रीवा में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के कर्मचारियों ने कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ पर अभद्र व्यवहार तथा मानसिक उत्पीड़न के आरोप लगाते हुए कमिश्नर कार्यालय का घेराव किया। मांगें नहीं मानी गईं तो अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी गई।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
नवागत कलेक्टर और सीईओ जिला पंचायत के खिलाफ पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी कर्मचारियों ने मोर्चा खोल दिया। कलेक्टर और सीईओ को हटाने की मांग को लेकर कमिश्नर कार्यालय का घेराव कर दिया। ज्ञापन सौंप कर समस्याओं के निराकरण की मांग की है। साथ ही चेतावनी भी दी है कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।
आपको बता दें कि नवागत कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी के रीवा आने के बाद से कर्मचारियों, अधिकारियों पर लगातार कार्रवाईयां की जा रही हैं। लंबित आवेदनों, योजनाओं को पूरा करने का दबाव दिया जा रहा है। इन्हीं कार्रवाईयों के कारण कर्मचारी, अधिकारी मानसिक दबाव का सामना कर रहे हैं। सेहत बिगड़ रही है। गुरुवार को कलेक्टर और सीईओ जिला पंचायत के खिलाफ पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा संगठन के बैनर तले सभी ने बगावत कर दी। कलेक्टर और सीईओ जिला पंचायत को हटाने की मांग को लेकर कमिश्नर कार्यालय का घेराव कर दिया। कमिश्नर के नाम ज्ञापन भी सौंपा गया। साथ ही चेतावनी भी दी गई कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो सभी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।
अभद्र और अशोभनीय भाषा का उपयोग करने का लगाया आरोप
कर्मचारी, अधिकारियों ने कमिश्नर को सौंपे गए ज्ञापन में कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी और सीईओ मेहताब गुर्जर पर अमर्यादित, असभ्य , अभद्र एवं अशोभनीय भाषा का उपयोग किए जो का आरोप लगाया है। मीटिंग, बैठक के दौरान अनायास ही कर्मचारियों, अधिकारियों को नोटिस देने, वेतन कटौती, वेतनवृद्धि रोकने, निलंबन, सेवा समाप्ति जैसी अनैतिक कार्यवाही का हवाला देकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किए जाने का भी आरोप लगाया गया है।
महिला कर्मचारी की तबीयत बिगड़ने के बाद भड़के कर्मचारी
बुधवार को कलेक्ट्रेट में जल गंगा संवर्धन अभियान की बैठक बुलाई गई थी। इन बैठक में सभी जिला के अधिकारियों को बुलाया गया था। बैठक के दौरान एपीओ मनरेगा जनपद पंचायत सिरमौर सुनीता शुक्ला को डांट फटकार लगाई गई थी। काम के लिए दबाव बनाया गया था। इसके कारण उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। इसी घटना के बाद ही कर्मचारी सड़क पर उतर आए। उन्होंने कलेक्टर और सीईओ का विरोध शुरू कर दिया है।
कलेक्टर ने कहा काम तो करना पड़ेगा
कलेक्टर ने कर्मचारियों के विरोध को लेकर कहा कि कर्मचारी कमिश्नर के पास गए थे। इसकी जानकारी लगी है। कलेक्टर से कोटवार तक के व्यक्ति को आमजन के काम को पूरा करना है। विकास के कार्य को पूरा करना है। यदि कोई काम सालभर में पूरा नहीं होता है तो यह आपत्तिजनक है। उन्होंने कहा कि इसी बात पर बुधवार को नाराजगी व्यक्त की गई थी। जो काम नहीं किया उन्हें डाट लगी, जो अच्छा काम किया। उन्हें प्रोत्साहित किया गया। सभी वेतन पाते हैं, तो काम करेंगे। कल जिला 52वें रैंक पर था। आज जिला 47वें रैंक पर आया है। यह कल की समीक्षा का ही असर है। उन्होंने कहा कि यदि कर्मचारियों को कोई दिक्कत है तो वह पहले सीईओ के पास बात रखें फिर मेरे पास बात रखें। काम तो सब को करना पड़ेगा, चाहे प्यार से करें। चाहे डाट से करें। कलेक्टर ने कहा कि मिलजुल कर लोगों को प्रोत्साहित कर काम कराना हमारा दायित्व है। वह काम कराएंगे। यदि कर्मचारियों की कोई प्रैक्टिकल समस्या है तो उसे दूर करेंगे यदि वह आकर बताएंगे।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने खंडवा में राज्य की पहली SISF बटालियन बनाने की घोषणा की है। साथ ही बैगा, भारिया और सहरिया जनजातियों के लिए विशेष कंपनियों के गठन और दो साल में पुलिस के सभी पद भरने का ऐलान किया गया है।
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में पचोर-सारंगपुर रोड पर झिरी नाले में 11 लोगों से भरी ईको वैन बह गई। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है, जबकि अन्य की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
सीधी के जमोड़ी थाना क्षेत्र में राजमिस्त्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद हंगामा हुआ। परिजनों ने बकाया मजदूरी मांगने जाने का आरोप लगाया, जबकि मकान मालिक ने सीढ़ियों से गिरने की बात कही।
नागौद क्षेत्र में युवक राजा यादव की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया। मवेशी चोरी के संदेह में हिस्ट्रीशीटर और साथियों ने मारपीट की। दो आरोपी हिरासत में हैं, तीन की तलाश जारी है।
सतना जिला अस्पताल में रविवार को छह घंटे बिजली बंद रहने से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुईं। ब्लड बैंक की ऑनलाइन व्यवस्था ठप रही और परिजन घंटों कतार में खड़े रहे। बैकअप व्यवस्था पर सवाल उठे।
मैहर के अमुआटोला प्राथमिक स्कूल में शैक्षणिक व्यवस्था बदहाल मिली। शिक्षक पर नशे में आने, बच्चों से सफाई कराने और गंदगी फैलाने के आरोप लगे। शिक्षा विभाग ने निलंबित किया, पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।
सतना में खाद्य सुरक्षा विभाग ने दो दिनों में संदिग्ध घी का 1.10 लाख रुपये का स्टॉक सीज किया। गोवर्धन और धौलपुर फ्रेश घी के नमूने भोपाल लैब भेजे गए हैं।
मध्यप्रदेश के मानसून सत्र में पारित समान नागरिक संहिता विधेयक के खिलाफ मुस्लिम समाज प्रदेशभर में प्रदर्शन करेगा। भोपाल से कांग्रेस के विधायक आरिफ मसूद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि राज्य सरकार प्रदेश में यूसीसी लागू कर मुस्लिमों के अधिकार छीने जा रहे हैं।
रीवा में क्रिप्टो निवेश और जमीन एग्रीमेंट के नाम पर करोड़ों की ठगी का मामला सामने आया। पीड़ितों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। पुलिस 50 करोड़ से अधिक की ठगी की जांच कर रही है।
सतना में स्टार ग्रुप परिसर में महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन फेसलिफ्ट लॉन्च हुई। सांसद गणेश सिंह ने मेड इन इंडिया की मजबूती बताई। नई एसयूवी में एडवांस सेफ्टी फीचर्स और 13.69 लाख रुपये शुरुआती कीमत है।