ओले और बारिश का दौर थमने के बाद मध्य प्रदेश में सर्दी और घने कोहरे का असर बढ़ गया है। आज यानी गुरुवार को सुबह प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में कोहरा छाया रहा। कई जिलों में सुबह 10 बजे तक धूप नहीं निकली थी। भोपाल, ग्वालियर समेत 20 से ज्यादा जिलों में मध्यम से घना कोहरा दर्ज किया गया, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ और विजिबिलिटी कम रही।

मालवा-निमाड़ अंचल में अचानक बदले मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।

भोपाल। स्टार समाचार वेब
ओले और बारिश का दौर थमने के बाद मध्य प्रदेश में सर्दी और घने कोहरे का असर बढ़ गया है। आज यानी गुरुवार को सुबह प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में कोहरा छाया रहा। कई जिलों में सुबह 10 बजे तक धूप नहीं निकली थी। भोपाल, ग्वालियर समेत 20 से ज्यादा जिलों में मध्यम से घना कोहरा दर्ज किया गया, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ और विजिबिलिटी कम रही। राजधानी भोपाल में सुबह वाहन चालकों को लाइट जलानी पड़ी। वहीं मध्यप्रदेश के मालवा-निमाड़ अंचल में अचानक बदले मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। कई जिलों में तेज बारिश, आंधी और ओलावृष्टि से रबी फसलों को नुकसान पहुंचा है। कहीं गेहूं की फसल खेत में ही बिछ गई तो कहीं चना, प्याज और सब्जियों को भारी क्षति हुई है। प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में पटवारी और कृषि अमले को सर्वे के निर्देश दिए हैं।
उज्जैन-रतलाम में गेहूं की फसल आड़ी
उज्जैन जिले की खाचरौद-नागदा, महिदपुर और तराना तहसीलों में बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं की फसल को नुकसान हुआ है। गेहूं की फसल गिरने से दाने भराव पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष बहादुर सिंह आंजना ने बताया कि कई गांवों में फसलें पूरी तरह झुक गई हैं। कृषि विभाग के अनुसार प्रभावित क्षेत्रों का अवलोकन किया जा रहा है। रतलाम जिले में मावठे की बारिश से गेहूं, अफीम और चना की फसल को आंशिक क्षति पहुंची है।
खंडवा-खरगोन में चने की फसल बर्बाद
खंडवा जिले में स्थिति ज्यादा गंभीर बताई जा रही है। पुनासा ब्लॉक के आधा दर्जन गांवों में चना आकार के ओले गिरने से गेहूं और चना की फसल प्रभावित हुई है। गेहूं में 20 से 25 प्रतिशत और चना में फूल झड़ने से 50 प्रतिशत तक नुकसान हो सकता है। खरगोन जिले के भीकनगांव, कसरावद, महेश्वर, बड़वाह और सनावद क्षेत्रों में तेज हवा के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई। कई गांवों में गेहूं की फसल आड़ी हो गई है। किसानों का दावा है कि 40 प्रतिशत तक फसल खराब हुई है।
शाजापुर-देवास में ओलावृष्टि
शाजापुर जिले में फूलखेड़ी, टुकराना, मोरटा और आसपास के गांवों में बेर और नींबू के आकार के ओले गिरने से गेहूं, प्याज और अन्य रबी फसलें प्रभावित हुई हैं। किसानों के अनुसार, कई जगह 40 से 50 प्रतिशत तक नुकसान हुआ है। देवास जिले के हाटपीपल्या, करनावद और बागली क्षेत्रों में भी सैकड़ों किसानों की फसलें खराब होने की सूचना है। कई स्थानों पर पेड़ और बिजली के खंभे गिरने से जनजीवन भी प्रभावित हुआ।
अगले 3 दिन ऐसा रहेगा मौसम
30 जनवरी- प्रदेश के उत्तरी हिस्से में कोहरा छा सकता है। बारिश का अलर्ट नहीं है। दिन-रात में ठंड का असर बढ़ सकता है।
31 जनवरी- ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, सागर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, राजगढ़ और शाजापुर में भी कोहरा छा सकता है।
1 फरवरी- भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, देवास, हरदा, सीहोर, नर्मदापुरम, रायसेन, विदिशा, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, सागर, नरसिंहपुर, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, पन्ना, कटनी, सतना, मैहर और रीवा में भी कोहरा छा सकता है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश के धार स्थित भोजशाला-कमाल मौला परिसर के पास सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर पहली बार जुमे की नमाज अदा की गई। स्थानीय विरोध और सुरक्षा इंतजामों के बीच प्रशासन ने सर्वे नंबर 612 पर नमाज की व्यवस्था की।
हिंदी के दिग्गज साहित्यकार, पद्मश्री से सम्मानित और भोपाल हिंदी भवन के पूर्व निदेशक कैलाश चंद्र पंत का 90 वर्ष की आयु में निधन। मुख्यमंत्री मोहन यादव समेत कई दिग्गजों ने जताया शोक
रीवा-इंदौर (महू) ट्रेन को भोपाल के समीप निशातपुरा स्टेशन पर ठहराव दिलाने की मांग फिर तेज हुई। उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने पश्चिम मध्य रेलवे जीएम को पत्र लिखकर यात्रियों को सुविधा देने का आग्रह किया।
रीवा से भोपाल और कोलकाता के लिए प्रस्तावित हवाई सेवा 28 जुलाई को भी शुरू नहीं हो सकी। शेड्यूल और सब्सिडी प्रक्रिया लंबित होने से सेवा टली, अब लोगों की उम्मीदें अगस्त महीने पर टिकी हैं।
रीवा में 20 दिन पहले दफनाए गए अधेड़ का शव हत्या की आशंका पर कब्र से निकाला गया। फोरेंसिक विशेषज्ञ पोस्टमार्टम करेंगे, जिसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई और जांच करेगी।
सीधी जिले की छुहिया घाटी में तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर दो हिस्सों में टूट गया। हादसे में चालक गंभीर घायल हुआ, जबकि पुलिस ने क्रेन और जेसीबी की मदद से यातायात जल्द बहाल कराया।
सिंगरौली के कुलकवार और बगदरा गांवों के ग्रामीण वर्षों से स्थायी पुल की मांग कर रहे हैं। बरसात में बांस के अस्थायी पुल से आवागमन मजबूरी बन गया है, जबकि प्रशासनिक आश्वासन अब तक अधूरा है।
पन्ना पुलिस ने बैंक से नकदी निकालने वालों की रेकी कर चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने पन्ना, रीवा, सीधी और दमोह में कई वारदातें कबूल कीं।
चित्रकूट में मोबाइल चोरी के संदेह में युवक को बिजली के खम्भे से बांधकर पीटने का वीडियो वायरल हुआ। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर महिला और साथी के खिलाफ तथा महिला की शिकायत पर भी मामला दर्ज किया।
सतना जिले के 367 विद्यालयों ने प्रधानमंत्री पोषण योजना की मध्याह्न भोजन रिपोर्ट एमडीएम पोर्टल पर अपलोड नहीं की। नागौद और मैहर में सबसे अधिक लापरवाही सामने आई, जिससे निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े हुए।