मध्यप्रदेश के लाखों किसानों के लिए बड़ी और राहतभरी जानकारी सामने आई है। राज्य सरकार ने रबी सीजन 2026-27 के लिए गेहूं खरीदी की तारीखों का ऐलान कर दिया है। प्रदेश में 7 फरवरी से गेहूं का पंजीयन शुरू होगा, जो एक महीने यानी 7 मार्च तक चलेगा।

प्रदेश में 7 फरवरी से गेहूं का पंजीयन शुरू होगा, जो एक महीने यानी 7 मार्च तक चलेगा।
भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश के लाखों किसानों के लिए बड़ी और राहतभरी जानकारी सामने आई है। राज्य सरकार ने रबी सीजन 2026-27 के लिए गेहूं खरीदी की तारीखों का ऐलान कर दिया है। प्रदेश में 7 फरवरी से गेहूं का पंजीयन शुरू होगा, जो एक महीने यानी 7 मार्च तक चलेगा। इस बार किसानों को न केवल बढ़ी हुई एमएसपी का लाभ मिलेगा, बल्कि सरकार की ओर से अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी, जिससे किसानों की आय में सीधा इजाफा होगा। इस बार किसानों को कुल 2600 रुपए प्रति क्विंटल का भाव मिलेगा। भुगतान के लिए सक्रिय और आधार लिंक बैंक खाता होना अनिवार्य है।
प्रदेश में 3,186 पंजीयन केंद्र
सरकार ने किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिए विस्तृत गाइडलाइन जारी कर दी है। प्रदेश भर में 3,186 पंजीयन केंद्र बनाए गए हैं, जहां किसान अपनी फसल बेचने के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इस साल केंद्र सरकार ने गेहूं की एमएसपी 160 रुपए बढ़ाकर 2585 रुपए प्रति क्विंटल कर दी है। इसके अलावा, सीएम डॉ. मोहन यादव ने किसानों को 15 रुपए प्रति क्विंटल प्रोत्साहन राशि देने का भी निर्णय लिया है, जिससे कुल भाव 2600 रुपए प्रति क्विंटल हो जाएगा।
भुगतान की प्रक्रिया और बैंक खाता
किसानों को भुगतान सीधे उनके बैंक खाते में किया जाएगा। सरकार ने स्पष्ट किया है कि केवल सक्रिय बैंक खाते ही मान्य होंगे। संयुक्त खाते, बंद हो चुके खाते या डिजिटल बैंक (जैसे पेमेंट बैंक) के खाते पंजीयन के लिए स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इसलिए किसान पंजीयन से पहले अपना कऋरउ कोड और खाता नंबर अच्छी तरह जांच लें।
रजिस्ट्रेशन के लिए दस्तावेज
पंजीयन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए सरकार ने कड़े निर्देश दिए हैं। किसानों को पंजीयन केंद्र पर निम्नलिखित दस्तावेज लेकर जाना अनिवार्य होगा- भूमि संबंधी दस्तावेज खसरा-खतौनी। आधार कार्ड मोबाइल नंबर से लिंक होना अनिवार्य। पहचान पत्र वोटर आईडी या अन्य के साथ सक्रिय बैंक खाते की जानकारी किसानों को देनी होगी।
दागी आपरेटर नहीं करेगा पंजीयन
गाइडलाइन के अनुसार, सिकमी, बटाईदार, कोटवार और वन पट्टाधारी किसान केवल सहकारी समितियों और विपणन संस्थाओं द्वारा संचालित केंद्रों पर ही अपना पंजीकरण करा पाएंगे। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी अपात्र व्यक्ति या दागी आपरेटर को पंजीयन कार्य में शामिल न किया जाए। अगर कहीं भी पंजीयन में गड़बड़ी मिली तो संबंधित जिम्मेदारों पर सख्त एक्शन लिया जाएगा।

दमोह (तेंदूखेड़ा) के आईईएस पब्लिक स्कूल में शिक्षिका की कथित मारपीट के शिकार 9 वर्षीय छात्र काव्य नामदेव की भोपाल एम्स में मौत। परिजनों ने शव के साथ एसपी ऑफिस घेरा, SIT करेगी जांच।
भोपाल के DPI परिसर में शिक्षक भर्ती परीक्षा-2025 के अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन। पदवृद्धि और जॉइनिंग की मांग पर अड़े वर्ग 2-3 के परीक्षार्थी। तेज धूप में महिला अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ी।
भोपाल के कोलार रोड पर शनिवार दोपहर एक SUV में भीषण आग लग गई। ट्रायल के दौरान हुई इस घटना में शोरूम की लापरवाही सामने आई है। अपनी ही जलती कार देख मालिक ने शोरूम में जमकर हंगामा किया। पढ़ें पूरी खबर।
बैतूल के अम्भोरी में पर्यावरण नियमों का उल्लंघन करने वाली विस्फोटक कंपनी पर एनजीटी और सुप्रीम कोर्ट ने कसा शिकंजा। 10 लाख का जुर्माना और जीरो लिक्विड डिस्चार्ज लागू करने के निर्देश।
मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बेडरा गांव के पास कार और बाइक की टक्कर में भन्नी गांव के रहने वाले दो युवकों और एक युवती की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मध्यप्रदेश के इंदौर में धार रोड स्थित प्लास्टिक का दाना बनाने वाली फैक्ट्री डीयू ड्रॉप एरिगेशन में आज सुबह आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि काला धुआं और गुब्बार दूर से देखा गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाना शुरू किया।
मध्यप्रदेश की मोहन कैबिनेट में बदलाव की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। इससे मत्रियों में हड़कंप मचा हुआ है। दावा किया जा रहा है कि फिसड्डी विभागों के मंत्रियों को हटाकर नए चेहरों को कैबिनेट में जगह दी जाएगी। इस बदलाव में क्षेत्रीय और जातीय संतुलन भी अहम रहेगा।
भोपाल के ऐशबाग में 11वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का आरोप है कि दो युवक सोशल मीडिया से फोटो चुराकर AI टूल्स से अश्लील तस्वीरें बनाकर उसे ब्लैकमेल कर रहे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिंहस्थ 2028 के मद्देनजर उज्जैन में हरसिद्धि पाल से रामघाट मार्ग चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण किया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन के जय गुरुदेव आश्रम में गुरुदेव उमाकांत महाराज से आशीर्वाद लिया। सीएम ने बताया कि गुरु कृपा से प्रदेश के 19 धार्मिक नगरों में शराबबंदी लागू की गई है और सिंहस्थ-2028 के लिए उज्जैन को मेट्रो व आध्यात्मिक सिटी बनाया जाएगा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह