दुबई एयर शो में प्रदर्शन के दौरान भारतीय वायुसेना का तेजस फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अल मकतूम एयरपोर्ट पर हुए हादसे के बाद कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी बैठा दी गई है।

दुबई स्टार समाचार वेब
भारतीय वायुसेना का स्वदेशी तेजस फाइटर जेट शुक्रवार को दुबई एयर शो के दौरान एक प्रदर्शन उड़ान भरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह हादसा दुबई के अल मकतूम इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दोपहर 2:10 बजे (स्थानीय समयानुसार) हुआ, जब एयर शो का आखिरी दिन चल रहा था। विमान के गिरते ही उसमें आग लग गई, जिसके कारण हवाई अड्डे के ऊपर काले धुएं का एक बड़ा गुबार देखा गया।

जांच के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी
हादसे के तुरंत बाद भारतीय वायुसेना ने विमान क्रैश होने के कारणों की विस्तृत जांच के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी बैठा दी है। अधिकारियों ने अभी तक पायलट की स्थिति पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है और यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दुर्घटना से पहले पायलट सुरक्षित रूप से इजेक्ट हो पाया था या नहीं। यह भारतीय वायुसेना के तेजस विमान के क्रैश होने की दूसरी घटना है। इससे पहले, 2024 में राजस्थान के पोकरण में एक युद्धाभ्यास के दौरान इंजन फेल होने के कारण एक तेजस क्रैश हो गया था।
दुबई एयर शो की शुरूआत 1989 में
दुबई एयर शो, जिसकी शुरुआत 1989 में हुई थी, हर दो साल पर अल मकतूम इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आयोजित किया जाता है। यह इंटरनेशनल एयर शो दुनिया की प्रमुख एयरोस्पेस कंपनियों, एयरलाइंस और एयर फोर्सेज के लिए अपने नवीनतम विमानों, हेलीकॉप्टरों और एयरोस्पेस टेक्नोलॉजी को प्रदर्शित करने का एक प्रमुख मंच है। तेजस लगातार तीसरी बार इस प्रतिष्ठित शो में हिस्सा ले रहा था।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। अबू धाबी स्थित 'बाराकाह न्यूक्लियर पावर प्लांट' (Barakah Nuclear Power Plant) के बाहरी हिस्से में एक ड्रोन हमले के बाद आग लग गई।
ईरान संकट के बीच 20 हजार टन LPG लेकर मार्शल आइलैंड्स का टैंकर 'सिमी' सुरक्षित गुजरात के कांडला पोर्ट पहुंचा। जानिए होर्मुज स्ट्रेट की सुरक्षा और मिडिल ईस्ट जंग से जुड़े 5 बड़े अपडेट्स।
मेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हालिया चीन दौरे के बाद एक चौंकाने वाला दावा सामने आया है। सोशल मीडिया और कई रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल ने चीन से मिले सभी गिफ्ट, बैज, फोन और दूसरे सामान ट्रंप के विमान एयर फोर्स वन में चढ़ने से पहले डस्टबिन में फेंक दिए।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन दौरे से लौटने के बाद बड़ा दावा किया है। ट्रंप ने कहा कि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी मानते हैं कि ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं होने चाहिए और होर्मुज स्ट्रेट खुला रहना जरूरी है। तीन दिवसीय चीन यात्रा के बाद एयर फोर्स वन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए ट्रंप ने कहा कि उन्होंने शी जिनपिंग के साथ ईरान, ताइवान और पश्चिम एशिया की स्थिति पर लंबी चर्चा की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अबू धाबी यात्रा के दौरान भारत और यूएई के बीच रक्षा, ऊर्जा और सुपरकंप्यूटर सहित 7 समझौतों पर हस्ताक्षर हुए।
जापान के उत्तरी हिस्से में शुक्रवार को 6.3 तीव्रता का तेज भूकंप आया। मियागी प्रांत के पास आए इस भूकंप के बाद सुनामी का कोई खतरा नहीं है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के चीन दौरे के बाद वैश्विक राजनीति गरमा गई है। अब रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन खुद चीन जाकर शी जिनपिंग से इस महामुलाकात का सच जानेंगे। जानिए क्रेमलिन ने क्या कहा।
ओमान के पास गुजरात का मालवाहक जहाज MSV हाजी अली संदिग्ध हमले के बाद डूब गया। 14 क्रू मेंबर्स सुरक्षित। हफ्ते भर में गुजरात के दूसरे जहाज पर हमला।
युद्ध केवल सैन्य मोर्चे तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके आर्थिक (ईंधन संकट), सामरिक (अमेरिकी इनाम) और राजनयिक (सऊदी-ईरान तल्खी) परिणाम वैश्विक स्तर पर महसूस किए जा रहे हैं।
अमेरिका ने ईरान की IRGC के वित्तीय नेटवर्क और अवैध तेल कारोबार को निशाना बनाते हुए 1.5 करोड़ डॉलर के इनाम की घोषणा की है। जानें ट्रंप प्रशासन की नई 'आर्थिक प्रहार' नीति के बारे में।