×

कांग्रेस की छात्र इकाई NSUI की कमान विनोद जाखड़ को, खड़गे का फैसला

By: Ajay Tiwari

Feb 20, 20266:13 PM

view2

view0

कांग्रेस की छात्र इकाई NSUI की कमान विनोद जाखड़ को, खड़गे का फैसला

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब

NSUI New President: कांग्रेस ने अपनी छात्र इकाई नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। विनोद जाखड़ को नया अध्यक्ष बनाया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) की ओर से जारी बयान में बताया गया कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने विनोद जाखड़ को एनएसयूआई की कमान सौंपने का निर्णय लिया है। 

विनोद जाखड़ राजस्थान से आते हैं। वे पहले राजस्थान यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन (RUSU) के अध्यक्ष रह चुके हैं। छात्र राजनीति में उनका अनुभव और संगठनात्मक भूमिका पहले से ही महत्वपूर्ण रही है। जाखड़ ऐसे समय में एनएसयूआई की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं जब विश्वविद्यालयों में छात्र राजनीति फिर से तेज होने वाली है। आने वाले समय में कई विश्वविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव प्रस्तावित हैं, जिनमें डुसू (DUSU) के चुनाव भी शामिल हैं। कांग्रेस ने कांग्रेस ने निवर्तमान एनएसयूआई अध्यक्ष वरुण चौधरी के योगदान को भी सराहा है।

एनएसयूआई के बारे में 

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की छात्र शाखा है, जिसकी स्थापना 9 अप्रैल 1971 को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने की थी। यह संगठन मुख्य रूप से विश्वविद्यालय और कॉलेज स्तर पर छात्रों के अधिकारों, लोकतांत्रिक मूल्यों और शैक्षणिक सुधारों के लिए संघर्ष करता है। NSUI का मुख्य उद्देश्य छात्र राजनीति के माध्यम से युवाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करना और उन्हें देश की मुख्यधारा की राजनीति से जोड़ना है। देश के सबसे बड़े छात्र संगठनों में से एक होने के नाते, यह छात्रवृत्ति, फीस वृद्धि, निष्पक्ष परीक्षा और कैंपस लोकतंत्र जैसे मुद्दों पर मुखर रहता है। इसका आदर्श वाक्य 'सेवा, बलिदान और एकता' है, जो इसके सामाजिक और राजनीतिक कार्यों के प्रति समर्पण को दर्शाता है।

COMMENTS (0)

RELATED POST

UGC  का अलर्ट: देश में 32 फर्जी विश्वविद्यालय... दिल्ली में सबसे ज्यादा

UGC का अलर्ट: देश में 32 फर्जी विश्वविद्यालय... दिल्ली में सबसे ज्यादा

फर्जी विश्वविद्यालयों का नेटवर्क देश में बढ़ता ही जा रहा है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए यूजीसी ने देश में फर्जी विश्वविद्यालयों के बढ़ते नेटवर्क पर चेतावनी जारी की है। पिछले दो वर्षों में देश में फर्जी विश्वविद्यालयों की संख्या बढ़ गई है। यूजीसी के अनुसार पहले यह संख्या 20 थी, जो अब बढ़कर 32 हो गई है।

Loading...

Feb 20, 202612:06 PM

जेईई मेन: देश के 12 छात्रों ने पाया 100 और एमपी के रिद्धेश 99.99 पर्सेंटाइल

जेईई मेन: देश के 12 छात्रों ने पाया 100 और एमपी के रिद्धेश 99.99 पर्सेंटाइल

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जेईई मेन 2026 सेशन 1 रिजल्ट जारी कर दिया गया है। नतीजे जारी होने के साथ ही एनटीए की ओर से देशभर में टॉप करने वाले स्टूडेंट्स की लिस्ट भी जारी की गई है। दिल्ली के श्रेयांश मिश्रा ने देशभर में आल इंडिया रैंक 1 पाकर टॉप किया है।

Loading...

Feb 17, 202611:20 AM

पंजाब: सीबीएसई परीक्षा के बीच बम ब्लास्ट की धमकी... बच्चों की छुट्टी

पंजाब: सीबीएसई परीक्षा के बीच बम ब्लास्ट की धमकी... बच्चों की छुट्टी

सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं आज से देशभर में शुरू हो गई हैं। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अनुसार इस वर्ष कुल 43,67,870 परीक्षार्थी इन दोनों कक्षाओं की परीक्षा में शामिल होंगे। इसमें कक्षा 10वीं में 25,08,319 और कक्षा 12वीं में 18,59,551 छात्र परीक्षा देंगे।

Loading...

Feb 17, 202610:11 AM

CBSE Class 10 Board Exam 2026: दो बोर्ड परीक्षाओं के नए नियम, पहली परीक्षा देना क्यों है अनिवार्य?

CBSE Class 10 Board Exam 2026: दो बोर्ड परीक्षाओं के नए नियम, पहली परीक्षा देना क्यों है अनिवार्य?

CBSE ने 2026 से 10वीं के लिए दो बोर्ड परीक्षाओं के नियम स्पष्ट किए हैं। जानें पहली परीक्षा में शामिल होना क्यों अनिवार्य है और किन छात्रों को दूसरी परीक्षा में बैठने का मौका नहीं मिलेगा।

Loading...

Feb 16, 20263:40 PM