
गायिका श्रेया घोषाल ने अपनी सुरीली आवाज में गाया
गीतकार कुमार विश्वास की कलम से गाने बोल निकले
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
इस साल की बहुचर्चित फिल्म के तौर पर फिल्म रामायणम् का इंतजार किया जा रहा है। दीवाली के खास मौके पर इस पौराणिक कहानी फिल्म को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इससे पहले मेकर्स की तरफ से फिल्म का एक और नया गाना रिलीज किया गया है, जोकि करवाचौथ स्पेशल है। करवाचौथ के त्योहार को खास बनाने के लिए रामायणम् का लेटेस्ट गाना आ गया है, जिसे मशहूर गायिका श्रेया घोषाल ने अपनी सुरीली आवाज में गाया है। जैसे-जैसे फिल्म रामायणम् की रिलीज डेट 5 नवंबर नजदीक आती जा रही है, ठीक वैसे-वैसे इसको लेकर नए-नए सरप्राइज भी सामने आ रहे हैं। करवाचौथ के शुभ अवसर पर अब रामायणम् पार्ट-1 के मेकर्स की तरफ से फिल्म का नया गाना जुड़ी जोड़ी... को आडियो वर्जन में रिलीज कर दिया गया। जिसे संगीतकार और गायक ए आर रहमान ने अपने आफिशियल यूट्यूब चैनल पर लॉन्च किया है।
रहमान ने गाने की धुनों को तैयार किया
रामायणम् का जुड़ी जोड़ी... अभिनेता रणबीर कपूर और साई पल्लवी पर फिल्माया जाएगा, इसका अंदाजा इसके पोस्टर को देखकर आसानी से लगाया जा सकता है। इस गीत को श्रेया घोषाल ने अपनी मधुर आवाज में गाया है, जबकि संगीतकार ए आर रहमान ने इसकी धुनों को तैयार किया है। इसके अलावा गीतकार कुमार विश्वास की कलम से इसके बोल निकले हैं।
गीत करवाचौथ को बना रहा यादगार
रामायणम् का करवाचौथ स्पेशल सॉन्ग जुड़ी जोड़ी... आडियो वर्जन में फैंस के दिलों को जीतने के लिए आ गया है। माना जा रहा है कि फिल्म का ये गीत करवाचौथ के इस त्योहार को और भी खास यादगार बना देगा। सोशल मीडिया पर इस खास पर्व को लेकर रामायणम् के गाने पर खूब रील्स वीडियोज भी बनते नजर आएंगे।
रामायणम् को लेकर विश्व जगत में क्रेज
हाल ही में रामायणम् का स्पेशल प्रीमियर अमेरिका के लॉस एंजिल्स में रखा गया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर विदेशी लोगों द्वारा इस फिल्म की जमकर प्रशंसा देखने को मिली, जो ये बताने के लिए काफी है कि निर्देशक नितेश तिवारी की रामायणम् पार्ट-1 को लेकर पूरे विश्व जगत में जबरदस्त क्रेज है।

सुनील लहरी ने रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म 'रामायण' के ट्रेलर, कास्टिंग और वीएफएक्स पर अपनी बेबाक राय रखी है। जानिए उन्होंने फिल्म को लेकर क्या कहा।
अभिनेता इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट ने FRRO द्वारा जारी 'भारत छोड़ो' नोटिस के खिलाफ 2 नवंबर 2026 तक अंतरिम राहत दी है। जानिए क्या है 10 अक्टूबर के प्रदर्शन और OCI कार्ड से जुड़ा पूरा मामला।
ए.आर. रहमान ने नमित मल्होत्रा की बहुचर्चित फिल्म 'रामायण' के संगीत और मेकिंग पर खुलकर बात की है। जानें फिल्म के म्यूजिक, 3.5 साल की मेहनत और रिलीज से जुड़ी खास बातें।
टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग मामले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। हमलावरों का मुख्य निशाना आमिर खान थे, लेकिन बांद्रा में 3 बार रेकी और कड़ी सुरक्षा के चलते प्लान बदलकर टाइगर श्रॉफ को टारगेट किया गया।
इन दिनों बॉक्स आफिस पर फिल्मों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला। एक तरफ रजनीकांत की जेलर 2 ने अपनी शानदार कमाई का सिलसिला जारी रखा, तो दूसरी तरफ आयुष्मान खुराना की उड़ता तीर ने पहले वीकेंड पर अच्छी रफ्तार पकड़ी।
'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में सलमान खान की जगह रोहित शेट्टी ने होस्टिंग की कमान संभाली। मैरी कॉम कम वोट्स के चलते शो से बाहर हो गईं, जिससे आम्रपाली दुबे इमोशनल हो गईं। वहीं, मनीष गोयल को भी झटका लगा और काश्वी हीरानंदानी ने स्काउट-लव की क्लास लगाई।
अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली है। गुजरात के सूरत से हथियार और कारतूस बरामद किए गए हैं।
रणबीर कपूर और यश स्टारर फिल्म 'रामायण' का न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर टीजर लॉन्च हुआ है। फिल्म ने एडवांस बुकिंग में 'आदिपुरुष' को पीछे छोड़ दिया है। जानिए 'रामायण' की रिलीज डेट, स्टार कास्ट और कमाई के आंकड़े।
अमिताभ बच्चन के घर और दिलजीत दोसांझ के मुंबई कॉन्सर्ट को उड़ाने की धमकी मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बीएमसी कार्यालय को मिले इस ईमेल में खालिस्तान जिंदाबाद का जिक्र है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह