मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले में एक मादा बाघ की संदिग्ध मौत के बाद उसके शव को गुपचुप तरीके से जलाने के मामले में दक्षिण बालाघाट वन मंडल के डीएफओ अधर गुप्ता के खिलाफ चार्जशीट जारी की गई है। नियमों के उल्लंघन और सबूत मिटाने के प्रयासों ने वन्यजीव सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। विधायक अनुभा मुंजारे ने भी डीएफओ पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
ईडी ने इंदौर के पाथ इंडिया ग्रुप के ठिकानों पर छापा मारा है। यह कार्रवाई अनिल अंबानी के हालिया बैंक लोन घोटाले से जुड़ी हुई है। दरअसल, ईडी ने मंगलवार सुबह इंदौर के पाथ इंडिया ग्रुप के ठिकानों पर छापेमारी की। ईडी की टीम पांच-छह गाड़ियों के साथ पाथ ग्रुप के कार्यालय और निदेशकों के आवासों पर पहुंची और जांच शुरू की।
ईडी ने 17,000 करोड़ के बैंक लोन फ्रॉड केस में रिलायंस ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर और चेयरमैन अनिल अंबानी को समन जारी किया है। ईडी ने उन्हें 5 अगस्त को दिल्ली स्थित मुख्यालय में पूछताछ के लिए पेश होने को कहा है।
शहडोल के मेडिकल कॉलेज के छात्रों द्वारा की गई गुंडागर्दी से नगर में सनसनी फैल गई है। एक रेस्टोरेंट संचालक के साथ मारपीट, अगवा कर सुनसान जगह पर पीटना और सीसीटीवी सबूतों के बावजूद पुलिस की निष्क्रियता ने आम जनता में भय का माहौल बना दिया है। नगर में लगातार हो रहे अपराध और पुलिस की असफलता सवाल खड़े कर रही है।
पहलगाम अटैक को लेकर संयुक्त राष्ट्र संघ की एक रिपोर्ट ने पाकिस्तान की पोल खोल दी है। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। अब इस मामले पर संयुक्त राष्ट्र की ताजा रिपोर्ट में पाकिस्तान की एक बार फिर पोल खुल गई है।
गत 11 जुलाई 2006 को मुंबई की लोकल ट्रेनों में हुए सात धमाकों ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। 19 साल बाद, बॉम्बे हाई कोर्ट ने इस मामले में एक बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने 12 लोगों को बेगुनाह करार देते हुए बरी कर दिया। कोर्ट ने कहा कि अभियोजन पक्ष इस मामले को साबित करने में पूरी तरह नाकाम रहा है।
राजा हत्याकांड में सनसनीखेज़ मोड़! आरोपी आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी ने कोर्ट में बयान देने से किया इनकार। मेघालय पुलिस का दावा- उनके पास पर्याप्त सबूत हैं। जानें हनीमून से शुरू हुई इस वारदात की पूरी कहानी।



















