×

2025: मध्यप्रदेश में मंत्री-नेताओं के बिगड़े बोल ने कराई किरकिरी

साल 2025 मध्य प्रदेश की राजनीति के लिए केवल फैसले वाला साबित नहीं हुआ, बल्कि मंत्रियों और नेताओं के बयान विकास से ज्यादा सुर्खियों में रहे। यह वह दौर था, जब एक-एक टिप्पणी और एक-एक शब्द ने मध्य प्रदेश की छवि से लेकर सामाजिक माहौल तक को झकझोर कर रख दिया

By: Ajay Tiwari

Dec 29, 20255:46 PM

view3

view0

2025: मध्यप्रदेश में मंत्री-नेताओं के बिगड़े बोल ने कराई किरकिरी

महिला समूहों का विरोध, नेताओं की मानसिकता पर सवाल

विशेष: स्टार समाचार वेब

साल 2025 मध्य प्रदेश की राजनीति के लिए केवल फैसले वाला साबित नहीं हुआ, बल्कि मंत्रियों और नेताओं के बयान विकास से ज्यादा सुर्खियों में रहे। यह वह दौर था, जब एक-एक टिप्पणी और एक-एक शब्द ने मध्य प्रदेश की छवि से लेकर सामाजिक माहौल तक को झकझोर कर रख दिया। 

विजय शाह की सोफिया पर की विवादित टिप्पणी

साल का सबसे बड़ा और संवेदनशील राजनीतिक विवाद मप्र के मंत्री विजय शाह के बयान से शुरू हुआ। एक सार्वजनिक कार्यक्रम में मंत्री ने सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर ऐसी टिप्पणी की, जिसे देशभर में असम्मानजनक और अपमानजनक कहा गया। कर्नल सोफिया को आतंकियों की बहन जैसा उनका बयान राजनीति की भाषा से कहीं ज्यादा एक संवेदनशील संस्था को चोट पहुंचाने वाला था। पूरे राष्ट्र को शर्मसार कर देने वाला था। मामला यहीं नहीं रुका। हाईकोर्ट ने इस मामले में स्वत: संज्ञान लिया और एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए। मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा तब शाह ने सफाई दी और माफी मांगी। तब सुप्रीम कोर्ट ने  तुच्छ मानसिकता जैसी गंभीर टिप्पणी करते हुए शाह को जमकर फटकार लगाई थी। ये शायद पहला ऐसा मौका था, जब किसी मंत्री की टिप्पणी पर सुप्रीम कोर्ट को सीधे टिप्पणी करनी पड़ी।

विजयवर्गीय पर महिला विरोधी का ठप्पा

जून 2025 में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने एक मंच से महिलाओं के पहनावे पर टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि उन्हें, छोटी या पश्चिमी ड्रेस में लड़कियां अच्छी नहीं लगतीं और भारतीय संस्कृति में महिलाओं को गॉडेस की तरह देखा जाना चाहिए।  वहीं हाल ही में जब इंदौर में ऑस्ट्रेलियन महिला क्रिकेटरों के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई थी। तब भी विजयवर्गीय अपने विवादित बयान को लेकर चर्चा में थे। यही नहीं, 25 सितंबर को उन्होंने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की संयुक्त रैली पर टिप्पणी करते हुए कहा था, हम पुरानी संस्कृति के लोग हैं, पुराने जमाने में लोग अपनी बहनों के गांव का पानी तक नहीं पीते थे, लेकिन आज के हमारे प्रतिपक्ष नेता ऐसे हैं कि अपनी बहन का चौराहे पर चुंबन कर लेते हैं। उन्होंने इसे संस्कारों का अभाव माना और कहा था कि ये विदेश के संस्कार हैं।

विवादित बोल... लोगों को भीख मांगने की आदत है

मार्च 2025 में पंचायत मंत्र प्रह्लाद सिंह पटेल का बयान सुर्खियों में रहा। उन्होंने कहा था लोगों को भीख मांगने की आदत। उनका यह बयान कई लोगों की समस्याओं और योजनाओं की मांग पर टिप्पणी था। विकास, योजनाओं या सरकारी मदद मांगने वाले गरीब, ग्रामीणों और लोगों की स्थिति बेहद संवेदनशील होती है। पटेल के इस बयान पर जमकर विवाद हुआ। उनका ये बयान राजनीतिक रूप से बड़ी परेशानी की वजह बना। विपक्ष के साथ ही सामाजिक, जनहित समूहों ने इसे जनता का अपमान बताया। प्रदर्शन किए गए। कुछ ने उनके माफी मांगने से लेकर इस्तीफा तक देने की मांग की। वहीं पार्टी के ज्यादातर नेता उनके इस बयान से दूरी बनाते नजर आए।

 

COMMENTS (0)

RELATED POST

2025: देश में बस बनीं चलता-फिरता ‘ताबूत’

2025: देश में बस बनीं चलता-फिरता ‘ताबूत’

वर्ष 2025 अब अपने अंतिम दिनों में है और 2026 की दस्तक होने वाली है, लेकिन यह साल बेहद दर्दनाक रहा। आगजनी, सड़क हादसों और प्रशासनिक लापरवाही ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया।

Loading...

Dec 29, 20256:19 PM

2025: मध्यप्रदेश में मंत्री-नेताओं के बिगड़े बोल ने कराई किरकिरी

2025: मध्यप्रदेश में मंत्री-नेताओं के बिगड़े बोल ने कराई किरकिरी

साल 2025 मध्य प्रदेश की राजनीति के लिए केवल फैसले वाला साबित नहीं हुआ, बल्कि मंत्रियों और नेताओं के बयान विकास से ज्यादा सुर्खियों में रहे। यह वह दौर था, जब एक-एक टिप्पणी और एक-एक शब्द ने मध्य प्रदेश की छवि से लेकर सामाजिक माहौल तक को झकझोर कर रख दिया

Loading...

Dec 29, 20255:46 PM

समय के शिलालेख पर मध्य प्रदेश – 2025 की गाथा

समय के शिलालेख पर मध्य प्रदेश – 2025 की गाथा

मध्य प्रदेश सरकार 2028 में होने वाले उज्जैन सिंहस्थ कुंभ मेले की तैयारी में जुटी है, जिसमें इंफ्रास्ट्रक्चर, शिप्रा नदी की स्वच्छता और श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्थाएँ शामिल हैं।

Loading...

Dec 26, 20254:19 PM

कालचक्र में आस्था का क्षण: जब वैदिक परंपराओं ने नई ऊँचाई छुई

कालचक्र में आस्था का क्षण: जब वैदिक परंपराओं ने नई ऊँचाई छुई

2025 धार्मिक घटनाक्रमों के लिहाज से बहुत उथल-पुथल के साथ की बड़े समारोह और उत्सवों का वर्ष रहा है। देश और दुनिया में धर्म को लेकर चर्चा चरम पर रही।  अयोध्या में श्रीराम मंदिर पर वैदिक परंपराओं के पुनर्जागरण का विराट क्षण धर्म ध्वजा आरोरण में देखने को मिला।

Loading...

Dec 24, 20254:26 PM

वर्ल्ड ईयर एंडर 2025.. ट्रंप के टैरिफ बम से ‘मित्रता’ पर पड़ी दरार, जब दुनिया थम गई और इतिहास ने ली करवट

वर्ल्ड ईयर एंडर 2025.. ट्रंप के टैरिफ बम से ‘मित्रता’ पर पड़ी दरार, जब दुनिया थम गई और इतिहास ने ली करवट

साल 2025 दुनिया के लिए घटनाओं, टकरावों और बड़े बदलावों का गवाह बनकर विदा हो रहा है। यह साल कहीं आतंक और युद्ध की त्रासदी लेकर आया, तो कहीं सत्ता परिवर्तन, कूटनीति और इतिहास रचने वाले फैसलों का साक्षी बना। इ

Loading...

Dec 23, 20252:23 PM