रामायणम् के बाद भी दर्शकों के लिए मनोरंजन का सिलसिला नहीं रुकने वाला है। 13 नवंबर को रिलीज होने वाली शानदार फिल्मों और सीरीज की पूरी सूची बन चुकी है। बीते हफ्ते जहां रामायणम् के साथ सिनेमाहॉल जगमगाए, तो वहीं शुक्रवार को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नई सीरीज और फिल्मों की बाढ़ आने वाली है।

दावा-थिएटर्स से ज्यादा ओटीटी पर मचेगा तहलका
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
रामायणम् के बाद भी दर्शकों के लिए मनोरंजन का सिलसिला नहीं रुकने वाला है। 13 नवंबर को रिलीज होने वाली शानदार फिल्मों और सीरीज की पूरी सूची बन चुकी है। बीते हफ्ते जहां रामायणम् के साथ सिनेमाहॉल जगमगाए, तो वहीं शुक्रवार को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नई सीरीज और फिल्मों की बाढ़ आने वाली है। दरअसल, परदे पर अपनी शानदार परफॉर्मेंस से सबका दिल जीतने वाली तमन्ना भाटिया ओटीटी प्लेटफॉर्म की भी क्वीन बन चुकी हैं। उनकी 2025 में रिलीज फिल्म बांद्रा की काफी समय से चर्चा है, जो शुक्रवार को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही है। मूवी की कहानी एक महत्वकांक्षी उभरते हुए फिल्ममेकर की है, जो 1990 की बॉलीवुड स्टार तारा जानकी की रहस्यमयी मौत का पता लगाता है।
मर्डर इन गैलिसिया: क्राइम थ्रिलर
एक महिला पर देर रात हुए हमले से एक गहरी जांच की शुरुआत होती है। केस को सुलझाने के लिए दृढ एक सार्जेंट जब केस की गहराई में जाती है, तो पीड़िता के पति पर उसका सबसे पहला शक जाता है। जो देखने में मासूम है, लेकिन उसका बर्ताव कई सवाल खड़े करता है।
स्टूडेंट आफ द ईयर: मर्डर मिस्ट्री
आंखों की गुस्ताखियां, तू या मैं के बाद अब अभिनेता संजय कपूर की बेटी वेब सीरीज स्टूडेंट आफ द ईयर: आफ्टर डार्क के साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आ रही हैं। उनकी इस नई सीरीज की कहानी अदिति की जुड़वा बहन आयशा की रहस्यमयी तरीके से हुई मौत के इर्द-गिर्द घूमती है। अपनी बहन की मौत की गुत्थी को सुलझाने के लिए अदिति खुद मामला हाथ में लेती है।
पारिवारिक मनु रंजन : रोमांटिक कॉमेडी
पंकज त्रिपाठी और अदिति राव हैदरी स्टारर पारिवारिक मनु रंजन की कहानी लखनऊ से ताल्लुक रखने वाले बैचलर रंजन के इर्द-गिर्द घूमती है। जब उसकी मुलाकात दिल्ली में प्रॉपर्टी मैनेजर का काम करने वाली हेलेन से होती है, तो उसकी पूरी जिंदगी में उथल-पुथल मच जाती है।
हार्टलैंड: मिस्ट्री थ्रिलर
दो दशक तक लाइमलाइट से खुद को दूर रखने के बाद पूर्व कंट्री म्यूजिक स्टार मिस्टी जोनस अपनी लापता भतीजी का पता लगाने के लिए नैशविले लौटती है। जवाब तलाशने के मकसद से शुरू हुई ये खोज जल्द ही एक बड़ी मर्डर इंवेस्टिगेशन में बदल जाती है, जिसके बाद कई ऐसे राज खुलते हैं, जिसका अंदाजा भी किसी ने नहीं लगाया होता।
दायरा : क्राइम-इंवेस्टिगेशन ड्रामा
करीना कपूर लगातार अब अपने रोल्स के साथ एक्सपेरिमेंट कर रही हैं। मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी फिल्म दायरा सितंबर में रिलीज हुई थी। मूवी की कहानी लोगों को पसंद आई, लेकिन बॉक्स आफिस पर एक अच्छी कमाई करने में फिल्म असफल रही। अब सिनेमाघरों के बाद करीना और पृथ्वीराज सुकुमारन स्टारर फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने जा रही है।
रणबाली: एक्शन एडवेंचर
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना स्टारर रणबाली बीते महीने 16 अक्टूबर को ही थिएटर्स में रिलीज हुई थी। पांच भाषाओं में रिलीज इस फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। अब एक महीने से पहले ही ये फिल्म अपनी ओटीटी रिलीज करे लिए बिल्कुल तैयार है।

