×

मूसलाधार वारिश से घरों में भरा पानी,

सड़कों की हालत खस्ता

By: Gulab rohit

Jun 22, 202513 hours ago

view1

view0

मूसलाधार वारिश से घरों में भरा पानी,

हटा। शनिवार-रविवार की मध्यरात्रि हुई मूसलाधार बारिश के कारण नगर से बहने वाले गंदे नाले में पानी बढ़ जाने से बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। नाले के दोनों ओर मकान दुकान बन जाने के कारण पानी का बहाव अवरुद्ध होने से थाना मन्दिर चौराहे पर यूनियन बैंक के पास पुलिया पर पानी आ जाने से दुकानों और घरों में पानी भर गया और लोगों को रतजगा कर पानी उलीचना को मजबूर होना पड़ा। लोगों ने आरोप लगाया कि थाना मंदिर के पास की मुख्य पुलिया के पाइप में कचरा भरा होने से पानी की निकासी कम हो रही है जिससे जल भराव की स्थिति उत्पन्न हो रही है। आरोप लगाया जा रहा है कि निजी हितों की खातिर गंदे नाले का मुहाना परिवर्तित किया जा रहा है। इस मुहाने के बाद नाले का वहाव मोड़ दिए जाने से अब हमेशा ही चौराहे पर जल भराव की समस्या बनी रहेगी।  गांधी वार्ड अंतर्गत कलेही माता मंदिर मार्ग के पास भी नाली चोक होने से घरों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हुई है। परमलाल पटेल धर्मेंद्र पटेल, अन्नू गुप्ता, नारायण पटेल, विनोद पटेल, जमुना पटेल नारायण साहू, हेमराज पटेल, प्रीतम पटेल आदि के घरों में पानी भरने से भारी परेशानी हुई है। इस संबंध में उपयंत्री जाकिर रंगरेज का कहना है कि सफाई कर्मियों को नाले की सफाई के निर्देश दे दिए है।

हटा में बस स्टैंड से विश्रामगृह तक के बीच की सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है जिससे लोगों का चलना दूभर हो रहा है। यह मार्ग एसडीएम तहसीलदार कार्यालय को हटा से जोड?े वाला मुख्य मार्ग है। इसी मार्ग से केंद्रीय विद्यालय और महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं आवागमन करते है वाहनों की धमाचौकड़ी के बीच विद्यार्थियो को गड्ढों बाली सड़क के कारण भारी परेशानी उठानी पड़ती है वारिश के कारण गड्ढे कीचढ़मय हो गए है जिससे विद्यार्थियों की परेशानी चौगनी हो गई है। 

COMMENTS (0)

RELATED POST

नौ माह बाद दोबारा पैरोल पर उज्जैन पहुंचा आतंकी शफीक

1

0

वर्ष 2008 के अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस में उम्रकैद की सजा काट रहा आतंकी मोहम्मद शफीक अंसारी दो दिन की पैरोल पर उज्जैन लाया गया है। शफीक अंसारी अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए अदालत की अनुमति के बाद उज्जैन आया है।

Loading...

Jun 23, 2025just now

शुक्र है! इंदौर में इंडिगो की फ्लाइट रनवे से वापस लौट आई

इंदौर से भुवनेश्वर जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई 6332 रनवे से वापस लौट आई। प्लेन में तकनीकी खराबी के कारण उड़ान वापस आ गई। इससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। इससे एक बार फिर इंडिगो की सेवा पर सवाल उठने लगा है।

Loading...

Jun 23, 202531 minutes ago

देवी अहिल्या की राजधानी महेश्वर होगा मध्यप्रदेश का 56 जिला!

मैहर, पांढुर्ना और मऊगंज को नया जिला बनाने के बाद मध्यप्रदेश में अब 55 जिले हो गए हैं। इसके अलावा कई छोटी तहसीलों को भी जिला बनाने की मांग उठ रही है, कई तहसीलों के प्रस्ताव भी लंबित हैं। इस बीच निमाड़ क्षेत्र के महेश्वर को भी जिला बनाने की मांग जोर पकड़ने लगी है।

Loading...

Jun 23, 202554 minutes ago

यात्री बसों की क्रॉसिंग के दौरान बाइक सवार को लगी टक्कर, मौत

हाईवे पर किया परिजनों ने प्रदर्शन

Loading...

Jun 22, 202512 hours ago