छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में एक बार फिर जवानों को लाल आतंक से लड़ाई में बड़ी सफलता मिली है। गोलापल्ली थाना क्षेत्र के जंगल-पहाड़ी में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान में गुरुवार को सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में तीन नक्सलियों को ढेर कर दिया है। मौके से हथियार भी मिले हैं।
त्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सीहीपुर में तड़के भीषण सड़क हादसा हो गया। श्रद्धालुओं से भरी बस ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में अब तक चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। जबकि नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी श्रद्धालु छत्तीसगढ़ के निवासी हैं। दरअसल, छत्तीसगढ़ से 50 श्रद्धालुओं से भरी बस अयोध्या गई थी।














