत का ट्रक भी राजसात किया गया है।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने ट्रक में सवार दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। गिरफ्तार किए लोगों में अंकित विश्वकर्मा निवासी जिला सीधी और धनंजय सिंह पटेल निवासी जिला सतना हैं। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि यह खेप ओडिशा के संबलपुर से मध्य प्रदेश के मैहर ले जाई जा रही थी। एसटीएफ अब इन आरोपियों से इस अवैध नेटवर्क के मुख्य सरगनाओं और स्थानीय विक्रेताओं के बारे में जानकारी जुटा रही है।
यह सफल ऑपरेशन पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा और विशेष पुलिस महानिदेशक (STF) पंकज कुमार श्रीवास्तव के दिशा-निर्देशों पर अंजाम दिया गया। एसपी एसटीएफ जबलपुर, राजेश सिंह भदौरिया के नेतृत्व में गठित दो टीमों (डीएसपी संतोष कुमार तिवारी और निरीक्षक गणेश सिंह ठाकुर) ने इस चुनौतीपूर्ण भौगोलिक क्षेत्र में आरोपियों को दबोचा।
इस कार्रवाई में उप निरीक्षक गोपाल सूर्यवंशी, प्रधान आरक्षक निर्मल पटेल, संपूर्णानंद, अंजनी पाठक, विनय कोरी सहित आरक्षक मनीष तिवारी, निलेश दुबे, राहुल रजक, रूपेश राय और नारायण प्रसाद ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मध्य प्रदेश पुलिस की इस कार्रवाई से नशा तस्करों के बीच हड़कंप मच गया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में आयोजित मंत्रि-परिषद की बैठक में मध्यप्रदेश के सर्वांगीण विकास को गति देने वाले कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगी। कैबिनेट फैसलों की जानकारी देते हुए मंत्री चैतन्य कश्यप ने बताया कि इस बैठक में स्कूली बच्चों, अग्निवीरों, किसानों और आम नागरिकों के हित में ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं।