मध्य प्रदेश के जबलपुर में उस वक्त भारी हंगामा होगा गया जब यहां के प्रसिद्ध बड़कुल होटल के सामने दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। एक शख्स यहां से कुछ सामान लेने पहुंचा था, इसी दौरान होटल कर्मचारियों ने उससे अपशब्द कहे और जैन समाज को लेकर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया, जिसके बाद बवाल बढ़ गया।
मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले के महिदपुर रोड थाना क्षेत्र में मंगलवार रात उस समय बवाल मच गया, जब जुबैर नाम का एक युवक एक हिंदू व्यक्ति के घर में घुस गया और वहां रहने वाली युवती से गलत व्यवहार करने की कोशिश की। युवक की इस हरकत पर घरवालों ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया।
पश्चिम बंगाल के कोलकाता में फुटबॉलर लियोनेल मेसी की एक झलक पाने को बेताब खेल प्रेमियों ने उनके जाते ही बवाल कर दिया। टेबल-कुर्सी तोड़ना शुरू कर दिया। महंगी टिकट खरीदने के बावजूद उन्हें मेसी को देखने तक का मौका नहीं मिला। इसकी वजह थी वीआईपी कल्चर।
बॉलीवुड ग्लैमर और शोहरत का पर्याय रहीं ममता कुलकर्णी अक्सर विवादों में रही हैं। कई घोटाले और अफवाहें उनकी पहचान रही हैं। अब ममता कुलकर्णी के बयान से नया बवाल खड़ा हो गया है। दरअसल, ममता कुलकर्णी हाल ही में छठ के मौके पर गोरखपुर पहुंची थीं।
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं मंत्री कैलाश विजयवर्गीय अपने हालिया बयान को लेकर विवादों में घिर गए हैं। अब शुक्रवार को अपने बयान पर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है। किसी रिश्ते की पवित्रता पर प्रश्न चिन्ह नहीं उठाया हूं।
मध्यप्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। भाजपा विधायक के बयान ने पूरे राजनीतिक माहौल में हलचल मचा दी है। दरअसल, गुना से भाजपा विधायक ने हाल ही में एक ऐसा बयान दिया जिसने विवाद खड़ा कर दिया। उनका कहना है कि भारत में भी गृहयुद्ध छिड़ सकता है। कुछ नहीं होगा, ये मत सोचो, जरूर होगा।
नेपाल में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर सरकार द्वारा प्रतिबंध लगाने के बाद बवाल मच गया है। प्रदर्शनकारी पुलिस बैरिकेड्स तोड़कर संसद भवन में घुस गए। जहां पुलिस ने आंसू गैस और पानी की बौछारों का इस्तेमाल किया। वहीं दावा किया जा रहा है कि उग्र भीड़ देखकर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर गोलियां भी दागी हैं।
अहमदाबाद स्थित एक स्कूल में एक दिल दहला देने वाली वारदात हो गई। 8वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र पर चाकू से हमला किया गया, जिसमें छात्र की मौत हो गई। घटना के बाद मृतक छात्र के परिजनों ने स्कूल के बाहर हंगामा खड़ा कर दिया।
मैहर जिले के बिगौड़ी गांव में शिव नारायण हत्याकांड को लेकर हुई महापंचायत के बाद माहौल बिगड़ गया। उपद्रवियों ने आरोपी साहिल खान के घर के हिस्से में आग लगाने की कोशिश की। पुलिस की तत्परता से आग पर काबू पाया गया। गांव में तनाव की स्थिति बनी रही, भारी पुलिस बल तैनात है।
सेमरिया विधायक अभय मिश्रा के फार्महाउस में कर्मचारी के साथ मारपीट का आरोप सामने आया है। एफआईआर की मांग को लेकर पूर्व विधायक केपी त्रिपाठी ने समर्थकों संग थाने का घेराव किया, पुलिस से झूमाझटकी हुई। कांग्रेस विधायक ने लगाए भाजपा पर साजिश के आरोप।






















