रीवा के चोरहटा स्थित रानीतालाब मंदिर की मेड़ पर बने 18 अवैध मकानों को नगर निगम ने जेसीबी से ध्वस्त किया। अतिक्रमण हटाकर प्रभावित परिवारों को पुनर्वास भवन में शिफ्ट किया गया, अब तालाब का सौंदर्यीकरण होगा।

हाइलाइट्स
रीवा, स्टार समाचार वेब
शहर के चोरहटा स्थित रानी तालाब मंदिर के तालाब से अवैध अतिक्रमण को हटाया गया है। नगर निगम की टीम ने मंगलवार को कार्रवाई किया है। इस दौरान करीब डेढ़ दर्जन कच्चे व पक्के मकान को जेसीबी की मदद से नेस्तनाबूद कर दिया गया है। यहां रहने वाले लोगों को समीप ही स्थित नगर निगम द्वारा निर्मित भवनों में शिफ्ट किया गया है। कार्रवाई के दौरान अधिकारियों को मामूली विरोध का सामना भी करना पड़ा।
जानकारी के अनुसार नगर निगम आयुक्त डॉ. सौरभ सोनवणे के निर्देशानुसार वार्ड क्रमांक 4 चोरहटा स्थित रानीतालाब मंदिर की मेड़ पर लंबे समय से किए गए अतिक्रमण को उड़नदस्ता टीम द्वारा हटाने की कार्यवाही की गई। उक्त कार्रवाई के दौरान मेड़ से 17 कच्चे मकान एवं 1 पक्का मकान को जेसीबी मशीन से हटाया गया। पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। यहां पर संपत्ति कोल, तिलकधारी उर्फ ललवा, लोली कोल, विरेन्द्र, संतोष, रमेश आदि लोगों ने कब्जा कर मकान निर्माण करा लिया था। नगर निगम द्वारा अतिक्रमण हटाने के साथ ही प्रभावित परिवारों को जनभागीदारी से निर्मित भवन में पुनर्वास करते हुए विस्थापित किया गया। उनकी सामग्री भी निगम अमले द्वारा वहां स्थानांतरित कराई गई। इसके साथ ही संबंधित कॉलोनी में स्ट्रीट लाइट आदि आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था भी सुनिश्चित कराई गई, ताकि क्षेत्र में रहने वाले नागरिकों को परेशानी का सामना न करना पड़े। उक्त कार्यवाही में सहायक यंत्री एवं अतिक्रमण प्रभारी राजेश चतुवेर्दी, रावेन्द्र शुक्ला, सुखेन्द्र चतुवेर्दी सहित नगर निगम की उड़नदस्ता दल के कर्मचारी मौजूद रहे।
मंदिर व तालाब का होना है सौंदर्यीकरण
शहर के वार्ड क्रमांक 4 में स्थित रानीतालाब मंदिर का सौंदर्यीकरण होना है। तालाब को भी विकसित करना है। जिसकी कवायद शुरू है। अब अतिक्रमण हटाने के बाद यहां पर सौंदर्यीकरण का काम प्रारंभ किया जायेगा। जिसका लाभ आसपास रहने वाले लोगों को मिलेगा। इस तालाब को भी रतहरा तालाब की तरह विकसित किया जायेगा।
पूर्व में दी गई थी नोटिस
नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि उक्त कार्रवाई शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। इसकी वजह अतिक्रमणकारियों को पूर्व दी गई नोटिस है। नोटिस में उन्हें समय देकर मकान खाली करने को कहा गया था। लेकिन अवैध कब्जाधारियों ने अतिक्रमण नहीं हटाया था, जिसके चलते मंगलवार को कार्रवाई करनी पड़ी।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।