रायसेन के वनखेड़ी में वन विभाग की नर्सरी में फायरिंग। पुराने विवाद में पूर्व कर्मचारी ने डिप्टी रेंजर और महिला को गोली मारी। आरोपी पूरन लोधी का शव पेड़ से लटका मिला

रायसेन में डिप्टी रेंजर को गोली मारी
रायसेन। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के वनखेड़ी गांव में मंगलवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहाँ वन विभाग की नर्सरी में काम करने वाले एक पूर्व कर्मचारी ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों और सहयोगियों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। हमले में डिप्टी रेंजर और एक महिला कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जबकि आरोपी ने वारदात के बाद खुदकुशी कर ली।
एडिशनल एसपी कमलेश कुमार खरपुसे के अनुसार, आरोपी पूरन उर्फ गुड्डा लोधी दोपहर में वनखेड़ी नर्सरी पहुँचा। वहाँ उसने सबसे पहले डिप्टी रेंजर राकेश शर्मा के सम्मान में पैर छुए। पैर छूने के तुरंत बाद वह नौकरी से हटाए जाने को लेकर बहस करने लगा और अचानक देसी कट्टे से फायरिंग शुरू कर दी।
आरोपी ने एक के बाद एक 5 गोलियां चलाईं। पहली गोली डिप्टी रेंजर राकेश शमा्र की पीठ में लगी। जिन्हे इलाज के लिए भोपाल भेजा गया है। दूसरी गोल सुमन बाई को मारी, जो उसकी पीठ में लगी और आर-पार निकल गई। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। मौके पर मौजूद डालचंद ने बताया कि आरोपी ने उस भी निशाना साधा, लेकिन भागते समय गिरने की वजह से गोली उसके ऊपर से निकल गई और उसकी जान बच गई।
पुलिस के मुताबिक, पूरन करीब 5 साल पहले इसी नर्सरी में काम करता था। ड्यूटी में लापरवाही के चलते उसे काम से निकाल दिया गया था, जिसका गुस्सा वह अब तक मन में पाले हुए था। फायरिंग के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया और कुछ देर बाद उसका शव जंगल में एक पेड़ से लटका हुआ मिला। पुलिस का मानना है कि वारदात के बाद आरोपी ने सुसाइट किया है।
हादसे के बाद एक बार फिर सरकारी सिस्टम की नाकामी उजागर हुई। जब घायल डिप्टी रेंजर को भोपाल रेफर करने की बारी आई, तो सरकारी अस्पताल में कोई भी एंबुलेंस उपलब्ध नहीं थी। अंततः अधिकारियों को निजी एंबुलेंस का इंतजाम कर उन्हें भोपाल भेजना पड़ा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में चक्रवात और टर्फ सिस्टम सक्रिय होने से भोपाल-ग्वालियर सहित 45 जिलों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट। रीवा और सिवनी में बिजली गिरने से 4 की मौत। जबलपुर-पन्ना में ओलावृष्टि की संभावना। जानें ताजा मौसम अपडेट।
भोपाल के शारदा विहार में आरएसएस की दो दिवसीय समन्वय बैठक आयोजित की जा रही है। जानें संघ शताब्दी वर्ष की कार्ययोजना और भाजपा समेत अन्य संगठनों की भागीदारी पर लेटेस्ट अपडेट।
सतना के निजी अस्पताल में ब्रेन ट्यूमर ऑपरेशन के बाद हंगामा, परिजनों ने गलत इलाज का आरोप लगाया। विवाद के बाद अस्पताल ने इलाज का पैसा लौटाया, पुलिस हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ।
सतना जिले में तेज हवा और बारिश से गर्मी से राहत मिली, लेकिन गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचा। खड़ी और कटी फसल प्रभावित, किसानों की चिंता बढ़ी, मौसम में उतार-चढ़ाव जारी।
जबलपुर से अयोध्या धाम के लिए नई साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन शुरू, 13 ट्रिप तक संचालन। सतना सहित कई स्टेशनों पर ठहराव, यात्रियों को बेहतर सुविधा और त्योहार सीजन में बड़ी राहत मिलेगी।
दिग्विजय सिंह ने मध्यप्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को लेकर राज्य सरकार के फैसले पर सवाल उठाते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखा है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि लंबे समय से कार्यरत शिक्षकों को राहत देने के लिए सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू या क्यूरेटिव पिटीशन दायर की जाए।
सीएम डॉ. मोहन यादव ने आज सुबह वाराणसी के श्रीराम भंडार में स्थानीय व्यंजनों का आनंद लिया। उनकी सादगी ने लोगों का दिल जीत लिया। उन्हें अपने बीच पाकर स्थानीय लोगों को यकीन ही नहीं हुआ। लोग उनसे मिलकर उत्साहित हुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव की सादगी देख प्रभावित हुए और मुक्त कंठ से प्रशंसा की।
मध्यप्रदेश के राजगढ़ में मुस्लिम पिता अब्दुल हक खान अपनी हिंदू बेटी नंदीनी सिमोलिया का कन्यादान करेंगे। राजगढ़ के ओल्ड कलेक्ट्रेट रोड स्थित पुरानी बस स्टैंड के पास रहने वाले अब्दुल हक खान बताते हैं कि यूं तो नंदीनी उनकी साली हैं, मगर उन्होंने उसे बेटी मानकर पाला है।
मध्यप्रदेश के मंडला जिले के एनएच-30 स्थित मंडला-रायपुर मार्ग पर देर रात 12 बजे दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का इलाज बिछिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।
अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध के चलते मध्यप्रदेश में अब रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत बढ़ने लगी है। जनता की बढ़ती मांग को देखते हुए इंदौर जिला प्रशासन ने नए कनेक्शनों पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। दरअसल, एलपीजी गैस संकट के कारण कमर्शियल गैस की सप्लाई सीमित की गई है।