सतना जिले के उचेहरा थाना क्षेत्र स्थित राजा बाबा झरने में नहाने गए आठ दोस्तों में से दो युवक तेज धार में बहकर मौत के मुंह में समा गए। गोताखोरों ने शव बरामद किए, पिपरी गांव में शोक की लहर।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
उचेहरा थाना क्षेत्र के परसमनिया इलाके में स्थित राजा बाबा जल प्रपात ने शनिवार को अंतत: उन दो मित्रों की लाश उगल दी जो झरना व उसके आसपास के प्राकृतिक सौंदर्य का लुत्फ उठाने अपने 6 अन्य मित्रों के साथ गए थे। सुबह से गोताखोरों की टीम के साथ उचेहरा पुलिस ने उनकी तलाश शुरू की जिन्हें चंद घंटों में ही राजा बाबा झरना के जलकुंड से बरामद कर लिया गया। घटना के बाद पिपरी गांव में मातम छा गया है। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम उचेहरा थाना क्षेत्र के पिपरी गांव निवासी रामगोपाल कुशवाहा के 24 वर्षीय पुत्र कृष्ण कुमार कुशवाहा तथा शिव चरण कुशवाहा के 18 वर्षीय पुत्र अभिषेक उर्फ आयुष कुशवाहा अपने मित्र कुसुम लाल कुशवाहा, पुष्पराज कुशवाहा, जीवनलाल विश्वकर्मा, सतीश कुशवाहा, अजय कुशवाहा और शिवम कुशवाहा के साथ परसमनिया की हरी भरी वादियों के बीच स्थित राजा बाबा झरना घूमने के लिए पहुंचे। झरने में पानी की अविरल धार बहते देख वे नहाने का लोभ नहीं छोड़ सके और झरने में नहाने लगे। झरने के पानी की तेज धार में आठों दोस्त फंस गए जिसमें से 6 लोग तो किसी तरह निकल आए लेकिन कृष्ण कुमार कुशवाहा और आयुष कुशवाहा तेज धार में फंसकर तकरीबन 200 फिट गहरे कुंड में समा गए। शाम होने के कारण शुक्रवार की रात उनकी तलाश नहीं हो सकी लेकिन घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची उचेहरा पुलिस ने जिला मुख्यालय से पहुंचे गोताखोंरों की मदद से अभिषेक और कृष्ण कुमार के शव कुंड से बरामद कर लिए। उचेहरा पुलिस ने मृतकों के शव को पीएम के लिए मरचुरी भेज दिया है और मर्ग कायम कर घटना की जांच कर रही है।
पिपरी में मातम
एक साथ दो घरों के चिराग बुझने की खबर जैसे ही पिपरी गांव पहुंची मातम छा गया। घटना में जान गवांने वाला कक्षा 12 का छात्र आयुष अपने परिवार का इकलौता चिराग था। बताया जाता है कि मित्रों ने मिलकर प्राकृतिक सौंदर्य के बीच पार्टी मनाने की योजना बनाई थी जो मौत की घटना में तब्दील हो गई।
प्रशासन सतर्क नहीं
बारिश के दौरान जलाशयों व पिकनिक स्पॉट में डूबकर जान गवांने वाले कई मामले सामने आने के बाद भी प्रशासन ऐसे प्राकृतिक स्थलों की सुरक्षा के लिए सतर्क नहीं हेै। बताया जाता है कि एक चौकीदार की तैनाती वन विभाग द्वारा झरने में की गई है तथा बैरीकेट्स भी लगाए गए हैं लेकिन जब युवक पार्टी मनाने पहुंचे तो वहां उन्हें रोकने वाला कोई नहीं था।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रक्षाबंधन पर भोपाल और रीवा के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी। पश्चिम मध्य रेलवे ने 25 से 31 अगस्त तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। साथ ही, रीवा-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच लगाए गए हैं। जानिए ट्रेनों का पूरा शेड्यूल, रूट और समय।
भोपाल के बोट क्लब पर राजा भोज मल्टी क्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप का समापन हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव ने सभी 230 विधानसभाओं में स्टेडियम बनाने और खेल बजट बढ़ाने की बात कही।
स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश पुलिस और होमगार्ड्स के 47 अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा पदक तथा सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक से अलंकृत कर सम्मानित किया।
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की पोरसा तहसील के नगरा घाट पर आज यानी रविवार की सुबह चीख-पुकार और दहशत के माहौल के साथ शुरू हुई। चंबल नदी के उफान और तेज बहाव के बीच 150 से अधिक यात्रियों और 50 मोटरसाइकिलों को ले जा रहा एक स्टीमर अचानक बीच नदी में बंद हो गया।
मध्यप्रदेश में खाद की बिक्री पर लगाई गई अस्थायी रोक के बाद सरकार ने वितरण शुरू करने की समय-सीमा तय कर दी है। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के अनुसार भारत सरकार के आईएफएमएस पोर्टल पर दर्ज उर्वरक स्टॉक और प्रदेश के खाद विक्रेताओं के वास्तविक भौतिक स्टॉक का मिलान आज रविवार को शाम तक पूरा कर लिया जाएगा।
माधव नेशनल पार्क में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक और खुशखबरी आई है। पन्ना से लाई गई मादा बाघिन एमटी-4 ने शावकों को जन्म दिया है, जिसकी एक शावक के साथ पहली तस्वीर सामने आई है। इस नए मेहमान के आगमन के साथ ही रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़कर अब 9 हो गया है।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने 34 करोड़ के धान परिवहन घोटाले पर कड़ा रुख अपनाते हुए पूरे राज्य में व्यापक जांच के निर्देश दिए हैं। फर्जी वाहनों से धान ढुलाई के मामले में सभी जिलों के कलेक्टरों और EOW से रिपोर्ट तलब की गई है।
भोपाल के कोलार रोड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 'कर्मश्री' संस्था द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानमंत्री मोदी के विजन और वर्ष 2027 को 'युवा वर्ष' के रूप में मनाने की घोषणा से जुड़ी पूरी विस्तृत रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के शौर्य स्मारक में 'हर घर तिरंगा' और 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।
स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाला पारंपरिक एट होम समारोह इस बार मध्यप्रदेश की समृद्ध और विविधतापूर्ण जनजातीय संस्कृति के रंगों से सराबोर रहेगा।