सतना शहर संभाग में विद्युत विभाग ने 50 हजार से अधिक बकाया वाले अस्थाई और बड़े कनेक्शनों पर कार्रवाई करते हुए 65 लाख रुपये से ज्यादा की बकाया राशि वाले कनेक्शन काटे।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
विद्युत विभाग द्वारा शहर संभाग अंतर्गत 50 हजार से ज्यादा की बकाया राशि वाले पीडीसी (अस्थाई) जैसे बड़े कनेक्शनों पर विच्छेदन की कार्रवाई की गई जिनमें 65 लाख से अधिक का भुगतान बकाया था। गुरुवार को भी सिटी डिवीजन के एक लाख से अधिक के 4 बकायादारों के कनेक्शन काटे गए जिनमें कई बड़े होटल और प्रतिष्ठान शामिल रहे। यह कार्रवाई शहर संभाग के कार्यपालन अभियंता मृगेंद्र सिंह चंदेल के नेतृत्व में की गई। बताया गया कि ऐसे कनेक्शन हैं जो अस्थाई तौर पर लिए गए थे, लेकिन बिगत दो सालों से बंद पड़े हुए थे। इन बकायादारों को नोटिस भी जारी की गई थी लेकिन उपभोक्ताओं द्वारा ध्यान नहीं दिया गया था।
लीज पर चल रहे थे कनेक्शन
विद्युत विभाग के जानकारों ने बताया कि राजस्व वसूलने शहर संभाग में कनेक्शन विच्छेदन अभियान चलाया जा रहा है। इनमे कई ऐसे कनेक्शनों की लिस्ट बनाई गई है, जिन्हे लीज में लिया गया था। इन कनेक्शनों में फैक्ट्री, गोदाम, पार्टनर लीज या ऐसे उपभोक्ता जिन्होंने दूसरे की फर्म को अपने नाम किराये से लिया था। कई ऐसे उपभोक्ता शामिल हैं जिन्होंने उसी फर्म में नया कनेक्शन ले लिया है और पुराने कनेक्शन को भूल गए हैं। कुछ ऐसे उपभोक्ता हैं जो फर्म बंद कर गायब हो गए हैं। सप्ताह भर में सभी जोनों में ऐसे ही 40 कनेक्शनों को कट करने की कार्रवाई की गई। बताया गया कि यह कार्रवाई विद्युत अधिनियम सप्लाई कोड कंडक्ट के तहत की गई।
यह भी पढ़ें: मध्यप्रदेश... गरीब बच्चों के प्रवेश के नाम पर 26.50 लाख रुपए का खेला
जारी किया गया था नोटिस
बिजली अधिकारियों ने बताया कि कई सालों से इन अस्थाई कनेक्शनों के उपभोक्ताओं को नोटिस पर नोटिस भेजा जा रहा था, लेकिन कनेक्शन बंद होने के चलते ये उपभोक्ता इन नोटिस पर ध्यान नहीं दे रहे थे, नतीजतन बकाया की राशि बढ़ती ही जा रही थी। इन उपभोक्ताओं को समाधान योजना में लाभ लेने के लिए पत्राचार भी किया गया था लेकिन इस योजना का भी लाभ नहीं लिया गया मजबूर होकर विद्युत विभाग को इस प्रकार का कदम उठाना पड़ा।
राजस्व वसूलने शहर संभाग अंतर्गत ऐसी कार्रवाई नियमित चलती रहेंगी। 50 हजार से ज्यादा बकाया राशि वाली फर्मों के कनेक्शन काटने के निर्देश दिए गए हैं। राशि जमा होने के बाद ही कनेक्शन में सप्लाई शुरू की जाएगी। ऐसे सभी उपभोक्ताओं को समाधान योजना का लाभ उठाना चाहिए।
मृगेंद्र सिंह चंदेल, डीई सिटी, शहर संभाग
यह भी पढ़ें: भोपाल गैस कांड...वारेन एंडरसन को भगाने में कांग्रेस के ही लोगों का था हाथ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मध्य प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान के तहत भोपाल में सीएम मोहन यादव और राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने रक्तदान व स्वास्थ्य शिविरों का शुभारंभ किया।
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने राज्यपाल के पांच साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद नए राज्यपाल की नियुक्ति की मांग वाली जनहित याचिका खारिज कर दी है।
मध्य प्रदेश के इंदौर में 'स्वामित्व योजना 2026' के तहत ग्रामीण संपत्ति की फ्री रजिस्ट्री का शुभारंभ हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने कार्यक्रम में शिरकत कर कांग्रेस पर साधा निशाना।
जबलपुर के एनडीवीएसयू में दो महीने के सफल इलाज के बाद वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व की घायल बाघिन स्वस्थ हो गई है। उसे भोपाल के वन विहार नेशनल पार्क के लिए रवाना कर दिया गया है।
मध्य प्रदेश में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को प्रोबेशन पीरियड में 100% वेतन देने के हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। वित्तीय भार और नियमों का हवाला देते हुए सरकार ने रोक की मांग की है।
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन इंदौर पहुंचे, जहां उन्होंने स्वामित्व योजना के तहत भूमि स्वामी अभिलेख वितरण अभियान की शुरुआत की। सीएम मोहन यादव ने इसे प्रदेश का ऐतिहासिक कदम बताया।
राहुल गांधी के इंदौर दौरे और 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के मैदान शुल्क को लेकर कांग्रेस और IDA में विवाद। सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना।
मप्र शिक्षक पात्रता परीक्षा अब ऑफलाइन होगी और माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) बनाएगा परीक्षा एजेंसी। आवेदन की तारीख बढ़ने की संभावना।
इंदौर के सांवेर में पुराना जर्जर मकान गिराते समय दीवार ढहने से तीन मजदूर महिलाओं की मौत हो गई और दो घायल हो गए। प्रशासन ने दिया था नोटिस।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह