×

योग महिला की आंतरिक शक्ति को जाग्रत करता है : सुश्री शशि ठाकुर

ओजस योगा सेंटर से संवरेंगी महिलाओं की सेहत और सोच

By: Gulab rohit

May 25, 202510:02 PM

view15

view0

योग महिला की आंतरिक शक्ति को जाग्रत करता है : सुश्री शशि ठाकुर

रायसेन- आरंभ प्ले स्कूल परिसर में महिलाओं के स्वास्थ्य को समर्पित 'ओजस योगा, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर' की शुरुआत से पहले एक प्रेरणादायी  कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय रहा स्वस्थ नारी, समर्थ समाज योग से संवरता जीवन। मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय महिला आयोग  सदस्य सुश्री शशि ठाकुर, विशिष्ट अतिथि  स्वास्थ्य विभाग की पूर्व क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. किरण शेजवार के रुप में उपस्थित रहीं। इस अवसर पर स्कूल की संचालिका शांभवी चतुर्वेदी ने ओजस की परिकल्पना को साझा करते हुए बताया कि यह केंद्र महिलाओं और बच्चों के लिए एक समग्र स्वास्थ्य मंच होगा, जहाँ योग, नेचुरोपैथी और पोषण के माध्यम से जीवनशैली में सुधार किया जाएगा। योग प्रशिक्षिका डॉ.ज्योति पटेल ने कहा,योग केवल शरीर नहीं,मन और आत्मा को भी संतुलन में लाता है। जब इसके साथ संतुलित आहार और प्राकृतिक चिकित्सा जुड़ती है, तो जीवन में सकारात्मक बदलाव खुद-ब-खुद आने लगते हैं। मुख्य अतिथि शशि ठाकुर ने कहा, योग महिला की आंतरिक शक्ति को जाग्रत करता है। यह स्वास्थ्य के साथ आत्मबल और सामाजिक नेतृत्व को भी मजबूत करता है। वहीं डॉ. शेजवार ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि किस तरह योग और प्रकृति से जुड़ाव ने उनके जीवन में स्थायित्व और ऊर्जा लाई। 28 मई से नियमित योग कक्षाएं शुरू की जा रही हैं, जिनके लिए पंजीयन प्रक्रिया चालू हो चुकी है। अंत में महिलाओं से अपील की गई कि वे योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं, ताकि वे स्वयं  और परिवार स्वस्थ रहे।

COMMENTS (0)

RELATED POST

इंदौर के लसुड़िया में बंद घर से पति-पत्नी के सड़े-गले शव बरामद, इलाके में सनसनी

इंदौर के लसुड़िया में बंद घर से पति-पत्नी के सड़े-गले शव बरामद, इलाके में सनसनी

इंदौर के लसुड़िया क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना में लकवाग्रस्त पति और मानसिक रूप से अस्वस्थ पत्नी के शव घर के अंदर मिले। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार कर रही है।

Loading...

Dec 18, 20255:56 PM

मुख्यमंत्री की पुलिस अफसरों को नसीहत, जनता के लिए मददगार बने पुलिस

मुख्यमंत्री की पुलिस अफसरों को नसीहत, जनता के लिए मददगार बने पुलिस

सीएम डॉ. मोहन यादव ने पुलिस को सड़क दुर्घटनाएं रोकने, महिला सुरक्षा और नशे के खिलाफ सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए। जानें पुलिस आधुनिकीकरण और सिंहस्थ 2028 की नई रणनीति।

Loading...

Dec 18, 20255:42 PM

भोपाल मेट्रो उद्घाटन 20 दिसंबर: जानें किराया, रूट और स्टेशन की पूरी जानकारी

भोपाल मेट्रो उद्घाटन 20 दिसंबर: जानें किराया, रूट और स्टेशन की पूरी जानकारी

भोपाल मेट्रो 21 दिसंबर से आम जनता के लिए शुरू हो रही है। एम्स से सुभाषनगर के बीच चलने वाली इस मेट्रो का न्यूनतम किराया ₹20 है। उद्घाटन और रूट की पूरी डिटेल यहाँ पढ़ें।

Loading...

Dec 18, 20254:33 PM

सीएम से मिलीं मंत्री... एमपी के खेल मॉडल को अपनाएगा बिहार

सीएम से मिलीं मंत्री... एमपी के खेल मॉडल को अपनाएगा बिहार

देश के अन्य राज्यों की तरह अब बिहार भी मध्यप्रदेश की योजनाओं को अपनाने जा रहा है। इसकी शुरुआत मप्र के खेल मॉडल से करने की तैयारी में बिहार जुट गया है। कहा जा रहा है कि जल्द ही मप्र के खेल मॉडल को बिहार अपनाएगा।

Loading...

Dec 18, 20253:22 PM

मध्यप्रदेश... ग्वालियर में अभ्युदय एमपी ग्रोथ समिट में शामिल होंगे गृहमंत्री शाह 

मध्यप्रदेश... ग्वालियर में अभ्युदय एमपी ग्रोथ समिट में शामिल होंगे गृहमंत्री शाह 

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 25 दिसंबर को ग्वालियर आएंगे। वे पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर आयोजित मप्र अभ्युदय एमपी ग्रोथ समिट 2025 में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस दौरान सीएम डॉ. मोहन यादव सहित अन्य मंत्री भी मौजूद रहेंगे।

Loading...

Dec 18, 20252:48 PM