बॉलीवुड के दिग्गज कॉमेडियन राजपाल यादव 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में 13 दिन की जेल काटने के बाद अपने काम पर लौट आए हैं।

बॉलीवुड के दिग्गज कॉमेडियन राजपाल यादव 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में 13 दिन की जेल काटने के बाद अपने काम पर लौट आए हैं। हालांकि, उनकी कानूनी मुश्किलें अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई हैं, क्योंकि इस मामले की अगली सुनवाई 18 मार्च को होनी है। प्रशंसकों के बीच बनी उत्सुकता को देखते हुए, राजपाल यादव ने हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की।
मीडिया से बात करते हुए राजपाल यादव भावुक नजर आए। उन्होंने अपने वकील के जरिए बताया कि वे सारा कर्ज चुकाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। सोशल मीडिया और व्यक्तिगत रूप से मदद करने वालों का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा "जिन्होंने तन, मन और धन से मेरी मदद की है, मैं उन्हें हृदय से नमन करता हूँ। आपकी सहानुभूति की वजह से ही मैं पिछले 30 वर्षों से मनोरंजन जगत में टिका हुआ हूँ। मैं आप सभी से प्रार्थना करता हूँ कि जिन्होंने भी मेरी सहायता की है, वे अपने अकाउंट की डिटेल जरूर साझा करें। मुझे सिर्फ थोड़ा समय चाहिए, सबका पैसा आभार के साथ वापस किया जाएगा।"
राजपाल यादव ने यह भी स्वीकार किया कि लोगों ने उन्हें जो प्यार और समर्थन दिया है, उसका कर्ज वे शायद जीवन भर नहीं उतार पाएंगे। भविष्य की योजनाओं पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि उनके पास 2025 से 2035 तक का पूरा रोडमैप तैयार है। उन्होंने खुद को 'टीवी का गोल्डन मैन' बताते हुए काम पर फोकस करने की बात कही। साथ ही, उन्होंने फेडरेशन से अपील की कि फिल्म इंडस्ट्री में लेन-देन के लिए एक स्टैंडर्ड फॉर्मेट बनाया जाए ताकि भविष्य में किसी कलाकार को ऐसी कानूनी पेचीदगियों का सामना न करना पड़े।
यह भी पढ़ें...

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रामायणम् के बाद भी दर्शकों के लिए मनोरंजन का सिलसिला नहीं रुकने वाला है। 13 नवंबर को रिलीज होने वाली शानदार फिल्मों और सीरीज की पूरी सूची बन चुकी है। बीते हफ्ते जहां रामायणम् के साथ सिनेमाहॉल जगमगाए, तो वहीं शुक्रवार को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नई सीरीज और फिल्मों की बाढ़ आने वाली है।
जानिए कैसे करीना कपूर खान के 200 साल पुरानी कलगी और एमराल्ड जूलरी वाले दिवाली लुक ने सुर्खियां बटोरीं। साथ ही पढ़ें इस फैशन से जुड़े लीगल नोटिस और विवाद की पूरी जानकारी।
अभिनेता रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी अभिनीत माइथोलॉजिकल फिल्म रामायणम् बॉक्स आफिस पर कामयाबी के नए कीर्तिमान रच रही है। 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म की रफ्तार को रोकना अब नामुमकिन सा लग रहा है।
फिल्म रामायणम् ने कमाई के मामले में ग्लोबल बॉक्स आॅफिस पर अपनी धाक जमाई है। रिलीज के 5वें दिन रणबीर कपूर की माइथोलॉजिकल फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन में बंपर उछाल देखने को मिला है और इसके साथ ही रामायणम् पार्ट-1 ने सुपरस्टार सलमान खान की 10 साल पुरानी ब्लॉकबस्टर फिल्म के कमाई के रिकॉर्ड को धराशायी कर दिया है।
साउथ इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री और मॉडल मानसा चौधरी एक बार फिर अपने नए लुक को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर अपने हुस्न का जलवा बिखेरने वाली मानसा ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ बेहद बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्होंने आते ही इंटरनेट का तापमान बढ़ा दिया है।
सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि' का मुंबई में ट्रेलर लॉन्च हुआ। सलमान ने सेंसर बोर्ड के विवाद, स्क्रिप्ट रीराइट और सरकारी दबाव की खबरों को खारिज करते हुए फिल्म से जुड़ी खास बातें शेयर कीं।
बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान का केदारनाथ मंदिर जाना अब उनके लिए विवादों की वजह बन गया है। बरेली के प्रमुख धर्मगुरु और आॅल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी ने उनके मंदिर जाने और पूजा-अर्चना करने को शरिया के खिलाफ बताते हुए फतवा जारी किया है।
सुप्रीम कोर्ट ने दिवंगत एक्टर राजेश खन्ना की कथित पार्टनर अनीता आडवाणी की याचिका खारिज कर दी है। कोर्ट ने इस याचिका को 'लक्जरी लिटिगेशन' करार दिया।
सुनील लहरी ने रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म 'रामायण' के ट्रेलर, कास्टिंग और वीएफएक्स पर अपनी बेबाक राय रखी है। जानिए उन्होंने फिल्म को लेकर क्या कहा।