गोंधल:साइकोलॉजिकल थ्रिलर-फोक मिस्ट्री
वैसे तो रामायणम् के साथ सिनेमाघर अभी जगमगाए हुए हैं, लेकिन एक और आस्कर में जगह बनाने वाली फिल्म इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। आस्कर 2027 के लिए इंडिया की आफिशियल एंट्री के रूप में भेजी गई मराठी फिल्म री-रिलीज हो रही है। खास बात ये है कि इसे मराठी के साथ-साथ फैंस हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम में भी देख सकते हैं।

रामायणम् के बाद भी दर्शकों के लिए मनोरंजन का सिलसिला नहीं रुकने वाला है। 13 नवंबर को रिलीज होने वाली शानदार फिल्मों और सीरीज की पूरी सूची बन चुकी है। बीते हफ्ते जहां रामायणम् के साथ सिनेमाहॉल जगमगाए, तो वहीं शुक्रवार को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नई सीरीज और फिल्मों की बाढ़ आने वाली है।
जानिए कैसे करीना कपूर खान के 200 साल पुरानी कलगी और एमराल्ड जूलरी वाले दिवाली लुक ने सुर्खियां बटोरीं। साथ ही पढ़ें इस फैशन से जुड़े लीगल नोटिस और विवाद की पूरी जानकारी।
अभिनेता रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी अभिनीत माइथोलॉजिकल फिल्म रामायणम् बॉक्स आफिस पर कामयाबी के नए कीर्तिमान रच रही है। 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म की रफ्तार को रोकना अब नामुमकिन सा लग रहा है।
फिल्म रामायणम् ने कमाई के मामले में ग्लोबल बॉक्स आॅफिस पर अपनी धाक जमाई है। रिलीज के 5वें दिन रणबीर कपूर की माइथोलॉजिकल फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन में बंपर उछाल देखने को मिला है और इसके साथ ही रामायणम् पार्ट-1 ने सुपरस्टार सलमान खान की 10 साल पुरानी ब्लॉकबस्टर फिल्म के कमाई के रिकॉर्ड को धराशायी कर दिया है।
साउथ इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री और मॉडल मानसा चौधरी एक बार फिर अपने नए लुक को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर अपने हुस्न का जलवा बिखेरने वाली मानसा ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ बेहद बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्होंने आते ही इंटरनेट का तापमान बढ़ा दिया है।
सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि' का मुंबई में ट्रेलर लॉन्च हुआ। सलमान ने सेंसर बोर्ड के विवाद, स्क्रिप्ट रीराइट और सरकारी दबाव की खबरों को खारिज करते हुए फिल्म से जुड़ी खास बातें शेयर कीं।
बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान का केदारनाथ मंदिर जाना अब उनके लिए विवादों की वजह बन गया है। बरेली के प्रमुख धर्मगुरु और आॅल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी ने उनके मंदिर जाने और पूजा-अर्चना करने को शरिया के खिलाफ बताते हुए फतवा जारी किया है।
सुप्रीम कोर्ट ने दिवंगत एक्टर राजेश खन्ना की कथित पार्टनर अनीता आडवाणी की याचिका खारिज कर दी है। कोर्ट ने इस याचिका को 'लक्जरी लिटिगेशन' करार दिया।
सुनील लहरी ने रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म 'रामायण' के ट्रेलर, कास्टिंग और वीएफएक्स पर अपनी बेबाक राय रखी है। जानिए उन्होंने फिल्म को लेकर क्या कहा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह