इंदौर का आरएनटी मार्ग स्थित विश्वविद्यालय परिसर मंगलवार को छावनी में तब्दील हो गया, जहाँ राजपूत करणी सेना और विभिन्न छात्र संगठनों ने यूजीसी (UGC) के नए नियमों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

यूजीसी की नई नीति का इंदोर में विरोध.
इंदौर. स्टार समाचार वेब
इंदौर का आरएनटी मार्ग स्थित विश्वविद्यालय परिसर मंगलवार को छावनी में तब्दील हो गया, जहाँ राजपूत करणी सेना और विभिन्न छात्र संगठनों ने यूजीसी (UGC) के नए नियमों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। छात्रों ने न केवल कुलपति को ज्ञापन सौंपा, बल्कि परिसर में हनुमान चालीसा का पाठ कर सरकार की 'सद्बुद्धि' की प्रार्थना भी की।
विरोध की वजह प्रदर्शनकारियों का तर्क है कि यूजीसी के नए ड्राफ्ट में 'भेदभाव' की जो परिभाषा तय की गई है, वह एकतरफा है। नए नियमों में SC/ST/OBC, महिलाओं और विकलांगों को भेदभाव से पीड़ित माना गया है, लेकिन सामान्य वर्ग (General Category) के छात्रों को इस दायरे से बाहर रखा गया है। छात्रों का आरोप है कि 'झूठी शिकायतों' पर दंड का प्रावधान ड्राफ्ट से हटा दिया गया है, जिससे इस कानून के दुरुपयोग की संभावना बढ़ गई है। मांग की जा रही है कि 'इक्विटी कमेटी' में सभी वर्गों का समान प्रतिनिधित्व होना चाहिए।
करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष अनुराग प्रतापसिंह ने आर-पार की लड़ाई का ऐलान किया है है। 1 फरवरी: भारत बंद का आह्वान। 2 फरवरी: मध्य प्रदेश के सभी सांसदों को ज्ञापन। सांसदों को चेतावनी: जो सांसद इस प्रस्ताव का समर्थन करेंगे, उन्हें 'चूड़ियाँ' भेंट की जाएंगी और उनके आवास का घेराव किया जाएगा।
UGC ने 13 जनवरी को यह नोटिफिकेशन जारी किया, जिसे 15 जनवरी से लागू कर दिया गया है। इसका मुख्य ढांचा इस प्रकार है-
छात्रों का सबसे बड़ा विरोध इस बात को लेकर है कि सवर्ण छात्र नियमों के अनुसार 'आरोपी' तो हो सकते हैं, लेकिन 'पीड़ित' नहीं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में 21 साल के लंबे इंतजार के बाद 25 सितंबर को बड़े तामझाम के साथ मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा की शुरुआत की गई। भेल दशहरा मैदान से केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जिन 351 आधुनिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था, उनकी जमीनी हकीकत 24 घंटे के भीतर ही बेनकाब हो गई।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद पुलिस महकमे और प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। यह धमकी राज्य आपातकालीन सेवा डायल-112 के आधिकारिक व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर पर भेजी गई थी।
सूने आंगनों में खिलखिलाहट की गूंज और तरसती बांहों को आखिरकार एक अधूरा-सा सुकून मिल गया। मध्य प्रदेश में ममता का दायरा और परिवारों का दिल इस कदर बढ़ा है कि बीते पांच वर्षों के सभी रिकॉर्ड पीछे छूट गए। लगातार दूसरे साल यह साबित हुआ है कि समाज की सोच में एक मानवीय बदलाव आ रहा है।
जबलपुर में लगातार बारिश के बाद बरगी बांध का जलस्तर 101% पार हो गया है। जलस्तर नियंत्रित करने के लिए 5 गेट खोले गए हैं, जिससे नर्मदा के घाटों पर जलस्तर बढ़ने की संभावना है।
भोपाल के अवधपुरी में कांग्रेस के पूर्व पार्षद मुकेश गजभिए ने फांसी लगाकर आत्महत्या की। वे लंबे समय से सिकल सेल बीमारी से पीड़ित थे और उनका इलाज चल रहा था। पुलिस जांच में जुटी।
त्योहारी सीजन में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने भोपाल मंडल से गुजरने वाली 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ा दिए हैं। इसके अलावा, नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 2 ट्रेनों के मार्ग भी बदले गए हैं।
मध्य प्रदेश के इंदौर में 3 से 5 अक्टूबर तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक होने जा रही है। शताब्दी वर्ष के समापन और संगठनात्मक बदलावों पर चर्चा के लिए पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
मंडला नगर पालिका CMO गजानन नाफड़े 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते लोकायुक्त द्वारा रंगे हाथ गिरफ्तार। 15 लाख के भुगतान के एवज में मांग रहे थे कमिशन।
सतना में शिक्षक दंपती के सूने मकान का ताला तोड़कर जेवर और नकदी चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार हुए। पुलिस ने करीब आठ लाख रुपये का सामान बरामद किया, सराफा कारोबारी फरार है।
सतना में शादी से इनकार करने पर महिला पर दिनदहाड़े चाकू से हमला किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया।