सर्वोच्च न्यायालय ने मध्य प्रदेश नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल के उस मनमाने निर्णय को रद्द कर दिया है, जिसमें GNM और ANM कोर्स के लिए 12वीं में बायोलॉजी विषय को अनिवार्य कर दिया गया था। कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि अब राज्य में प्रवेश इंडियन नर्सिंग काउंसिल (INC) के नियमों के आधार पर होगा, जिससे आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम के छात्र भी इन रोजगारोन्मुख कोर्सों में दाखिला ले सकेंगे। कोर्ट ने साथ ही इन नर्सिंग कोर्सों की प्रवेश परीक्षा की अनिवार्यता को भी समाप्त कर दिया है।

हाइलाइट्स
भोपाल. नई दिल्ली. स्टार समाचार वेब.
सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल के एक महत्वपूर्ण निर्णय को ख़ारिज कर दिया है। इस आदेश के बाद, राज्य में GNM (जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी) और ANM (ऑक्जीलरी नर्सिंग एंड मिडवाइफरी) कोर्सों में दाखिला अब इंडियन नर्सिंग काउंसिल (INC) के निर्धारित नियमों के अनुसार ही होगा।
INC के दिशानिर्देशों के तहत, 12वीं कक्षा किसी भी विषय समूह से पास करने वाले छात्र इन नर्सिंग कोर्सों में प्रवेश के पात्र होते हैं। लेकिन मध्य प्रदेश नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल ने मनमाना नियम बनाते हुए बायोलॉजी विषय को अनिवार्य कर दिया था। इस नियम के चलते, कला और वाणिज्य संकाय के हजारों छात्र इन कोर्सों में प्रवेश लेने से वंचित हो रहे थे।
INC के दिशा निर्देशों का पालन करना अनिवार्य
मध्य प्रदेश प्राइवेट नर्सिंग कॉलेज एसोसिएशन द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए, सुप्रीम कोर्ट ने काउंसिल के इस कदम को "छात्रों के साथ अन्यायपूर्ण" बताया। अदालत ने अपने आदेश में स्पष्ट किया है कि अब राज्य सरकार और संबंधित अथॉरिटी को INC द्वारा जारी किए गए दिशानिर्देशों का ही अनिवार्य रूप से पालन करना होगा।
एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. प्रणीत जैन ने इस फैसले को विशेष रूप से ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों के छात्रों के लिए अत्यधिक फायदेमंद बताया। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक युवाओं के GNM और ANM जैसे रोजगारपरक कोर्सों में प्रवेश लेने से न केवल रोज़गार के अवसर बढ़ेंगे, बल्कि प्रदेश की स्वास्थ्य सुविधाओं के स्तर में भी सुधार आएगा।
अदालत ने GNM, ANM, पोस्ट बेसिक और MSc नर्सिंग कोर्सों में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा की बाध्यता को भी समाप्त कर दिया है, जिससे छात्रों के लिए दाखिला प्रक्रिया अब और भी सुगम हो गई है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश कैबिनेट द्वारा राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) को तीन हिस्सों में बांटने और नाम बदलने के फैसले पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जताई है। कमलनाथ और उमंग सिंघार ने इसे ओछी मानसिकता बताया है।
मध्य प्रदेश में जनता की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए शुरू किए गए 'जन विश्वास अभियान' का नया पोर्टल लॉन्च। जानें पोर्टल की विशेषताएं, शिकायतों के आंकड़े और हर सोमवार अपडेट होने वाली जिला रिपोर्ट की पूरी जानकारी।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का इंदौर दौरा अब 19 सितंबर को होगा। नेहरू स्टेडियम में अनुमति न मिलने और बारिश के कारण 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम का स्थल बदलकर अब रिजनल पार्क कर दिया गया है।
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के शिवाजी नगर स्थित सिद्धांता सुपर स्पेशलिटी अस्पताल पर स्वास्थ्य विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए उसका लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन निरस्त कर दिया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) की जांच में अस्पताल के संचालन में 19 गंभीर खामियां पाई गईं।
मध्यप्रदेश सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के माध्यम से बाजार से 3,600 करोड़ रुपए का नया कर्ज लिया है। इस नई उधारी के बाद राज्य पर कुल कर्ज का बोझ 5.40 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है। जानिए क्या हैं इसके आंकड़े और शर्तें।
भोपाल में रहवासी इलाकों में नगर निगम की कमर्शियल सीलिंग कार्रवाई के विरोध में व्यापारियों ने भोपाल चैंबर ऑफ कॉमर्स के बैनर तले रोशनपुरा चौराहे पर प्रदर्शन किया। सीएम हाउस जा रहे व्यापारियों को पुलिस ने रोका।
एमपी के चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में सीबीआई चार्जशीट के बाद ट्रायल उसी कोर्ट में ट्रांसफर हो गया है जहां से अग्रिम जमानत मिली थी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट की बैठक कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। कैबिनेट ने भोपाल में पश्चिमी बाइपास की पुनरीक्षित लागत को स्वीकृति दे दी है। इसके साथ ही, सेवानिवृत्त आईपीएस की सलाहकार के पद पर नियुक्ति और आरजीपीवी को तीन हिस्सों में बांटने के प्रस्ताव पर भी मुहर लगाई गई है।
कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी के केस में मंत्री विजय शाह को लोक भवन से राहत मिलने की उम्मीद लगाई जा रही है। चूंकि अब मामला राज्यपाल के पास पहुंच गया है। इधर, इसी बीच मंगलवार को मंत्री विजय शाह के विरुद्ध मुकदमा चलाने की अनुमति देने की मांग कांग्रेस विधायक दल ने राज्यपाल मंगूभाई पटेल से की है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में प्रतिभावान विद्यार्थियों के लिए आयोजित लैपटॉप वितरण समारोह का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं की परीक्षा में 75 फीसदी या उससे अधिक अंक पाने वाले 1 लाख 22 हजार से अधिक मेधावी विद्यार्थियों के बैंक खातों में लैपटॉप के लिए 25-25 हजार रुपए (कुल 304.98 करोड़ रुपए) सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए।