कुणाल चौधरी अखिल भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और उत्तर प्रदेश के सह-प्रभारी हैं। स्टार समाचार से विशेष बातचीत में चौधरी ने राजनीति, अपने काम के तरीके और लक्ष्य पर खुलकर बेबाक राय रखी।

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव कुणाल चौधरी की बेबाक बातचीत
राजनीति करना अपने आप में आसान नहीं है और किसी अराजनीतिक परिवार से आने वाले युवा के लिए बिना किसी राजनीतिक पृष्ठभूमि के इस क्षेत्र में मुकाम हासिल करना, लगातार आगे बढ़ते जाना बेहद मुश्किल होता है। ऐसा ही एक नाम है कुणाल चौधरी का, जो अखिल भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और उत्तर प्रदेश के सह-प्रभारी हैं। स्टार समाचार से विशेष बातचीत में चौधरी ने राजनीति, अपने काम के तरीके और लक्ष्य पर खुलकर बेबाक राय रखी।
सवाल: इंजीनियरिंग पृष्ठभूमि से होने के बावजूद आपने राजनीति की कटीली राह क्यों चुनी?
जवाब : यह प्रारब्ध का खेल होता है। मेरी शुरुआती पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय से हुई। इसके बाद इंजीनियरिंग और एमटेक करते हुए मैंने छात्र राजनीति की शुरुआत की। राहुल गांधी का नारा था—"नेता बनो और नेता चुनो'। मैंने ग्रीन गार्ड पॉलिसी की लड़ाई से शुरुआत की। जीतू पटवारी और राहुल गांधी से प्रेरणा लेकर मैं आम आदमी का सिपाही बना और आज इस मुकाम तक पहुंचा हूँ। मैं खुद को कभी "सेल्फ मेड' नहीं मानता, इसके पीछे लाखों कार्यकर्ताओं का प्यार और मेहनत है।
सवाल: 2018 के चुनाव में आप कालापीपल से विधायक बने, लेकिन 2023 के चुनाव में आपकी हार की क्या वजह मानते हैं?
जवाब: जनता का प्यार आज भी मेरे प्रति कम नहीं है। कुछ कमियां मेरे में रही होंगी या फिर चुनाव में वोट चोरी और डकैती तक की बात सामने आई है। हार के बावजूद कालापीपल के लोगों का अद्भुत स्नेह मुझे हमेशा मिलता रहा है।
सवाल: राहुल गांधी के 'नेता बनो, नेता चुनो' अभियान और आपकी शुरुआती राजनीतिक यात्रा के बारे में बताइए?
जवाब : राहुल गांधी ने जब यूथ कांग्रेस के जरिए "नेता बनो और नेता चुनो" का विचार दिया, तब एक आम आदमी के सिपाही का कॉन्सेप्ट चला था। मैंने उसमें मध्य प्रदेश में प्रवक्ता के रूप में काम करना शुरू किया। फिर जीतू पटवारी जी के साथ पूरा मध्य प्रदेश घूमा। बाद में लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव हुए और हमारी टीम चुनी गई। मैं प्रदेश महासचिव बना, फिर प्रियव्रत सिंह जी के साथ काम किया और पूरे प्रदेश का दौरा किया। इसके बाद 2013 में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत ही मुझे यूथ कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष चुना गया और मैंने लगभग सात-आठ साल तक इस जिम्मेदारी को संभाला।
सवाल: यूथ कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में पिंटू जोशी के खिलाफ चुनाव और जीत का क्या अनुभव रहा?
जवाब : देखिए, हमारी राजनीति में यह दृष्टिकोण नहीं रहता कि "इसको हरा दिया' या 'उसको जिता दिया'। संगठन में यह एक लोकतांत्रिक प्रक्रिया होती है जहाँ हम सब मिलकर नेतृत्व का चयन करते हैं। पिंटू जोशी जी ने भी उस चुनाव में हिस्सा लिया और मैंने भी। कार्यकर्ताओं ने मुझे अवसर दिया, लेकिन चुनाव के बाद हम सबने एक टीम की तरह काम किया। पिंटू जी हमारे उपाध्यक्ष बने और हम सबने मिलकर 5-7 साल तक मजबूती से काम किया। 2018 में मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने में उस समय की यूथ कांग्रेस का बहुत बड़ा योगदान रहा था।
सवाल: क्या आप खुद को "सेल्फ मेड" नेता मानते हैं?
जवाब : मैं "सेल्फ मेड' शब्द का सख्त विरोधी हूँ। राजनीति में या जीवन में कोई भी व्यक्ति कभी अकेला खुद से नहीं बनता। एक साधारण लड़के को सड़क से उठाकर प्रदेश और देश की राजनीति में पहुँचाने के पीछे लाखों कार्यकर्ताओं का पसीना, मेहनत और समर्थन होता है। मध्य प्रदेश के लाखों कार्यकर्ताओं ने मुझे अपने सर-आँखों पर बिठाया, तब जाकर मैं इस मुकाम पर पहुँचा हूँ।
सवाल: 2018 के चुनाव में टिकट मिलने की क्या प्रक्रिया रही और क्या आपने इसके लिए कोई लॉबिंग की थी?
जवाब : मैंने टिकट के लिए कोई लॉबिंग नहीं की थी। राहुल गांधी जी का मेरे ऊपर और हमारे संघर्षों पर हमेशा प्रेम और नजर रहती थी। 2014 के बाद देश में जब सन्नाटा था, तब हम व्यापम घोटाले के खिलाफ लाठियां खाते थे, जेल जाते थे, महू से भोपाल तक या खातेगांव से कन्नौज तक 400 किलोमीटर की पदयात्राएं और बाइक यात्राएं करते थे। राहुल जी हमारे उस संघर्ष को लगातार वॉच करते थे। जनता ने चयन किया और पार्टी ने एक सड़क के संघर्ष करने वाले कार्यकर्ता को सदन के अंदर पहुँचाया।
सवाल: सवाल: 2018 में जीतने के बाद 2023 के चुनाव में हार का सामना क्यों करना पड़ा?
जवाब : कालापीपल की जनता का प्यार और स्नेह आज भी मेरे प्रति कम नहीं है, मुझे वहां अद्भुत स्नेह मिलता है। 2023 के चुनाव को लेकर दो ही बातें हो सकती हैं—या तो मुझसे कुछ कमियां रही होंगी या फिर वोट चोरी से लेकर वोट डकैती तक की स्थिति बनी होगी। इसके बावजूद, मैंने हमेशा किसानों के दर्द को समझा है और विधानसभा में भी सोयाबीन, गेहूं और लहसुन जैसे मुद्दों को लेकर पूरी ताकत से लड़ाई लड़ी है।
सवाल: कमलनाथ सरकार के पतन और सिंधिया के दल बदलने के समय क्या आपके पास कोई ऑफर आया था?
जवाब : मुझे कोई ऑफर नहीं मिला था। लेकिन जिन लोगों को ऑफर हुआ था, उनकी पूरी जानकारी थी। कांग्रेस पार्टी और बीजेपी में बहुत बड़ा अंतर है। हमारी पार्टी ने संघर्ष करने वाले कार्यकर्ताओं को चुनाव हारने के बाद भी राष्ट्रीय सचिव जैसे बड़े पदों पर नवाजा, जबकि दूसरी पार्टी ने अपने नेताओं का क्या हश्र किया, यह सबके सामने है।
सवाल: आपके कई बयानों को लेकर तीखी चर्चा होती है—जैसे सिंधिया जी, शिवराज सिंह चौहान और अन्य नेताओं पर दिए गए आपके बयान। आपका क्या कहना है?
जवाब : मैं एक किसान का बेटा हूँ और किसानों का दर्द मुझसे देखा नहीं जाता। आज सोयाबीन के दाम और खाद के लिए किसानों को लाइनों में लगना पड़ रहा है, और सरकारें झूठे दावे कर रही हैं। जब किसानों, मजदूरों और गरीबों के अधिकारों पर कुठाराघात होगा, तो उनकी आवाज उठाना हमारा धर्म है।
सवाल: आपको उत्तर प्रदेश के ब्रजमंडल के 13 जिलों का सह-प्रभारी बनाया गया है। 2027 के चुनाव को लेकर आपकी वहां क्या तैयारी है?
जवाब : मैं 13 जिलों का दौरा कर चुका हूँ। उत्तर प्रदेश में जनता प्रचार, प्रसार और भ्रष्टाचार की इस सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है। राहुल गांधी ने इनके नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोली है। इस देश में बुलडोजर का राज नहीं, बल्कि संविधान और लोकतंत्र का राज चलेगा। जनता ताकत के साथ इन्हें जवाब देगी।
सवाल: वोट चोरी और तुष्टीकरण के आरोपों पर आपका क्या कहना है?
