गरोठ-उज्जैन फोर लेन पर ग्राम ढाबला के पास सोनीपत जा रही बस पलट गई। हादसे में 40 अधिक लोग घायल हो गए है। सभी घायलों को शामगढ़ के शासकीय अस्पताल लाया गया। दो लोगों को गंभीर चोट लगने पर जिला अस्पताल लाया गया है। हरियाणा के सोनीपत से श्रद्धालु ओंकारेश्वर व महाकालेश्वर के दर्शन करने आए थे।
By: Arvind Mishra
Jan 02, 20269:50 AM

उज्जैन। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में गरोठ-उज्जैन फोरलेन पर ग्राम ढाबला के पास शुक्रवार अल सुबह टायर फटने से एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में सोनीपत जा रहे श्रद्धालु सवार थे। हादसे में 40 से अधिक यात्री लहूलुहान हो गए। सभी को शामगढ़ अस्पताल लाया गया, जिनमें दो गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। दरअसल, गरोठ-उज्जैन फोर लेन पर ग्राम ढाबला के पास सोनीपत जा रही बस पलट गई। हादसे में 40 अधिक लोग घायल हो गए है।
दो की हालत गंभीर
सभी घायलों को शामगढ़ के शासकीय अस्पताल लाया गया। दो लोगों को गंभीर चोट लगने पर जिला अस्पताल लाया गया है। हरियाणा के सोनीपत से श्रद्धालु ओंकारेश्वर व महाकालेश्वर के दर्शन करने आए थे। सभी शुक्रवार अल सुबह उज्जैन से सोनीपत के लिए निकले थे।
अचानक फट गया टायर
तभी गरोठ-उज्जेन फोर लेन पर ढाबला के पास बस का टायर फटने से पलट गई। दुर्घटना में 40 से अधिक घायल हो गए। सभी को शामगढ़ में सिविल अस्पताल लाया गया। दो लोगों को गंभीर चोट लगने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
जांच में जुटी पुलिस
हादसे के बाद पुलिस ने मौके का मुआयना किया और बस को हटवाकर यातायात सुचारू कराया। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह टायर फटना बताई जा रही है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। सभी घायलों का इलाज जारी है और प्रशासन की ओर से हालात पर नजर रखी जा रही है।