×

भोपाल एम्स में नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी, 2 महिला गार्ड्स पर FIR | जानिए पूरा मामला

भोपाल के एम्स अस्पताल में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी दिलाने के झांसे में आकर कुछ लोगों से लाखों की ठगी हुई है। पुलिस ने दो महिला आरोपियों पर FIR दर्ज कर ली है। जानिए कैसे हुआ यह स्कैम।

By: Ajay Tiwari

Sep 12, 20258:43 PM

view28

view0

भोपाल एम्स में नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी, 2 महिला गार्ड्स पर FIR | जानिए पूरा मामला

भोपाल. स्टार समाचार वेब.

भोपाल के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी दिलाने के नाम पर दो महिलाओं ने करीब चार लाख रुपए की ठगी कर ली। इस मामले में पुलिस ने जांच के बाद दोनों आरोपी महिलाओं के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, विकास नगर निवासी देवेंद्र कुमार रघुवंशी जो खुद एम्स में सिक्योरिटी गार्ड हैं, ने शिकायत दर्ज कराई। आरोपी महिलाओं में से एक, रुबीना बी, भी सिक्योरिटी गार्ड है, जबकि दूसरी महिला, रिहाना बी, हाउसकीपिंग स्टाफ के रूप में काम करती है। इन दोनों ने देवेंद्र की बहन सहित करीब आधा दर्जन लोगों से नौकरी लगवाने के नाम पर पैसे लिए थे।

पीड़ितों ने बताया कि उन्होंने मार्च में आरोपी महिलाओं के बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर किए थे। पैसे लेने के बाद, उन्हें सिक्योरिटी गार्ड की वर्दी भी दी गई थी और जल्द ही नौकरी शुरू होने का भरोसा दिलाया गया था। जब महीनों तक नौकरी नहीं मिली, तो पीड़ितों ने पुलिस से संपर्क किया।

पुलिस ने जब सिक्योरिटी एजेंसी से बात की तो पता चला कि एजेंसी की ओर से ऐसी कोई भर्ती प्रक्रिया नहीं चल रही थी। इसके बाद, पुलिस ने दोनों आरोपी महिलाओं के खिलाफ धोखाधड़ी (420) और आपराधिक विश्वासघात का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आरोपियों की तलाश कर रही है।

COMMENTS (0)

RELATED POST

भोपाल में आयकर विभाग का छापा: माइनिंग कारोबारी दिलीप गुप्ता के ठिकानों पर रेड, दिल्ली की टीम सक्रिय

भोपाल में आयकर विभाग का छापा: माइनिंग कारोबारी दिलीप गुप्ता के ठिकानों पर रेड, दिल्ली की टीम सक्रिय

भोपाल के माइनिंग कारोबारी दिलीप गुप्ता के घर और दफ्तर पर आयकर विभाग (Income Tax) की छापेमारी। दिल्ली की टीम खंगाल रही है दस्तावेज। जानिए EOW की पिछली कार्रवाई और वर्तमान स्थिति।

Loading...

Mar 11, 20266:09 PM

भोपाल: संगीतकार विवेक तिवारी की आत्महत्या, मंगेतर पर लगाया दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने का आरोप

भोपाल: संगीतकार विवेक तिवारी की आत्महत्या, मंगेतर पर लगाया दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने का आरोप

भोपाल के मशहूर संगीतकार और बालश्री अवॉर्डी विवेक तिवारी ने फांसी लगाकर जान दी। सुसाइड नोट में नाबालिग मंगेतर पर दुष्कर्म के आरोप में फंसाने की बात कही। पढ़ें पूरी खबर।

Loading...

Mar 11, 20265:30 PM

मंदिर के मेड़ पर निर्मित 18 मकानों को ननि ने जेसीबी से किया ध्वस्त

मंदिर के मेड़ पर निर्मित 18 मकानों को ननि ने जेसीबी से किया ध्वस्त

रीवा के चोरहटा स्थित रानीतालाब मंदिर की मेड़ पर बने 18 अवैध मकानों को नगर निगम ने जेसीबी से ध्वस्त किया। अतिक्रमण हटाकर प्रभावित परिवारों को पुनर्वास भवन में शिफ्ट किया गया, अब तालाब का सौंदर्यीकरण होगा।

Loading...

Mar 11, 20264:11 PM

जन्मोत्सव में हर्ष फायरिंग, चली गोली से युवती की दर्दनाक मौत

जन्मोत्सव में हर्ष फायरिंग, चली गोली से युवती की दर्दनाक मौत

सीधी जिले के मवई गांव में जन्मोत्सव कार्यक्रम के दौरान हर्ष फायरिंग में चली गोली युवती के पेट में जा लगी। उपचार के लिए रीवा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Loading...

Mar 11, 20264:08 PM

अवैध प्रेम में पति की हत्या, पत्नी ने प्रेमी संग रची साजिश

अवैध प्रेम में पति की हत्या, पत्नी ने प्रेमी संग रची साजिश

सिंगरौली के सरई थाना क्षेत्र में अंधी हत्या का खुलासा। पत्नी ने प्रेमी और उसके साथी के साथ मिलकर पति की हत्या कर शव को दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

Loading...

Mar 11, 20264:03 PM