रीवा में पापुलर गैस एजेंसी के गोदाम में अवैध रिफिलिंग का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें सिलेंडरों से गैस चोरी कर ब्लैक में बेचने का खुलासा हुआ, प्रशासनिक निगरानी पर गंभीर सवाल उठे हैं।
भारतीय संस्कृति में सरस्वती केवल एक पौराणिक कल्पना नहीं, बल्कि हमारी सभ्यता की जीवनधारा रही हैं।
केंद्र सरकार ने सिगरेट पान मसाला समेत अन्य तंबाकू उत्पादों पर टैक्स को लेकर अहम ऐलान किया है। सरकार ने जानकारी दी है कि 1 फरवरी से तंबाकू प्रोडक्ट्स पर एडिशनल एक्साइज ड्यूटी लगाई जाएगी, और पान मसाले पर एक नया सेस लगाया जाएगा।
हजारीबाग स्थित लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा से तीन उम्रकैद के सजायाफ्ता कैदियों के फरार होने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। इस घटना ने जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली और प्रदेश की सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
नव वर्ष यानी 2026 में 127 दिन सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। 23 सार्वजनिक अवकाश घोषित किए गए हैं। 104 शनिवार और रविवार रहेंगे। इस प्रकार 127 दिन सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। वहीं 63 दिन ऐच्छिक अवकाश रहेगा। सामान्य प्रशासन विभाग के प्रस्ताव पर सीएम डॉ, मोहन यादव ने अनुमोदन दे दिया है।
बीते शनिवार को अमेरिका की ब्राउन यूनिवर्सिटी में फाइनल एग्जाम के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति कैंपस में आया और सभी पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद से हमलावर फरार था। उसको पकड़ने की लगातार कोशिश जारी थी।
भारत चुनाव आयोग के कराए गए एसआईआर के बाद देर रात पश्चिम बंगाल, राजस्थान, गोवा, लक्षद्वीप और पुडुचेरी की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी की गई। इसमें कुल मतदाताओं की संख्या में 7.6 फीसदी की कमी दर्ज की गई है।
गोवा के अरपोरा इलाके में शनिवार देर रात एक नाइट क्लब में सिलेंडर ब्लास्ट होने से 25 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हैं। मरने वालों में 4 टूरिस्ट और 14 स्टाफ शामिल हैं, जबकि 7 लोगों की पहचान अभी नहीं हो पाई है।
मध्य प्रदेश के छतरपुर में खाद वितरण के दौरान बड़ा विवाद! नायब तहसीलदार नीतू सिंघई पर एक युवती को थप्पड़ मारने का आरोप लगा है, जिसने खाद की कालाबाजारी और टोकन न मिलने की शिकायत की थी। कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने नायब तहसीलदार को सेवा आचरण के उल्लंघन पर नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।
संसद के शीतकालीन सत्र का बुधवार को तीसरा दिन रहा। सुबह दोनों सदनों की कार्यवाही से पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के राज्यसभा और लोकसभा के सांसदों से संसद परिसर में मुलाकात की। साथ ही चुनावी तैयारी में जुटने का आह्वान किया।






















