×

ग्वालियर में हादसा: कार और ट्रक की भिड़ंत... चार लोगों की मौत

मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में सुबह घने कोहरे के बीच भीषण सड़क हादसा हो गया। भिंड रोड हाईवे पर बंटू ढाबा के सामने तेज रफ्तार ट्रक ने एक कार को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं।

By: Arvind Mishra

Jan 30, 202610:25 AM

view17

view0

ग्वालियर में हादसा: कार और ट्रक की भिड़ंत... चार लोगों की मौत

ग्वालियर जिले में सुबह घने कोहरे के बीच भीषण सड़क हादसा हो गया।

  •  बरेठा टोल प्लाजा के पास ट्रक व कार की टक्कर
  • ट्रक की भीषण टक्कर से कार के उड़ गए परखच्चे  
  • मृतक एक ही परिवार के,घने कोहरे के कारण हादसा

ग्वालियर। स्टार समाचार वेब

मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में सुबह घने कोहरे के बीच भीषण सड़क हादसा हो गया। भिंड रोड हाईवे पर बंटू ढाबा के सामने तेज रफ्तार ट्रक ने एक कार को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। सभी मृतक एक ही परिवार के सदस्य थे। भिंड जिले के रहने वाले हैं। दरअसल,  ग्वालियर के महाराजपुरा क्षेत्र में आज यानी शुक्रवार को सुबह भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिए गए हैं। दोनों गाड़ियों में सामने-सामने भिड़ंत हुई है। कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसा इतना खतरनाक था कि एक युवक का शव कार के इंजन में ही फंस गया। काफी मशक्कत के बाद शव बाहर निकाला जा सका। इस हादसे के बाद यहां लंबा जाम भी लग गया।

धुंध और रफ्तार बनी काल

कार एमपी 07 जेडएफ 5193 और ट्रक एमपी 07 2801 में टक्कर हुई। जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। हादसा धुंध और ट्रक की अत्यधिक गति के कारण हुआ है। सुबह करीब 9 बजे हादसा महाराजपुरा इलाके में बरेठा टोल प्लाजा के पास हुआ।

मौके पर पहुंची पुलिस

हादसे की सूचना मिलते ही एसपी धर्मवीर सिंह, थाना प्रभारी यशवंत गोयल फोर्स के साथ पहुंचे। क्रेन से ट्रक और कार को अलग करवाया। इसके बाद शवों को बाहर निकाला जा सका। ट्रक ग्वालियर की ओर से आ रहा था, जबकि कार भिंड से आ रही थी।

मृतकों में यह शामिल

हादसे में जान गंवाने वालों में तीन की पहचान हो गई है। मृतकों में ज्योति यादव पत्नी हरि सिंह यादव यादव मोहल्ला गोरमी, राहुल शर्मा पुत्र किशन दत्त शर्मा ग्राम मोरोली थाना मेहगांव और राजू प्रजापति निवासी भिंड हैं। एक अज्ञात है। राहुल बीएससी कृषि का छात्र था। वह गालियां स्थित कृषि महाविद्यालय का छात्र था। शुक्रवार को परीक्षा देने आ रहा था। इसी दौरान हादसे में मौत हो गई।

COMMENTS (0)

RELATED POST

सुप्रीम फैसला आज... मल्होत्रा की जाएगी विधायकी या रामनिवास बनेंगे विधायक

सुप्रीम फैसला आज... मल्होत्रा की जाएगी विधायकी या रामनिवास बनेंगे विधायक

मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले की विजयपुर सीट से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा के निर्वाचन को लेकर आज यानी गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में महत्वपूर्ण सुनवाई होगी। दोपहर तक इस मामले में सुप्रीम कोर्ट निर्णय दे सकता है।

Loading...

Mar 19, 202610:10 AM

विक्रमोत्सव 2026: मध्य प्रदेश के सभी 52 जिलों में सूर्य उपासना और सम्राट विक्रमादित्य नाट्य का आयोजन

विक्रमोत्सव 2026: मध्य प्रदेश के सभी 52 जिलों में सूर्य उपासना और सम्राट विक्रमादित्य नाट्य का आयोजन

मध्य प्रदेश में 19 मार्च 2026 को विक्रमोत्सव के तहत सभी जिला मुख्यालयों में सूर्य उपासना और सम्राट विक्रमादित्य के जीवन पर आधारित नाटकों का मंचन होगा। जानिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की इस विशेष पहल के बारे में।

Loading...

Mar 18, 20267:41 PM

भोपाल गोमांस तस्करी मामला: आरोपी असलम कुरैशी को सेशन कोर्ट से मिली जमानत

भोपाल गोमांस तस्करी मामला: आरोपी असलम कुरैशी को सेशन कोर्ट से मिली जमानत

भोपाल के चर्चित 26 टन गोमांस तस्करी मामले में आरोपी असलम चमड़ा को सत्र न्यायालय ने जमानत दे दी है। पढ़ें बचाव पक्ष की दलीलें और हिंदू संगठनों की चेतावनी।

Loading...

Mar 18, 20266:28 PM

भोपाल रेलवे अपडेट: पुणे और मुंबई से दानापुर के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, देखें टाइम टेबल और रूट

भोपाल रेलवे अपडेट: पुणे और मुंबई से दानापुर के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, देखें टाइम टेबल और रूट

भारतीय रेलवे ने गर्मियों की भीड़ को देखते हुए भोपाल मंडल से पुणे-दानापुर और LTT-दानापुर स्पेशल ट्रेनों के संचालन का एलान किया है। 15 जुलाई 2026 तक चलने वाली इन ट्रेनों का पूरा शेड्यूल यहाँ देखें

Loading...

Mar 18, 20266:20 PM

निरीक्षण में खुली पोल, मरीजों ने घेरा तो डिप्टी सीएम डीन पर भड़के

निरीक्षण में खुली पोल, मरीजों ने घेरा तो डिप्टी सीएम डीन पर भड़के

रीवा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के औचक निरीक्षण में अव्यवस्थाएं उजागर, मरीजों ने घेरकर शिकायतें कीं। डिप्टी सीएम ने डीन और अधीक्षक को फटकार लगाई, पार्किंग ठेका निरस्त करने के निर्देश दिए।

Loading...

Mar 18, 20264:07 PM