देश के जाने-माने उद्योगपति कुमार मंगलम बिड़ला को यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन ने मानद उपाधि से सम्मानित किया है। इस उपाधि से नवाजे गए चार अन्य विशिष्ट व्यक्तियों में प्रोफेसर सर हिलरी बेकल्स, सर टेरी वेट, सुजाना स्कोफील्ड एमबीई और रेवरेंड फिलिप गोफ के साथ वे भी इस सम्मान की लिस्ट में शामिल हो गए हैं।
कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गैंग ने कनाडा के एबॉट्सफोर्ड स्थित एक भारतीय मूल के उद्योगपति की हत्या और एक पंजाबी गायक के घर पर गोलीबारी की जिम्मेदारी ली है। गिरोह का दावा है कि साहसी एक बड़े ड्रग कारोबार से जुड़ा था और उसने उससे पैसे मांगे थे। पैसे न मिलने पर गैंग ने उसकी हत्या कर दी।
उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले के खिमसेपुर औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार को एक बड़ा हवाई हादसा टल गया। रनवे पर उड़ान भरते समय एक मिनी जेट प्लेन फिसल गया और हवाई पट्टी की बाउंड्री से जा टकराया। यह मिनी जेट प्लेन एक उद्योगपति के परिवार का था।
आम आदमी पार्टी ने पंजाब राज्यसभा उपचुनाव के लिए ओद्योगपति राजिंदर गुप्ता को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। यह उपचुनाव 24 अक्टूबर को होने वाला है। पार्टी के इस कदम को राजनीतिक नजरिए से अहम माना जा रहा है, क्योंकि इससे राज्य में अपनी पकड़ मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।
बुधवार को उज्जैन में ग्लोबल स्पिरिचुअल कॉन्क्लेव आयोजित होगी। इसमें काशी विश्वनाथ और महाकाल जैसे मंदिरों में भीड़ प्रबंधन पर चर्चा होगी। उज्जैन में 2028 में होने वाले सिंहस्थ महाकुंभ की तैयारियों को लेकर बड़े होटल समूह, एयरलाइंस और मंदिरों के लिए काम करने वाली टेक कंपनियां भी शामिल होंगी।
मध्य प्रदेश में पर्यटकों की संख्या में इजाफा और ग्वालियर-चंबल-सागर संभाग में पर्यटन निवेश को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में ग्वालियर में 29 और 30 अगस्त को रीजनल टूरिज्म कॉन्क्लेव का आयोजन किया जाएगा।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लुधियाना में पंजाब के उद्योगपतियों से की मुलाकात, मध्य प्रदेश में गारमेंट, टेक्सटाइल, रिन्यूएबल एनर्जी जैसे सेक्टरों में निवेश के अवसर बताए। जानें क्यों MP बन रहा निवेशकों की पहली पसंद।



















