NIFT में UG, PG और PhD प्रवेश के लिए NIFTEE 2026 परीक्षा 8 फरवरी को 100 शहरों में होगी। इच्छुक छात्र 6 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पात्रता, परीक्षा पैटर्न और महत्वपूर्ण तिथियां जानें।

सभी राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थानों (NIFT) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान प्रवेश परीक्षा (NIFTEE) 2026 का आयोजन 8 फरवरी को किया जाएगा। यह परीक्षा देश के 100 शहरों में आयोजित होगी, जिसमें उम्मीदवार अपनी सुविधानुसार हिंदी और अंग्रेजी माध्यम के साथ कंप्यूटर आधारित (CBT) या पेन-पेपर मोड चुन सकते हैं।
NIFTEE 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो खुल गई है। इच्छुक विद्यार्थी 6 जनवरी तक बिना विलंब शुल्क के आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद, उम्मीदवारों को 7 से 10 जनवरी तक ₹5,000 विलंब शुल्क के साथ आवेदन जमा करने का अंतिम अवसर मिलेगा। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) के वरिष्ठ अधिकारियों ने पुष्टि की है कि शैक्षणिक सत्र 2026 के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
NIFT में प्रवेश निम्नलिखित पाठ्यक्रमों के लिए होंगे:
स्नातक (UG): बैचलर ऑफ डिजाइन (B.Des) और बैचलर ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (B.F.Tech)।
स्नातकोत्तर (PG): मास्टर ऑफ डिजाइन (M.Des), मास्टर ऑफ फैशन मैनेजमेंट (MFM), और मास्टर ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (M.F.Tech)।
अन्य श्रेणियाँ: लेटरल एंट्री, कारीगर श्रेणी और पीएचडी।
B.Des, B.F.Tech, M.Des, MFM और M.F.Tech पाठ्यक्रमों में प्रवेश मुख्य रूप से सामान्य योग्यता परीक्षण (GAT) और रचनात्मक योग्यता परीक्षण (CAT) पर आधारित होगा। पीएचडी उम्मीदवारों को NIFT परीक्षा देनी होगी, जिसके बाद शोध प्रस्ताव प्रस्तुति और इंटरव्यू के आधार पर चयन होगा।
छात्रों को सलाह दी गई है कि ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने से पहले वे NIFTEE 2026 के पात्रता नियम (विशेषकर आयु, शैक्षिक योग्यता और विषय) ध्यान से जाँच लें। आवेदन प्रक्रिया के दौरान आधार आधारित ई-केवाईसी पूरा करना आवश्यक हो सकता है। अभ्यर्थियों को स्कैन की गई फोटो, हस्ताक्षर के साथ लाइव फोटो भी अपलोड करनी होगी। दिव्यांग उम्मीदवारों को निर्धारित प्रारूप में वैध विशिष्ट विकलांगता पहचान पत्र (UDID) कार्ड अपलोड करना अनिवार्य होगा।
NIFTEE 2026 के लिए देश भर में 100 शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे, जिनमें उत्तर प्रदेश (8), राजस्थान (5), उत्तराखंड (3), पंजाब (3), जम्मू-कश्मीर (2), हिमाचल प्रदेश (2), दिल्ली (1), चंडीगढ़ (1), और हरियाणा (1) में केंद्र शामिल हैं। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवार NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में सेवारत शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा 20 दिसंबर को होगी। 40 हजार शिक्षकों की पदोन्नति इस पर निर्भर है। जानिए परीक्षा पैटर्न, छूट और पूरी खबर।
आयुर्वेद पीजी में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए बड़ी राहत। भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग (NCISM) द्वारा दिसंबर में दूसरी एनटीईटी-2026 परीक्षा आयोजित करने की संभावना है।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 6 से 8 तक कौशल शिक्षा को अनिवार्य रूप से लागू करने के लिए शिक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम की घोषणा की है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को एनसीईआरटी द्वारा तैयार की गई कौशल बोध पुस्तकों के जरिए बच्चों को पढ़ाने का सही तरीका सिखाना है।
शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 में शामिल होने वाले शिक्षकों को अब अपनी योग्यता साबित करने के लिए परीक्षा में निर्धारित न्यूनतम अंक हासिल करना अनिवार्य होगा। परीक्षा का आयोजन 20 दिसंबर को सुबह 11 बजे से किया जाएगा।अभ्यर्थियों को एक हजार रुपए परीक्षा शुल्क जमा करना होगा। हालांकि आवेदन की रफ्तार धीमी बनी हुई है।
मध्य प्रदेश सरकार ने 70 हजार शिक्षकों के छठे वेतनमान के एरियर्स पर जबलपुर हाईकोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती। साथ ही शिक्षक पात्रता परीक्षा की तारीखों पर आया नया अपडेट।
सीआईएससीई (CISCE) ने वर्ष 2027 की ICSE (कक्षा 10) और ISC (कक्षा 12) बोर्ड परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। 10वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से और 12वीं की 9 फरवरी से शुरू होंगी।
मध्य प्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को लेकर शिक्षक संगठनों का विरोध और असमंजस बरकरार है। तमाम विरोध प्रदर्शनों और परीक्षा को टालने की मांग के बावजूद शासन स्तर पर परीक्षा नहीं टली है। तय कार्यक्रम के अनुसार, अब यह परीक्षा आगामी 20 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने आगामी शैक्षणिक सत्र के लिए 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट आधिकारिक रूप से जारी कर दी है। इस घोषणा के बाद से छात्रों और अभिभावकों में परीक्षा की तैयारियों को लेकर हलचल तेज हो गई है।
सीबीएसई 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर! इस साल सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट अभी तक नहीं आई है। पिछले साल जहां सितंबर में ही शेड्यूल जारी हो गया था। वहीं इस बार अक्टूबर आखिरी तक भी कोई आधिकारिक अपडेट न होने से छात्रों में असमंजस की स्थिति है।
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2026 की परीक्षा 19 नवंबर से 13 शहरों में आयोजित होगी। यहाँ जानें परीक्षा की पालियों का समय, सिलेबस, और 100प्रश्नों का पैटर्न।