रीवा संभाग के कमिश्नर बीएस जामोद ने सतना नगर निगम की विकास परियोजनाओं की समीक्षा बैठक में धीमी प्रगति और लक्ष्य से कम हाउस कनेक्शन पर नाराजगी जताई। सीवर लाइन, कचरा प्रबंधन और आवास योजनाओं सहित विभिन्न कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

सतना, स्टार समाचार वेब
कमिश्नर रीवा संभाग बीएस जामोद ने कहा कि सतना शहर को विकसित बनाने नगर निगम के चल रहे विकास परियोजनाओं के कार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किये जाये। अवधि पूर्ण हो रहे कार्यों का वर्क प्लान बनाकर प्रतिदिन के टारगेट फिक्स करें और उन्हें शीघ्र पूरा करने का प्रयास करें। कमिश्नर रीवा श्री जामोद ने बुधवार को नगर निगम के सभागार में अधिकारियों की बैठक लेकर नगर निगम के कार्यों और विकास योजनाओं की समीक्षा की। कमिश्नर ने कहा कि विकास कार्यों में क्वालिटी और टाइम लिमिट का ध्यान रखते हुए एडवांस प्लानिंग बनाकर कार्यों को पूरा करें। सीवर लाइन के कार्य की समीक्षा के दौरान जब हाउस कनेक्शन की समीक्षा पर लक्ष्य के मुकाबले समय - सीमा बीतने के बावजूद कम प्रगति पाई गई तो कमिश्नर ने नाराजगी जाहिर करते हुए जिम्मेदारों को फटकार लगाते हुए कहा कि कार्य की क्या मॉनीटरिंग हो रही है। इस दौरान बताया गया कि 12 वार्ड में 1 लाख 66 हजार मीटर कार्य का रेस्टोरेशन अब तक किया जा चुका है। कमिश्नर ने कहा कि जिन वार्डों में काम पूरा हो चुका है वहां लोगों को सीवर लाइन के लाभ बताये और जहां काम चल रहा है। वहां के लोगों को एक्सपोजर विजिट कराये, ताकि लोग सीवर लाइन कनेक्शन के लिए जागरूक हो। इस बीच अगले तीन माह के अंदर हाउस कनेक्शन का लक्ष्य पूर्ण करने की बात कही गई।
ये रहे मौजूद
इस मौके पर आयुक्त नगर निगम शेर सिंह मीना, संयुक्त संचालक रीवा मयंक वर्मा, अधीक्षण यंत्री एसके सिंह, कार्यपालन यंत्री अरुण तिवारी, सिद्धार्थ सिंह, अंशुमान सिंह, स्वास्थ्य अधिकारी एपी सिंह, उपायुक्त सत्यम मिश्रा, मुकेश चतुर्वेदी, रोजल प्रताप सिंह, केपी गुप्ता, सिटी मैनेजर दीपक शर्मा, दीपक बागरी, अजय गुप्ता, मनीष वर्मा सहित सहायक यंत्री और उपयंत्री उपस्थित थे।
शहर में फिक्स है कचरा, प्रतिदिन 145 टन हो रहा संग्रहण
स्वच्छ भारत मिशन में बताया गया कि नगर निगम द्वारा सफाई अपनाओ-बीमारी भगाओ अभियान चलाया जा रहा है। डोर- टू- डोर कचरा संग्रहण और निष्पादन का कार्य रेमकी कंपनी द्वारा किया जा रहा है। शहर में 54 वाहन संचालित 145 टन कचरा प्रतिदिन निकलता है। कमिश्नर ने कहा कि सूखे और गीले कचरे का संग्रहण और निष्पादन हो रहा है। इस बात की निगरानी करें। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी में बताया गया कि बीएलसी घटक में स्वीकृत 4192 आवासों के विरुद्ध 4035 आवास निर्माण कर सतना नगर निगम प्रदेश में प्रथम स्थान पर है। प्रधानमंत्री आवास योजना 2 में बीएलसी घटक में 2273 आवेदन अॉनलाइन मिले है। जिनकी पात्रता का सत्यापन किया जा रहा है। एएचपी घटक में 2763 आवेदन प्राप्त हुए है।
सीवर लाइन कार्य
अमृत वन प्रोजेक्ट
सीवरेज स्कीम पैकेज 2
राजस्व वसूली
कायाकल्प अभियान 2.0
4 सड़कों का कार्य पूर्ण

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।