जवाब : सामाजिक न्याय की बात करना तुष्टीकरण कब से हो गया? हम हर वर्ग, जाति और संप्रदाय को न्याय और सम्मान दिलाने के लिए सबके साथ खड़े हैं और आगे भी खड़े रहेंगे। जहाँ तक चुनाव की बात है, तो महाराष्ट्र और बिहार जैसे राज्यों में जो हुआ, वह जनता के सामने है; लेकिन उत्तर प्रदेश में हम पूरी ताकत से डटे हैं और पूरी मुस्तैदी से काम कर रहे हैं।
सवाल: आपके पहनावे को लेकर भी अक्सर चर्चा होती है, क्या आप राहुल गांधी के स्टाइल को फॉलो करते हैं?
जवाब: हमारा नेता कौन है, यह जगजाहिर है, लेकिन पहनावा समय और जरूरत के हिसाब से होता है—कभी कुर्ता-पायजामा तो कभी पैंट-शर्ट। कांग्रेस पार्टी में हर व्यक्ति को अपनी पसंद के अनुसार जीने, खाने और पहनने की आज़ादी है। समस्या तब होती है जब दूसरे लोग यह तय करने लगते हैं कि कौन क्या खाएगा या पहनेगा।
सवाल: राष्ट्रीय और उत्तर प्रदेश के दायित्वों के बीच आप कालापीपल को कितना समय दे पाते हैं?
जवाब : मैं अपने क्षेत्र को महीने में 10 से 12 दिन पूरी तरह देता हूँ। जब मैं विधायक था तब भी जनता के बीच रहता था, और आज भी किसानों, युवाओं और मजदूरों की लड़ाई के लिए हमेशा खड़ा रहता हूँ, क्योंकि किसान का दर्द मेरी रग-रग में बसा है।
सवाल: एक जनप्रतिनिधि के रूप में कालापीपल क्षेत्र के लिए आपकी प्रमुख उपलब्धियाँ क्या रहीं?
जवाब : विधायक रहते हुए मैंने क्षेत्र के लिए 2,000 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली नर्मदा पाइपलाइन योजना लाई, जिससे किसानों के खेतों तक सीधा पानी पहुँचेगा। इसके अलावा, बाढ़ के दौरान मात्र दो दिनों के भीतर गांवों में राहत राशि पहुँचाई, कई नई सड़कें और पुल बनवाए, तथा कॉलेज के बुनियादी ढांचे, ऑडिटोरियम और अन्य विकास कार्यों को बिना किसी कमीशन खोरी के पूरी ईमानदारी से जनता को समर्पित किया।
सवाल: जब आप राजनीति से दूर रहकर रिलैक्स होना चाहते हैं, तो आप अपना समय कैसे बिताते हैं?
जवाब : मैं अपना समय अपने परिवार के साथ—अपनी पत्नी और बेटे के साथ बैठकर बिताता हूँ या फिर कभी-कभी घूमने निकल जाता हूँ।
सवाल: यदि आप राजनीति में नहीं होते, तो आपका पेशा क्या होता?
जवाब: मैं जब बीई की पढ़ाई कर रहा था, तब ग्यारहवीं-बारहवीं के छात्रों को कोचिंग पढ़ाता था। एमटेक और इंजीनियरिंग मैकेनिक्स पढ़ते समय मैं इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक कॉलेजों में लेक्चर्स लेने जाता था क्योंकि अपना खर्च भी उठाना होता था। मुझे पढ़ाने का बहुत शौक था, इसलिए यदि राजनीति में नहीं होता तो या तो किसी कॉलेज में प्रोफेसर होता या फिर एक अच्छा कोचिंग संचालक होता।
सवाल: राजनीति में आने पर क्या परिवार की तरफ से कभी कोई दबाव या रोक-टोक आई थी?
