प्रयागराज माघ मेले में मौनी अमावस्या के दिन शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई। अपमान का आरोप लगा शंकराचार्य धरने पर बैठे।

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की पुलिस से झड़प हुई।
प्रयागराज: स्टार समाचार वेब
मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर संगम नगरी प्रयागराज में भारी तनाव की स्थिति पैदा हो गई। रविवार को जब ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पालकी से संगम स्नान के लिए जा रहे थे, तब पुलिस ने उन्हें सुरक्षा और भीड़ का हवाला देकर रोक दिया। इस दौरान पुलिस और शंकराचार्य के शिष्यों के बीच हुई धक्का-मुक्की ने हिंसक रूप ले लिया, जिसके बाद शंकराचार्य अपने शिविर में धरने पर बैठ गए हैं।

विवाद उस समय शुरू हुआ जब पुलिस ने अत्यधिक भीड़ को देखते हुए शंकराचार्य की पालकी को आगे बढ़ने से रोक दिया और उन्हें पैदल संगम जाने का सुझाव दिया। शंकराचार्य के शिष्यों ने इसे परंपरा और प्रोटोकॉल का उल्लंघन बताया और आगे बढ़ने की कोशिश की। देखते ही देखते स्थिति बिगड़ गई और पुलिस व शिष्यों के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई। आरोप है कि इस दौरान पुलिस ने कुछ शिष्यों को हिरासत में लिया और एक साधु के साथ मारपीट भी की।
अफरा-तफरी के बीच पुलिस शंकराचार्य की पालकी को खींचते हुए संगम से करीब 1 किलोमीटर दूर ले गई। इस खींचतान में पालकी का 'क्षत्रप' (छत्र) भी टूट गया। अपमान और अव्यवस्था से नाराज शंकराचार्य ने संगम में स्नान नहीं किया और वापस अपने शिविर लौट आए। उन्होंने पुलिस प्रशासन पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए कहा कि जब तक उन्हें ससम्मान प्रोटोकॉल के साथ नहीं ले जाया जाएगा, वे गंगा स्नान नहीं करेंगे।
अपने शिविर में धरने पर बैठे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने इस घटना को सरकारी साजिश करार दिया। उन्होंने कहा, "यह सरकार के इशारे पर हो रहा है क्योंकि वे हमसे नाराज हैं। महाकुंभ की अव्यवस्थाओं पर मेरे बयानों का बदला लिया जा रहा है।" उन्होंने अधिकारियों पर संतों को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया और कहा कि वे हार नहीं मानेंगे और उचित सम्मान मिलने पर ही स्नान करेंगे।
दूसरी ओर, प्रयागराज के जिलाधिकारी (DM) मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि शंकराचार्य बिना पूर्व अनुमति के पालकी के साथ प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश कर रहे थे। उस समय संगम पर करोड़ों की भीड़ थी, ऐसे में सुरक्षा के लिहाज से उन्हें पैदल जाने का अनुरोध किया गया था। प्रशासन का आरोप है कि समर्थकों ने बैरियर तोड़े और पुलिस के साथ अभद्रता की। फिलहाल मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें... UP... प्रयागराज में मौनी अमावस्या पर संगम में डुबकी लगाने उमड़ा सैलाब
इस हंगामे के बीच मौनी अमावस्या का मुख्य स्नान जारी है। प्रशासन के अनुसार अब तक लगभग 3 करोड़ श्रद्धालु संगम में डुबकी लगा चुके हैं और यह आंकड़ा 4 करोड़ तक पहुँचने की उम्मीद है। पूरे मेला क्षेत्र में AI, सीसीटीवी और ड्रोन से निगरानी रखी जा रही है, लेकिन शंकराचार्य के साथ हुई इस घटना ने मेले की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

मध्यप्रदेश: बैंक ऑफ बड़ौदा ब्लैक लिस्ट... सरकारी लेनदेन पर प्रतिबंध

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अधिक मास में तीन दशक के बाद आए दुर्लभ संयोग वाली सोमवती अमावस्या पर धर्मनगरी ओंकारेश्वर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। आधी रात से सभी घाटों पर हर-हर नर्मदे की गूंज और मां नर्मदा के जयकरे सुनाई दे रहे थे। लाखों लोगों ने पवित्र नर्मदा नदी में स्नान कर भगवान ओंकारेश्वर एवं भगवान ममलेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
15 जून 2026 का हिंदू पंचांग जानें। आज की तिथि, नक्षत्र, योग, करण, शुभ मुहूर्त (अभिजीत मुहूर्त) और राहुकाल का सही समय यहाँ देखें।
15 जून 2026 का राशिफल (Rashifal): जानें आज कैसा रहेगा आपका दिन? क्या कहते हैं आपके सितारे? मेष से मीन राशि का लव, करियर, हेल्थ और बिजनेस का पूरा हाल यहाँ पढ़ें।
15 जून 2026 का अंकज्योतिष भविष्यफल। जानिए मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, करियर, स्वास्थ्य और प्रेम जीवन।
उज्जैन महाकाल मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर! महाकाल लोक (Mahakal Lok) में रुद्रसागर पर होने वाले लेजर, लाइट एंड साउंड शो पर अब ₹100 का एंट्री शुल्क लगा दिया गया है। भस्म आरती, संध्या आरती और शीघ्र दर्शन के बाद अब इस शो के लिए भी जेब ढीली करनी होगी।
14 जून 2026 का विस्तृत मूलांक फल (अंक ज्योतिष)। अपनी जन्मतिथि के अनुसार जानिए मूलांक 1 से 9 तक के जातकों का करियर, आर्थिक स्थिति, लव लाइफ और स्वास्थ्य कैसा रहेगा।
14 जून 2026, रविवार का विस्तृत दैनिक राशिफल। जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, करियर, बिजनेस, सेहत और लव लाइफ का पूरा हाल।
14 जून 2026, रविवार का संपूर्ण और विस्तृत दैनिक पंचांग। जानिए आज की तिथि, नक्षत्र, शुभ-अशुभ मुहूर्त, राहुकाल का समय, सूर्योदय-सूर्यास्त और आज बनने वाले विशेष ज्योतिषीय योगों के बारे में।
Mulank Fal 13 June 2026: जानिए अंकज्योतिष के अनुसार 13 जून 2026 का अपना दैनिक मूलांक फल। मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के करियर, बिजनेस और स्वास्थ्य का पूरा भविष्यफल।
Aaj Ka Rashifal 13 June 2026: शनिवार 13 जून को मेष से मीन राशि तक के जातकों के जीवन में क्या बदलाव होंगे? जानें अपनी राशि का आज का भाग्यशाली रंग, अंक और आर्थिक-पारिवारिक भविष्यफल।