वर्ष 2025 अब अपने अंतिम दिनों में है और 2026 की दस्तक होने वाली है, लेकिन यह साल बेहद दर्दनाक रहा। आगजनी, सड़क हादसों और प्रशासनिक लापरवाही ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया।

विशेष: स्टार समाचार वेब
वर्ष 2025 अब अपने अंतिम दिनों में है और 2026 की दस्तक होने वाली है, लेकिन यह साल बेहद दर्दनाक रहा। आगजनी, सड़क हादसों और प्रशासनिक लापरवाही ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। एक के बाद एक हुए बड़े हादसों में कई परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया। वर्ष 2025 एक न भूलने वाला साल बन गया। साल-2025 में सबसे ज्यादा सड़क हादसे हुए। स्लीपर बसों को चलता-फिरता ताबूत तक कह दिया गया।
जैसलमेर: राजस्थान के जैसलमेर में 14 अक्टूबर को जोधपुर जा रही एक निजी यात्री बस में शॉर्ट-सर्किट से अचानक आग लग गई। हादसे में 28 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत हो गई।
शिवदासपुरा: हरिद्वार से अस्थि विसर्जन कर लौट रहे एक परिवार की कार जयपुर के शिवदासपुरा क्षेत्र में हादसे का शिकार हो गई। एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत हो गई।
हरमाड़ा: जयपुर के हरमाड़ा थाना क्षेत्र में 3 नवंबर को नशे में धुत डंपर चालक ने लोहा मंडी कट पर कहर बरपा दिया। रूह कंपा देने वाले हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई।
जम्मू-कश्मीर: 4,800 से अधिक सड़क हादसे दर्ज किए गए। इनमें लगभग 620 लोगों की मौत हुई। चार हजार से ज्यादा लोग घायल हो गए।
छत्तीसगढ़: रायपुर-बालोदाबाजार मार्ग पर ट्रक-ट्रेलर की टक्कर में 13 मौतें, जिनमें महिलाएं और मासूम बच्चे भी शामिल थे।
मध्यप्रदेश: 25 अक्टूबर को अशोकनगर जिले में बस में आग लग गई। यह शिवपुरी जिले के पिछोर से इंदौर जा रही थी। बस पूरी तरह जल गई। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।
आंध्र प्रदेश: 23 अक्टूबर को कुरनूल में एसी बस से बाइक टकराने के बाद आग लग गई थी। हादसे में 20 लोगों की जलकर मौत हो गई।
उत्तरप्रदेश: 15 मई को बस में लखनऊ के किसान पथ पर आग लग गई। इसमें 5 लोगों की मौत हो गई। अधिकांश हादसे रात में ही हुए हैं।
पश्चिम बंगाल: बिहार आ रही एक बस 15 अगस्त 2025 को एक ट्रक से टकरा गई। हादसे में 10 तीर्थयात्रियों की मौत हुई और 35 लोग घायल हो गए।
पटना: 23 अगस्त को सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने टेम्पो को टक्कर मार दी। जहां आठ महिलाएं, एक टेम्पो ड्राइवर की मौत हो गई।
कर्नाटक: 24 दिसंबर की रात चित्रदुर्ग जिले में बस और ट्रक की टक्कर हो गई। जहां दस लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई।
तमिलनाडु: 25 दिसंबर की रात ही कडलूर जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया है। जहां नौ लोगों की मौत हो गई।
यूपी-हरियाणा: 14 दिसंबर को कोहरे के कारण विजिबिलिटी घटने से यूपी-हरियाणा में 20 हादसे हुए। जिनमें 80 गाड़ियों की टक्कर हुई और 12 लोगों की मौत हो गई।
हर रविवार साप्ताहिक कॉलम। सुुशील शर्मा की कलम से
जिस समाज में भगवान के घर में चोरी करने वाला हाथ नहीं कांपता, वहां चिंता चोरी की राशि से अधिक उस संस्कार की होनी चाहिए, जिसकी मृत्यु चुपचाप हमारे सामने हो रही है।
जी हाँ, मेरी प्राथमिकता है कि योग बच्चों के स्कूली पाठ्यक्रम का हिस्सा बने। मुझे खुशी है कि एनसीईआरटी ने इसे स्वीकार किया है।
हर रविवार साप्ताहिक कॉलम। सुुशील शर्मा की कलम से
सत्ता के शिखर पर दिखाई देने वाला चेहरा भले एक हो, पर उसकी सफलता के पीछे कई लोग होते हैं। किसी भी मुख्यमंत्री की सफलता इस बात पर निर्भर करती है कि उनकी कोर टीम कितनी मजबूत है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को शुरुआती दौर में एक चौंकाने वाला चेहरा ‘सरप्राइज चॉइस’ के रूप में देखा गया, लेकिन बीते ढाई सालों में उन्होंने न केवल प्रशासनिक व्यवस्था पर अपनी पकड़ मजबूत की है, बल्कि भाजपा संगठन के साथ भी बेहतरीन तालमेल बिठाया है।
जिस तरह से सीएम डॉ. मोहन यादव और प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व में फैसले लिए जा रहे हैं, उससे स्पष्ट है कि भाजपा पुराने स्थापित राजनीतिक घरानों से हटकर नए और युवा चेहरों को मौका दे रही है। स्टार समाचार की विशेष रिपोर्ट...।
भाजपा के राज्यसभा सांसद रजनीश अग्रवाल के साथ हमारी यह खास बातचीत।
मप्र से राज्यसभा उम्मीदवारी निरस्त होने पर मीनाक्षी नटराजन की जगह 'बली का बकरा' कौन? 'युवराज' की नाराजगी, हरीश के तेवर और शीर्ष अधिकारियों के बीच 'पेन' वाले संवाद की दिलचस्प इनसाइड स्टोरी। पूरी राजनीतिक हलचल यहाँ पढ़ें। - सुशील शर्मा की कलम से
कांग्रेस के रणनीतिकार यह मानकर चल रहे थे कि विधायकों की बाड़ा बंदी कर संख्या बल उनके पक्ष में है और भाजपा की तीसरी सीट की संभावना समाप्त है, लेकिन राजनीति में आत्मविश्वास और अति-आत्मविश्वास के बीच की दूरी बहुत कम होती है..
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कड़े अनुशासन से तपे और राजनीति में शुचिता, सत्यता और समन्वय को अपना आदर्श मानने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता रघुनंदन शर्मा ने स्टार समाचार से बातचीत की। अपने लंबे राजनीतिक और सामाजिक जीवन के अनुभवों को साझा किया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह