असम के नागांव जिले में 34वीं बटालियन सीआरपीएफ कैंप में हुई गोलीबारी में बालाघाट के हेड कांस्टेबल विष्णु प्रसाद बघेल शहीद हो गए। गुरुवार को पैतृक गांव में उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।
जैसलमेर में सेना की गाड़ी पलटने से शहीद हुए इंदौर के मेजर हमजा आरिफ को पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। एक महीने पहले ही हुई थी उनकी शादी। पढ़ें पूरी खबर विस्तार से।
आज संसद हमले की 24वीं बरसी पर देश अपने वीर सपूतों को याद कर रहा है, जिन्होंने बिना अपनी जान की परवाह करते हुए आतंकियों के मंसूबे को नाकाम किया। इस अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी इस हमले में शहीद सुरक्षा कर्मियों को श्रद्धांजलि दीं और उनके बलिदान को याद किया।
सागर-झांसी NH 44 पर ट्रक से टक्कर में शहीद हुए मुरैना BDS टीम के 4 जवानों की पार्थिव देह मुरैना पहुंची। चंबल आईजी, डीआईजी ने श्रद्धांजलि दी और परिजनों को 5 लाख की आर्थिक सहायता दी। जवान बालाघाट में नक्सल विरोधी ड्यूटी से लौट रहे थे।
राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में मिलिट्री ट्रेनिंग के दौरान बड़ा हादसा हो गया। जहां इंदिरा गांधी नहर में भारतीय सेना का एक टैंक डूब गया। इस हादसे में सेना का एक जवान शहीद हो गया। यह घटना मंगलवार की है। लेकिन खुलासा आज हुआ है।
26 नवंबर-2008 को मुंबई में हुए आतंकी हमले की आज 17वीं बरसी है। इस मौके पर मुंबई में गेटवे आफ इंडिया पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुंबई हमले में मारे गए बलिदानियों को याद किया गया। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लोगों से आह्वान किया है कि वे अपना आतंकवाद से लड़ने का वादा फिर से पक्का करें।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जनजातीय गौरव दिवस पर आलीराजपुर में ₹200 करोड़ के 156 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन किया। उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा और शहीद छीतु किराड़ की प्रतिमा का अनावरण किया। जानें किसान मुआवजा और लाड़ली बहना योजना की घोषणाएँ।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 21 अक्टूबर 2025 को पुलिस स्मृति दिवस परेड के अवसर पर शहीद पुलिस जवानों के बलिदान को नमन किया। उन्होंने 1959 में लद्दाख के हॉट स्प्रिंग्स में शहीद हुए 10 जवानों को याद करते हुए उनके साहस और कर्तव्यनिष्ठा को वर्दीधारी समुदाय के लिए प्रेरणा का पुंज बताया।
झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिला के घने सारंडा जंगल से फिर नक्सल हिंसा हो गई। देर शाम जराईकेला थाना क्षेत्र के सामठा के बाबूडेरा इलाके में नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के काफिले को निशाना बनाते हुए आईईडी ब्लास्ट कर दिया। दरअसल, सारंडा के घने जंगल में हुए आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ 60वीं बटालियन के जवान गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
उधमपुर के ऊंचाई वाले एक सुदूर वन क्षेत्र में सेना और पुलिस ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना पर संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ हुई। गोली लगने से एक सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गया।






