जवाब : परिवार की तरफ से कभी कोई दबाव नहीं आया, सबने मेरा पूरा साथ दिया। आज भी जब मैं क्षेत्र में रहता हूँ और लगातार यात्राएं करता हूँ, तो मेरी पत्नी और पूरा परिवार मेरा पूरा साथ देता है।
नेताओं पर राय
नरेंद्र मोदी: नफरत से निकले हुए व्यक्ति
राहुल गांधी: उम्मीद और भरोसा हिंदुस्तान की
प्रियंका गांधी: चमकता चेहरा
दिग्विजय सिंह: राजनीति के बेहद मेहनती व्यक्ति
डॉ. मोहन यादव: मध्य प्रदेश का दुर्भाग्य
कमलनाथ: वैश्विक मंच के बड़े नेता
कुणाल चौधरी अखिल भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और उत्तर प्रदेश के सह-प्रभारी हैं। स्टार समाचार से विशेष बातचीत में चौधरी ने राजनीति, अपने काम के तरीके और लक्ष्य पर खुलकर बेबाक राय रखी।
एक तरफ भाजपा 15 नवंबर को आदिवासी समाज के महानायक बिरसा मुंडा की जयंती के सहारे सांस्कृतिक राष्ट्रवाद का कार्ड खेल रही है, तो दूसरी तरफ कांग्रेस 9 अगस्त के विश्व आदिवासी दिवस के जरिए अपने सियासी वजूद को मजबूत करने की जुगत में है। ‘स्टार समाचार’ की विशेष रिपोर्ट...।
बीमा पॉलिसी बेचने के लिए कंपनियां एजेंटों, बैंकों, ब्रोकरों और दूसरे डिस्ट्रीब्यूशन चैनलों को कमीशन देती हैं। इस व्यवस्था में कमीशन कितना हो, किस उत्पाद पर कितना भुगतान उचित है और क्या ज्यादा कमीशन पाने की होड़ में ग्राहक को उसकी जरूरत से अलग पॉलिसी बेची जा सकती है—इन सवालों पर भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (आईआरडीएआई) ने नए सिरे से विचार शुरू किया है।
स्टार समाचार से खास मुलाकात.. हर सवाल का सीधा जवाब
इबोला वायरस अफ्रीकी देशों में तेजी से फैल रहा है। इसके दुर्लभ बुंडिबुग्यो स्ट्रेन का मौजूदा प्रकोप गंभीर है। डीआर कांगो में हजारों पुष्ट मामले और मौतें दर्ज हुई हैं, वहीं नाइजीरिया, युगांडा और केन्या में सामने आए मामलों ने सीमा पार प्रसार की चिंता बढ़ाई है। फिलहाल इसकी वैक्सीन नहीं होना भी एक बड़ी चुनौती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने इस प्रकोप को अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य आपातस्थिति घोषित किया है।
मध्य प्रदेश में राज्य स्तरीय पर्यावरण प्रभाव आकलन प्राधिकरण (सिया) के अध्यक्ष एवं पूर्व आईएएस अधिकारी शिवनारायण सिंह चौहान ने पर्यावरण विभाग के अपर मुख्य सचिव अनिरुद्ध मुखर्जी और सदस्य सचिव हर्षल पंचोली पर संस्था के कामकाज में बाधा डालने तथा 237 ‘डीम्ड ईसी’ जारी करने में अनियमितताओं के दोषी तत्कालीन प्रमुख सचिव नवनीत कोठारी एवं सदस्य सचिव उमा महेश्वरी पर कार्रवाई की मांग की है।
मैदान पर पसीना बहाता हुआ एक युवा खिलाड़ी, जिसकी आंखों में देश के लिए मेडल जीतने का सपना है, और दूसरी तरफ जिन्हें खेल का ‘क, ख, ग’ भी नहीं मालूम, वे नेता और उनके ‘राजदुलारे’ खेल संघों के सर्वेसर्वा बने बैठे हैं। पढ़िए स्टार समाचार की विशेष रिपोर्ट...।
मध्य प्रदेश के प्रशासनिक गलियारों में इन दिनों एक बड़ा सवाल तैर रहा है-क्या सूबे की अफसरशाही साहस के संकट से जूझ रही है। नियमों का इकबाल बुलंद करना तो दूर, व्यवस्था में कोई ऐसा दबंग चेहरा नजर नहीं आता जो मनमानी करने वालों पर सीधे नकेल कस सके।
जानिए मध्यप्रदेश के प्रशासनिक गलियारों की अंदरूनी खबरें। हर रविवार को सुशील शर्मा की कलम से
किशोर कल्पीवार, साक्षात्कार, स्टार विशेष

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह