स्टार सुबह... पदोन्नति में आरक्षण को लेकर सरकार पहुंची हाईकोर्ट.. लव जिहाद को फंडिंग करने वाले का घर टूटेगा

हर सुबह खबरों का सफरनामा... क्या चल रहा खबरों की दुनिया में अपडेट करता स्टार सुबह

By: Star News

Jun 21, 202513 hours ago

view1

view0

स्टार सुबह... पदोन्नति में आरक्षण को लेकर सरकार पहुंची हाईकोर्ट.. लव जिहाद को फंडिंग करने वाले का घर टूटेगा

नमस्कार
'स्टार सुबह'... हर सुबह वह खबरें आपके लिए लेकर आएगा, जो परदेश, देश और आपसे जुड़ी होंगी। खबरों का सफरनामा शुरू करने से पहले यह जरूर कहूंगा... हर सुबह एक खाली स्लेट की तरह है, जिस पर हम जो चाहे वह लिख सकते हैं, लेकिन जो हमारे आसपास घट रहा होता है, उससे केवल रू-ब-रू हो सकते हैं.. तो चलिए चलते हैं, बड़ी खबरों के सफर पर....

पदोन्नति में आरक्षण... मध्यप्रदेश सरकार पहुंची हाईकोर्ट  

 मध्य प्रदेश में सालों से रुकी हुई पदोन्नति प्रक्रिया को गति मिल गई है। राज्य शासन ने लोक सेवा पदोन्नति नियम 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके साथ ही प्रमोशन में आरक्षण को लेकर विवाद और भी तेज हो गया है। सपाक्स ने सरकार के नए नियमों का विरोध करते हुए इन्हें हाईकोर्ट में चुनौती देने ऐलान कर चुके हैं। इसी बीच राज्य सरकार ने पदोन्नति नियम को लेकर एमपी हाईकोर्ट में कैविएट लगाई है। विस्तार से पढ़िए..

कांग्रेस नेता अनवर के घर पर चलेगा बुलडोजर 

भोपाल. इंदौर में लव जिहाद को फंडिंग का आरोपी कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी उर्फ अनवर डकैत लव जिहाद केस में फरार है। अनवर पर पुलिस ने 10 हजार का इनाम घोषित किया है।  शुक्रवार को मंत्री  कैलाश विजयवर्गीय और इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने भी कादरी पर सख्त एक्शन के लिए कहा है। कहा जा रहा है कि जल्द ही कादरी के घर पर बुलडोजर चलाया जाएगा। विस्तार से पढ़िए..

पटवारी को पासपोर्ट रिन्यू कराने, विदेश जाने की अनुमति

भोपाल. मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को हाईकोर्ट से आंशिक राहत मिल गई है। हाईकोर्ट जस्टिस संजय द्विवेदी की एकलपीठ ने उन्हें पासपोर्ट रिन्यू कराने और विदेश जाने की अनुमति प्रदान की है। एकलपीठ ने अपने आदेश में कहा है कि विशेष परिस्थिति में उन्हें यह राहत दी जा रही है। विस्तार से पढ़िए...

हवा में हड़कंप! इंडिगो विमान में बीच आई खराबी

चेन्नई. मदुरै जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट को तकनीकी खराबी के कारण उड़ान भरने के 30 मिनट बाद ही चेन्नई वापस लौटना पड़ा। 68 से ज्यादा यात्रियों को लेकर फ्लाइट सुबह चेन्नई से रवाना हुई थी। इंडिगो की उड़ान 6ई-7167 तकनीकी समस्या के कारण चेन्नई लौट आई। चेन्नई-मदुरै सेवा के यात्रियों को अन्य उड़ानों में बिठाया गया। इस दौरान यात्रियों में हड़कंप की स्थिति रही।  विस्तार से पढ़िए...

सपनों के सौदागरों पर नकेल...डमी स्कूलों की होगी पहचान.

नई दिल्ली. कोचिंग सेंटरों के चमकते होर्डिंग और बड़े-बड़े इश्तेहार देखकर हर साल हजारों बच्चे छोटे शहरों से बड़े शहरों में पलायन करते हैं। सफलता के झूठे-सच्चे सपने दिखाए जाते हैं। बच्चों के सपने पूरे करने के लिए किसी के मां-बाप जमीन बेच देते हैं तो किसी के कर्जा लेकर उन्हें भेजते हैं, लेकिन साल बीतने के बाद ज्यादातर छात्रों के हाथ निराशा ही लगती है। अब भ्रामक विज्ञापन देने वाले ऐसे कोचिंग सेंटर्स पर सरकार ने नकेल कसने की शुरुआत कर दी है। विस्तार से पढ़िए...

चलते-चलते...

जीवन का प्रथम लक्ष्य होना चाहिए दूसरों की सहायता करना। यदि हम दूसरों की सहायता नहीं कर सकते तो कम से कम उन्हें आहत तो न करें। 

COMMENTS (0)

RELATED POST

स्टार सुबह... पदोन्नति में आरक्षण को लेकर सरकार पहुंची हाईकोर्ट.. लव जिहाद को फंडिंग करने वाले का घर टूटेगा

1

0

स्टार सुबह... पदोन्नति में आरक्षण को लेकर सरकार पहुंची हाईकोर्ट.. लव जिहाद को फंडिंग करने वाले का घर टूटेगा

हर सुबह खबरों का सफरनामा... क्या चल रहा खबरों की दुनिया में अपडेट करता स्टार सुबह

Loading...

Jun 21, 202513 hours ago

स्टार सुबह... भाजपा सांसदों-विधायकों की पाठशाला खत्म... सिवनी में दम घुटने से दो की मौत, MP में मानसून की एंट्री

1

0

स्टार सुबह... भाजपा सांसदों-विधायकों की पाठशाला खत्म... सिवनी में दम घुटने से दो की मौत, MP में मानसून की एंट्री

नमस्कार, 'स्टार सुबह'... हर सुबह वह खबरें आपके लिए लेकर आएगा, जो परदेश, देश और आपसे जुड़ी होंगी। खबरों का सफरनामा शुरू करने से पहले यह जरूर कहूंगा... हर सुबह एक खाली स्लेट की तरह है, जिस पर हम जो चाहे वह लिख सकते हैं, लेकिन जो हमारे आसपास घट रहा होता है, उससे केवल रू-ब-रू हो सकते हैं.. तो चलिए चलते हैं, बड़ी खबरों के सफर पर....

Loading...

Jun 17, 20251:00 AM