उज्जैन महाकाल मंदिर ने श्रावण मास में कावड़ यात्रियों के लिए नई दर्शन व्यवस्था की। जानें परमिशन लेकर आने वाले और बिना परमिशन आने वाले श्रद्धालुओं के लिए क्या हैं नियम और कैसे कर सकेंगे जल अर्पित।

उज्जैन. स्टार समाचार वेब
श्रावण मास में बाबा महाकाल के दर्शन और उन्हें जल अर्पित करने आने वाले कावड़ यात्रियों के लिए उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति ने नई व्यवस्थाएं तय की हैं। इस बार, महाकाल मंदिर में जल चढ़ाने के कावड़ियों को अनुमति के आधार पर अलग-अलग मार्गों से प्रवेश दिया जाएगा।
महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक प्रथम कौशिक ने बताया कि इस बार कावड़ यात्रियों के लिए दो प्रकार की व्यवस्थाएं की गई हैं। उन्होंने कहा, "जो कावड़ यात्री पहले से परमिशन (अनुमति) लेकर महाकाल मंदिर में भगवान को जल चढ़ाना चाहते हैं, उन्हें चार नंबर द्वार से प्रवेश मिलेगा।" ये श्रद्धालु सीधे सभा मंडप में पहुँचकर बाबा महाकाल को जल अर्पित कर सकेंगे, जिससे उन्हें सुगमता होगी।
बिना परमिशन, सामान्य दर्शनार्थी की तरह प्रवेश
हालांकि, उन कावड़ यात्रियों के लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं जो बिना परमिशन के उज्जैन बाबा महाकाल के दरबार में आ रहे हैं। ऐसे कावड़ियों को सामान्य दर्शनार्थियों की तरह एक किलोमीटर दूर से प्रवेश मिलेगा। उन्हें त्रिवेणी संग्रहालय के पास से होकर आना होगा, फिर नंदी द्वार से मानसरोवर होते हुए महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए प्रवेश मिलेगा।
यह नई व्यवस्था कावड़ यात्रियों को कितनी रास आएगी, यह देखना बाकी है। पहले, कई किलोमीटर की पदयात्रा करके आने वाले कावड़ियों के लिए मंदिर में एक अलग द्वार से विशेष प्रवेश की व्यवस्था की जाती थी, ताकि वे आसानी से बाबा महाकाल के दर्शन कर सकें और जल अर्पित कर सकें। इस बार की व्यवस्था से बिना परमिशन वाले कावड़ियों को काफी लंबा रास्ता तय करना पड़ सकता है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
01 अक्टूबर 2026 का राशिफल। जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।
01 अक्टूबर 2026 गुरुवार का पंचांग। जानिए आश्विन मास कृष्ण पक्ष पंचमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र, अभिजीत मुहूर्त और राहुकाल का सटीक समय।
01 अक्टूबर 2026 का मूलांक राशिफल। अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए करियर, व्यापार, स्वास्थ्य और प्रेम जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी।
30 सितंबर 2026 का मूलांक फल। अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए करियर, व्यापार, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य से जुड़ी भविष्यवाणियां।
30 सितंबर 2026 का राशिफल विस्तार से पढ़ें। मेष, वृषभ, मिथुन से लेकर मीन राशि तक जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन, करियर, व्यापार और आर्थिक स्थिति।
30 सितंबर 2026 बुधवार का विस्तृत पंचांग। जानें सूर्योदय, सूर्यास्त, नक्षत्र, योग, राहुकाल और शुभ मुहूर्त की पूरी जानकारी।
जानिए 29 सितंबर 2026 मंगलवार का संपूर्ण पंचांग। यहाँ पढ़ें तिथि, नक्षत्र, राहुकाल, अभिजीत मुहूर्त, सूर्योदय-सूर्यास्त का समय और विशेष योग।
29 सितंबर 2026 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? मेष, वृषभ, मिथुन समेत सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल, शुभ रंग, उपाय और भविष्यफल यहाँ पढ़ें।
जानिए 29 सितंबर 2026 का मूलांक फल। अंक 1 से 9 तक के जातकों के लिए कैसा रहेगा यह दिन, जानिए करियर, धन, स्वास्थ्य और रिश्तों से जुड़ी पूरी भविष्यवाणी हिंदी में।
28 सितंबर 2026, सोमवार का विस्तृत पंचांग। यहाँ पढ़ें आज की तिथि (कृष्ण द्वितीया), नक्षत्र (रेवती/अश्विनी), शुभ मुहूर्त, राहुकाल और अशुभ समय की पूरी जानकारी।