सतना रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण के दौरान एसडीजीएम ने मथुरा प्रसाद एंड सन्स की ट्राली में एक्सपायर्ड आईडी कार्ड पकड़ा। अधिकारियों को फटकार लगाई और डीजल खपत व कर्मचारियों की तैनाती पर सवाल उठाए।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
पश्चिम मध्य रेलवे जोन सतर्कता विभाग के एसडीजीएम एवं सीबीओ (वरिष्ठ उप प्रबंधक एवं सतर्कता) शुक्रवार को परख स्पेशल ट्रेन से सतना स्टेशन पहुंचे। स्टेशन में पहुंचते ही प्लेटफार्म क्र. दो- तीन में यात्रियों के खानपान की व्यवस्था के लिए संचालित स्टॉलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मथुरा प्रसाद एंड सन्स की एक ट्राली में स्टॉल संचालक के पास एक्सपायरी डेट का आईडी कार्ड मिला। इस मामले को लेकर एसडीजीएम ने कामर्शियल विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि जब पता है कि आईडी कार्ड अवैध होने वाले हैं तो उसे लेकर प्रक्रिया समय रहते दुरुस्त क्यों नहीं की गई? बताया गया कि एसडब्ल्यूआर रेल की आॅडिट टीम के अधिकारियों को लेकर एसडीजीएम सतना पहुंचे थे। आॅडिट टीम के अधिकारी निरीक्षण के लिए खजुराहो निकल गए और एसडीजीएम सतना स्टेशन में निरीक्षण के बाद वापस जबलपुर चले गए। निरीक्षण के दौरान डिप्टी सीबीओ धनंजय कुमार, डिप्टी सीबीओ विवेक तिवारी एवं स्थानीय अधिकारियों ने स्टेशन प्रबंधक ए. मतीन, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक मनोज कुमार, स्टेशन वाणिज्य प्रबंधक अवध गोपाल, मुख्य कार्मिक दल निरीक्षक ओपी यादव सहित अन्य अधिकारी -कर्मचारी मौजूद रहे।
कितनी गाड़ियों में भरते हैं डीजल, कितने लगे कर्मचारी, जताई हैरानी
बताया गया कि एसडीजीएम नीरज कुमार ने निरीक्षण के दौरान सतना स्टेशन में मौजूद इंडियन आॅयल कार्पोरेशन लिमि. के आॅयल डिपो द्वारा ट्रेनों में भरे जाने वाले डीजल से संबंधित जानकारी ली। एसडीजीएम ने सीसीओआर से पूछा कि ओएचई होने के बाद मौजूदा समय में कितनी गाड़ियों में भरा जाता है? इस पर सीसीओआर ने बताया कि एक दिन में 10 हजार लीटर डीजल की खपत होती है। इस पर एसडीजीएम ने पूछा कि कितने कर्मचारी इस कार्य में लगे हैं तो बताया गया कि 12 कर्मचारी तीन शिफ्ट में ड्यूटी करते हैं, यह जानकार एसडीजीएम ने हैरानी जताई कि आखिर इतने कम काम के लिए इतने कर्मचारी क्यों लगे हैं? उन्होंने इस मामले को लेकर जॉब एनालिसिस करने के निर्देश दिए। यह भी कहा कि काम ज्यादा नहीं है तो कर्मचारी घटा दिए जांए या फिर आॅयल कम्पनी ही अपने कर्मचारी रखे। हालांकि इस मामले को लेकर उन्होंने भी इसे अपने संज्ञान में लिया। बताया गया कि एसडीजीएम ने उचेहरा स्टेशन में भी निरीक्षण का कार्य किया था। प्लेटफार्म क्र. 2-3 में सफाई मशीनों को चलाने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
उत्तर भारत में इन दिनों गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। देश के कई राज्य भीषण गर्मी से तप रहे हैं। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा से लेकर राजस्थान और महाराष्ट्र के कई जिलों में लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा। यूपी का बांदा 46.7 के साथ और एमपी का राजगढ़ जिला 45 डिग्री के साथ सबसे गर्म शहर रहा।
भोजशाला मामले में MP के पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने हाईकोर्ट के फैसले को अस्पष्ट बताते हुए कहा कि ASI को मंदिर के सबूत नहीं मिले। वहीं भोज उत्सव समिति ने दिग्विजय सरकार पर पूजा प्रतिबंधित करने का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर।
भोपाल में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में नया मोड़। मायके वालों ने शव लेने से किया इनकार, दिल्ली AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग को लेकर सीएम हाउस के सामने किया प्रदर्शन।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा के जंगीपुरा रोड स्थित मदरसा रोड पर देर रात एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान और मकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान और एसी रिपेयरिंग के सिलेंडरों में धमाके होने लगे। धमाकों से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने प्रदेश के अफसर और कर्मचारियों के अवकाश नियमों में बड़ा बदलाव किया है। दरअसल, वित्त विभाग द्वारा मप्र सिविल सेवा अवकाश नियम 2025 के तहत अवकाश मंजूरी के अधिकारों को विभाजित कर दिया है।
मध्यप्रदेश के देवास जिले के पीपलरावा थाना क्षेत्र में बैराखेड़ी गांव के समीप प्याज से भरा एक मिनी ट्रक मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक के ऊपर सो रहे तीन मजदूरों की मौत हो गई। दो अन्य लोग घायल हो गए।
सुबह से ही श्रद्धालुओं का उत्साह देखते बन रहा था। ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने भोजशाला परिसर में प्रवेश किया। महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और बच्चे हाथों में मां सरस्वती के चित्र और धार्मिक ध्वज लिए पहुंचे।
मध्यप्रदेश के रतलाम में आज भीषण टेन हादसा हो गया। राहत की बात यह है कि सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। दरअसल, दिल्ली निजामुद्दीन की ओर जा रही राजधानी एक्सप्रेस (12431) के दो कोच में रविवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।
दमोह (तेंदूखेड़ा) के आईईएस पब्लिक स्कूल में शिक्षिका की कथित मारपीट के शिकार 9 वर्षीय छात्र काव्य नामदेव की भोपाल एम्स में मौत। परिजनों ने शव के साथ एसपी ऑफिस घेरा, SIT करेगी जांच।
भोपाल के DPI परिसर में शिक्षक भर्ती परीक्षा-2025 के अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन। पदवृद्धि और जॉइनिंग की मांग पर अड़े वर्ग 2-3 के परीक्षार्थी। तेज धूप में महिला अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ी।