बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान का केदारनाथ मंदिर जाना अब उनके लिए विवादों की वजह बन गया है। बरेली के प्रमुख धर्मगुरु और आॅल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी ने उनके मंदिर जाने और पूजा-अर्चना करने को शरिया के खिलाफ बताते हुए फतवा जारी किया है।

सलमान खान को भी भारी पड़ी थी गणेश जी की पूजा-आरती
मुंबई। स्टार समाचार वेब
बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान का केदारनाथ मंदिर जाना अब उनके लिए विवादों की वजह बन गया है। बरेली के प्रमुख धर्मगुरु और आॅल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी ने उनके मंदिर जाने और पूजा-अर्चना करने को शरिया के खिलाफ बताते हुए फतवा जारी किया है। यह कोई पहला मामला नहीं है, जब बॉलीवुड का कोई सितारा धार्मिक मामलों को लेकर विवादों और फतवों के घेरे में आया हो, इससे पहले आमिर खान, शाहरुख खान और सलमान खान जैसे दिग्गज कलाकार भी ऐसे विवादों का सामना कर चुके हैं। दरअसल, बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान के केदारनाथ मंदिर जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। बरेली के धर्मगुरु और आॅल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष, मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने एक फतवा जारी किया। उन्होंने सारा अली खान के मंदिर जाने और प्रार्थना करने को इस्लामी कानून (शरिया) के तहत नाजायज और हराम बताया है। मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा-किसी भी मुसलमान के लिए, चाहे वह पुरुष हो या महिला किसी दूसरे धर्म की आस्था में शामिल होना, प्रार्थना करना और धार्मिक अनुष्ठान करना, शरिया के तहत नाजायज माना जाता है। इस तरह के काम करने की इजाजत नहीं है। इसलिए, अगर सारा अली खान ने अपनी मर्जी से केदारनाथ मंदिर जाकर प्रार्थना की और आशीर्वाद मांगा है, तो उन्होंने गुनाह किया है। यह हराम काम है।
आमिर खान: शादी शरिया के खिलाफ
अभिनेता आमिर खान ने हाल ही में अपनी पार्टनर गौरी स्प्रैट के साथ शादी की। गौरी दूसरे धर्म से ताल्लुक रखती हैं जबकि आमिर खान मुसलमान हैं। शादी के बाद अलीगढ़ के मुस्लिम पर्सनल दारुल इफ्ता के शाही चीफ मुफ्ती मौलाना चौधरी इब्राहिम हुसैन ने फतवा जारी करते हुए उनकी शादी को शरिया के खिलाफ बताया था।
शाहरुख खान: बच्चे का लिंग परीक्षण
शाहरुख खान ने 2013 में अपने बच्चे का लिंग परीक्षण कराया था। हालांकि शाहरुख खान ने इस बात का खंडन किया था। सरोगेसी के जरिए बच्चा पैदा करने और जन्म से पहले लिंग परीक्षण के आरोपों पर फतवा जारी करते हुए मरकजी दारुल इफ्ता दरगाह आला हजरत ने इसे गैर इस्लामिक बताया था।

सलमान खान: भगवान गणेश की आरती
2007 में सलमान खान एक गणेश पूजा में शामिल हुए थे और आरती की थी। इस मामले पर बरेली के दारुल-इफ्ता-मंजर-ए-इस्लाम की तरफ से फतवा जारी करके इसे गैर इस्लामिक बताया गया था। इसके अलावा सलमान खान ने 2008 में मैडम तुसाद मोम संग्रहालय में अपनी मोम की प्रतिमा का अनावरण किया था। इस पर मुफ्ती दारुल इफ्ता सलीम अहमद कासमी ने उनके खिलाफ फतवा जारी करके कहा था कि इस्लाम में मूर्ति बनाना मना है।
जिमी शेरगिल: भावनाओं को आहत किया
साल 2016 में जिमी शेरगिल पर आरोप लगे कि उन्होंने फिल्म शोरगुल में अभिनय करने और फिल्म के दृश्यों/संवादों से मुस्लिम समुदाय की भावनाओं को आहत किया। इस मामले पर उनके खिलाफ फतवा जारी किया गया था।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान का केदारनाथ मंदिर जाना अब उनके लिए विवादों की वजह बन गया है। बरेली के प्रमुख धर्मगुरु और आॅल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी ने उनके मंदिर जाने और पूजा-अर्चना करने को शरिया के खिलाफ बताते हुए फतवा जारी किया है।
सुप्रीम कोर्ट ने दिवंगत एक्टर राजेश खन्ना की कथित पार्टनर अनीता आडवाणी की याचिका खारिज कर दी है। कोर्ट ने इस याचिका को 'लक्जरी लिटिगेशन' करार दिया।
सुनील लहरी ने रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म 'रामायण' के ट्रेलर, कास्टिंग और वीएफएक्स पर अपनी बेबाक राय रखी है। जानिए उन्होंने फिल्म को लेकर क्या कहा।
अभिनेता इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट ने FRRO द्वारा जारी 'भारत छोड़ो' नोटिस के खिलाफ 2 नवंबर 2026 तक अंतरिम राहत दी है। जानिए क्या है 10 अक्टूबर के प्रदर्शन और OCI कार्ड से जुड़ा पूरा मामला।
ए.आर. रहमान ने नमित मल्होत्रा की बहुचर्चित फिल्म 'रामायण' के संगीत और मेकिंग पर खुलकर बात की है। जानें फिल्म के म्यूजिक, 3.5 साल की मेहनत और रिलीज से जुड़ी खास बातें।
टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग मामले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। हमलावरों का मुख्य निशाना आमिर खान थे, लेकिन बांद्रा में 3 बार रेकी और कड़ी सुरक्षा के चलते प्लान बदलकर टाइगर श्रॉफ को टारगेट किया गया।
इन दिनों बॉक्स आफिस पर फिल्मों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला। एक तरफ रजनीकांत की जेलर 2 ने अपनी शानदार कमाई का सिलसिला जारी रखा, तो दूसरी तरफ आयुष्मान खुराना की उड़ता तीर ने पहले वीकेंड पर अच्छी रफ्तार पकड़ी।
'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में सलमान खान की जगह रोहित शेट्टी ने होस्टिंग की कमान संभाली। मैरी कॉम कम वोट्स के चलते शो से बाहर हो गईं, जिससे आम्रपाली दुबे इमोशनल हो गईं। वहीं, मनीष गोयल को भी झटका लगा और काश्वी हीरानंदानी ने स्काउट-लव की क्लास लगाई।
अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली है। गुजरात के सूरत से हथियार और कारतूस बरामद किए गए हैं।