आज के शेयर बाजार अपडेट में सेंसेक्स और निफ्टी शुरुआती गिरावट से उबरते दिखे। दूसरी ओर, भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले नए ऑल-टाइम लो 90.41 पर पहुंच गया। जानें 10.30 बजे तक का ताज़ा मार्केट हाल।

मुंबई. बिजनेस डेस्क स्टार समाचार
घरेलू शेयर बाजार लगातार चार दिनों की गिरावट से उबरने की कोशिश करता दिख रहा है। सोमवार को सेंसेक्स और निफ्टी रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बावजूद अंत में फिसलकर लाल निशान पर बंद हुए। बुधवार को भी कारोबार के दौरान सेंसेक्स 300 अंकों से अधिक टूट गया था, हालांकि बाद में कुछ रिकवरी देखने को मिली और यह मामूली 31 अंक नीचे बंद हुआ।
गुरुवार को शुरुआती कारोबार दबाव में रहा, लेकिन बाजार ने धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ी। सुबह 10.30 बजे बीएसई सेंसेक्स 333.90 अंक (0.39%) बढ़कर 85,440.71 पर ट्रेड कर रहा था। वहीं, निफ्टी 100.95 अंक (0.39%) की बढ़त के साथ 26,086.95 के स्तर पर पहुंच गया। इससे पहले 9.30 बजे भी बाजार में तेजी के संकेत मिले थे, जब सेंसेक्स 46 अंक ऊपर 85,153 पर और निफ्टी करीब 10 अंक चढ़कर 25,996 पर ट्रेड कर रहा था। रुपये में कमजोरी का दौर जारी है। भारतीय रुपया गुरुवार को डॉलर के मुकाबले ऐतिहासिक निचले स्तर पर पहुंच गया और 90.41 तक गिर गया। यह एशिया की सबसे कमजोर प्रदर्शन करने वाली करेंसी बन गया है। इस साल अब तक रुपए में डॉलर के मुकाबले 5% से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है।
ओपनिंग सत्र में, बाजार दबाव में खुला था। सेंसेक्स 99.60 अंक (0.12%) टूटकर 85,007.21 पर खुला और निफ्टी 31.25 अंक (0.12%) की गिरावट के साथ 25,954.75 पर ट्रेडिंग की शुरुआत की। इसके बाद बाजार में तेजी की वापसी ने निवेशकों को कुछ राहत दी।
भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को भारी गिरावट देखने को मिली। प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 टूटकर कारोबार करते नजर आए। इससे निवेशक मायूस दिखे और बाजार में अफरा-तफरी का माहौल रहा।
31 मार्च 2026 को महावीर जयंती के कारण MCX के सुबह के सत्र में कारोबार बंद है। दिल्ली, मुंबई और चेन्नई सहित प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के आज के ताजा भाव और एमसीएक्स अपडेट यहाँ पढ़ें।
Share Market Today Update: 31 मार्च 2026 को महावीर जयंती के अवसर पर NSE और BSE में ट्रेडिंग बंद है। जानें कल के सेटलमेंट हॉलिडे और गुड फ्राइडे की छुट्टी के बारे में विस्तार से।
भारतीय रुपये में ऐतिहासिक गिरावट! डॉलर के मुकाबले पहली बार रुपया 95 के पार पहुँचा। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और डॉलर की मजबूती से शेयर बाजार भी टूटा। पढ़ें पूरी रिपोर्ट
30 मार्च 2026 को भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट। हूती विद्रोहियों के इजरायल पर हमले और ब्रेंट क्रूड की कीमतों में उछाल से निवेशकों के 5 लाख करोड़ रुपये डूबे। पूरी रिपोर्ट यहाँ पढ़ें
आज सोने और चांदी की कीमतों में भारी क्रैश देखा गया। सोना ₹3000 प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ और चांदी अपने हाई लेवल से ₹2.13 लाख नीचे आई। जानिए अपने शहर के नए रेट।
मिडिल ईस्ट तनाव के कारण सोने की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव। शुक्रवार को सोना 1.30% महंगा होकर ₹1.45 लाख प्रति 10 ग्राम के पार निकला। जानें दिल्ली, मुंबई और पटना सहित अपने शहर में सोने-चांदी के ताजा भाव।
आज यानी शुक्रवार का दिन भारतीय शेयर बाजार के इतिहास में एक और बड़ी गिरावट वाले दिन के रूप में दर्ज हो गया। कारोबार शुरू होते ही बीएसई सेंसेक्स 1,000 से अधिक अंक गोता लगाकर 74000 के स्तर से नीचे फिसल गया। वहीं निफ्टी 50 टूटकर करीब 23,000 के स्तर से नीचे आ गया।
भारत में 1 अप्रैल 2025 से लागू होगा नया Income-tax Act. जानें मील बेनिफिट्स में 200 रुपये की बढ़ोतरी, नए मेट्रो शहरों में HRA छूट और Form 16 की जगह नए Form 130 के बारे में पूरी जानकारी।
भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन आज तेजी देखने को मिली। प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 हरे निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए। बीएसई बास्केट से एटरनल, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, अडानी पोर्ट और ट्रेंट टॉप गेनर थे।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह