×

दिवाली पर तस्वीर खिंचवा रही थी 'बिग बॉस' फेम एक्ट्रेस, तभी हुआ दर्दनाक हादसा, आग की लपटों में झुलसा

दीपावली के दिन टीवी की फेमस एक्ट्रेस बड़े हादसे का शिकार हो गई। 'बिग बॉस' फेम एक्ट्रेस की जान जैसे-तैसे बची। अब इस घटना की जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा की है और बताया कि कैसे उनकी जान बची।

By: Star News

Oct 22, 20256:32 PM

view9

view0

दिवाली पर तस्वीर खिंचवा रही थी 'बिग बॉस' फेम एक्ट्रेस, तभी हुआ दर्दनाक हादसा, आग की लपटों में झुलसा

टीवी एक्ट्रेस और 'बिग बॉस 9' की पूर्व कंटेस्टेंट प्रिया मलिक के लिए ये दीपावली बेहद दर्दनाक रही है। दिवाली के शुभ अवसर पर वो एक बड़े हादसे का शिकार हो गईं। एक्ट्रेस की जान बाल-बाल बच गई है, लेकिन उनकी हालत गंभीर है। अपने परिवार के साथ उत्सव मनाते समय एक्ट्रेस भयावह घटना का शिकार हुईं, जिसके बारे में उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था। अब एक्ट्रेस ने इस पूरी घटना की जानकारी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फैंस संग साझा की है और बताया कि उनके साथ क्या हुआ और वो इससे कैसे बचीं। एक्ट्रेस ने अपनी पूरी हालत और अपनी फीलिंग इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बयां की है।

दीये से लगी आग

प्रिया मलिक ने बताया कि पड़ोसियों के साथ तस्वीरें खिंचवाते समय यह दुर्घटना हुई। उनके पीछे जलते हुए दीये की लौ से उनके कपड़े में आग लग गई और उनकी पूरी पीठ कंधे से लेकर नीचे तक जल गई। घटना के बारे में बताते हुए उन्होंने लिखा, 'मैं अपने पड़ोसियों के साथ फोटो खिंचवा रही थी और इससे पहले कि मैं कुछ समझ पाती, मैंने अपने दाहिने कंधे से आग की लपटें उठती देखीं और महसूस किया कि मेरी पूरी पीठ जल रही है। मैं आग की लपटों की बात कर रही हूं, कोई छोटी-मोटी आग नहीं। शुक्र है कि मेरे पापा ने मेरे जलते हुए कपड़ों को तुरंत फाड़ दिया क्योंकि जलने से बचने का यही एकमात्र तरीका था, लेकिन इस घटना ने मुझे और हमारे परिवार को बहुत गहरा सदमा पहुंचाया है।'

COMMENTS (0)

RELATED POST

महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा ने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान से की शादी; लव जिहाद के आरोपों पर दी सफाई

महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा ने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान से की शादी; लव जिहाद के आरोपों पर दी सफाई

महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने मुस्लिम एक्टर फरमान संग हिंदू रीति-रिवाज से शादी की। डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने इसे 'लव जिहाद' बताया, वहीं मोनालिसा ने कहा- धर्म नहीं बदला।

Loading...

Mar 12, 20263:39 PM

Hardik-Mahieka Controversy: T20 वर्ल्ड कप स्टेज पर 'रोमांस' देख भड़के यूजर्स, वीडियो वायरल

Hardik-Mahieka Controversy: T20 वर्ल्ड कप स्टेज पर 'रोमांस' देख भड़के यूजर्स, वीडियो वायरल

हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा का टी20 वर्ल्ड कप के मंच पर रोमांटिक वीडियो वायरल होने के बाद विवाद बढ़ गया है। यूजर्स ने इसे 'अमर्यादित' बताया।

Loading...

Mar 09, 20262:42 PM

अली खामेनेई की मौत पर फरहाना भट्ट का बयान: 'मसीहा' बताने पर सोशल मीडिया पर हुईं ट्रोल

अली खामेनेई की मौत पर फरहाना भट्ट का बयान: 'मसीहा' बताने पर सोशल मीडिया पर हुईं ट्रोल

बिग बॉस 19 की फरहाना भट्ट ने ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत पर दुख जताते हुए उन्हें मसीहा कहा। इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर लोग भड़क उठे हैं। देखें पूरी रिपोर्ट।

Loading...

Mar 02, 20265:06 PM

राजपाल ने तोड़ी चुप्पी: 'समय चाहिए, सबका पैसा वापस करूँगा'

राजपाल ने तोड़ी चुप्पी: 'समय चाहिए, सबका पैसा वापस करूँगा'

बॉलीवुड के दिग्गज कॉमेडियन राजपाल यादव 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में 13 दिन की जेल काटने के बाद अपने काम पर लौट आए हैं।

Loading...

Feb 28, 20265:59 PM

द केरल स्टोरी 2: हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने हटाई फिल्म से रोक, अब सिनेमाघरों में रिलीज का रास्ता साफ

द केरल स्टोरी 2: हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने हटाई फिल्म से रोक, अब सिनेमाघरों में रिलीज का रास्ता साफ

केरल हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ पर लगी रोक हटा दी है। अब फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो सकेगी। जानें विवाद और कोर्ट के फैसले की पूरी जानकारी।

Loading...

Feb 27, 20265:17 PM