मप्र हाईकोर्ट ने ग्रामोदय विश्वविद्यालय की पूर्व महिला रजिस्ट्रार को कथित अवैध कस्टडी में लेने पर चित्रकूट पुलिस को फटकार लगाई। कोर्ट ने एसडीओपी और महिला सब इंस्पेक्टर को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
मप्र हाईकोर्ट जबलपुर की खंडपीठ ने महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय की पूर्व महिला रजिस्ट्रार को कथित रूप से अवैध तरीके से कस्टडी में लेने के मामले में कड़ा रुख अपनाया है। हाईकोर्ट ने टिप्पणी करते हुए पूछा है कि जब गिरप्तारी का कोई आदेश ही नहीं था तो पुलिस ने ‘गुंडागर्दी’ क्यों की? जस्टिस विशाल मिश्रा की एकल पीठ ने पूर्व रजिस्ट्रार नीरजा नामदेव को तत्काल रिहा करने के आदेश दिए हैें। इसके साथ ही चित्रकूट के एसडीओपी राजेश सिंह बंजारे और महिला सब इंस्पेक्टर नेहा ठाकुर को गुरूवार सुबह व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं।
जारी हुआ था जमानतीय वारंट
यह मामला महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय चित्रकूट की रिटायर्ड एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. प्रमिला सिंह के द्वारा दायर अवमानना याचिका से जुड़ा है। हाईकोर्ट ने 27 अपै्रल 2026 को रजिस्ट्रार की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए 25 हजार रुपए का जमानतीय वारंट जारी किया था। हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार पुलिस को केवल वारंट तामील कर जमानत की प्रक्रिया पूरी करनी थी। आदेश में कहीं भी गिरफ्तारी या बल प्रयोग का उल्लेख नहीं था। बावजूद इसके पुलिस महिला रजिस्ट्रार को अपराधियों की तरह कस्टडी में लेकर कोर्ट पहुंची।
सब इंस्पेक्टर ने मानी कस्टडी की बात
हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान मौजूद चित्रकूट थाना में पदस्थ सब इंस्पेक्टर नेहा ठाकुर ने स्वीकार किया कि उन्होंने एसडीओपी राजेश सिंह बंजारे के निर्देश पर नीरजा नामदेव को कस्टडी में लिया था। इस पर हाईकोर्ट ने कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि आदेश की गलत व्याख्या कर पुलिस ने अपनी शक्तियों को दुरुपयोग किया है।
कोर्ट ने लगाई फटकार
हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि आदेश पत्र में गिरफ्तारी या बल प्रयोग जैसा कोई निर्देश नहीं था। इसके बावजूद महिला अधिकारी को हिरासत में लेना गंभीर मामला है। कोर्ट ने मामले को गंभीर मानते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों की जवाबदेही तय करने के संकेत दिए हैं। एसडीओपी राजेश सिंह बंजारे और महिला सब इंस्पेक्टर नेहा ठाकुर को गुरूवार की सुबह 10.30 बजे व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं। एसडीओपी और सब इंस्पेक्टर की व्यक्तिगत उपस्थिति के दौरान आए तथ्यों के आधार पर कोर्ट आगे की कार्रवाई पर विचार करेगा।
घसीटते हुए ले जाएंगे कोर्ट
ग्रामोदय विश्वविद्यालय चित्रकूट की तरफ से पेश अधिवक्ता परितोष गुप्ता ने हाईकोर्ट को बताया कि अवमानना याचिका का पहले ही निराकरण हो चुका था। इसकी जानकारी चित्रकूट थाना पुलिस को दे दी गई थी। बावजूद इसके पुलिस अधिकारियों ने रजिस्ट्रार को रिहा नहीं किया। अधिवक्ता श्री गुप्ता ने आरोप लगाया कि पुलिस ने रजिस्ट्रार नीरजा नामदेव को धमकी दी कि यदि उन्होंने सहयोग नहीं किया तो उन्हें घसीटते हुए कोर्ट ले जाया जाएगा।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रक्षाबंधन पर भोपाल और रीवा के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी। पश्चिम मध्य रेलवे ने 25 से 31 अगस्त तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। साथ ही, रीवा-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच लगाए गए हैं। जानिए ट्रेनों का पूरा शेड्यूल, रूट और समय।
भोपाल के बोट क्लब पर राजा भोज मल्टी क्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप का समापन हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव ने सभी 230 विधानसभाओं में स्टेडियम बनाने और खेल बजट बढ़ाने की बात कही।
स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश पुलिस और होमगार्ड्स के 47 अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा पदक तथा सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक से अलंकृत कर सम्मानित किया।
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की पोरसा तहसील के नगरा घाट पर आज यानी रविवार की सुबह चीख-पुकार और दहशत के माहौल के साथ शुरू हुई। चंबल नदी के उफान और तेज बहाव के बीच 150 से अधिक यात्रियों और 50 मोटरसाइकिलों को ले जा रहा एक स्टीमर अचानक बीच नदी में बंद हो गया।
मध्यप्रदेश में खाद की बिक्री पर लगाई गई अस्थायी रोक के बाद सरकार ने वितरण शुरू करने की समय-सीमा तय कर दी है। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के अनुसार भारत सरकार के आईएफएमएस पोर्टल पर दर्ज उर्वरक स्टॉक और प्रदेश के खाद विक्रेताओं के वास्तविक भौतिक स्टॉक का मिलान आज रविवार को शाम तक पूरा कर लिया जाएगा।
माधव नेशनल पार्क में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक और खुशखबरी आई है। पन्ना से लाई गई मादा बाघिन एमटी-4 ने शावकों को जन्म दिया है, जिसकी एक शावक के साथ पहली तस्वीर सामने आई है। इस नए मेहमान के आगमन के साथ ही रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़कर अब 9 हो गया है।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने 34 करोड़ के धान परिवहन घोटाले पर कड़ा रुख अपनाते हुए पूरे राज्य में व्यापक जांच के निर्देश दिए हैं। फर्जी वाहनों से धान ढुलाई के मामले में सभी जिलों के कलेक्टरों और EOW से रिपोर्ट तलब की गई है।
भोपाल के कोलार रोड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 'कर्मश्री' संस्था द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानमंत्री मोदी के विजन और वर्ष 2027 को 'युवा वर्ष' के रूप में मनाने की घोषणा से जुड़ी पूरी विस्तृत रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के शौर्य स्मारक में 'हर घर तिरंगा' और 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।
स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाला पारंपरिक एट होम समारोह इस बार मध्यप्रदेश की समृद्ध और विविधतापूर्ण जनजातीय संस्कृति के रंगों से सराबोर रहेगा।