भोपाल के जवाहर चौक में गुरुवार दोपहर 5 दुकानों की छतें और छज्जे गिर गए। दुकानदार बाल-बाल बचे। व्यापारियों ने मेट्रो निर्माण और निगम की लापरवाही को हादसे का जिम्मेदार बताया है।

भोपाल। स्टार समाचार वेब
राजधानी के व्यस्ततम इलाकों में से एक जवाहर चौक में गुरुवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब नगर निगम की पांच दुकानों के छज्जे और छत का हिस्सा अचानक ढह गया। दोपहर करीब 3:30 बजे हुई इस घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। गनीमत रही कि हादसे के वक्त दुकानों में ग्राहक नहीं थे, जिससे एक बड़ी जनहानि टल गई।
जवाहर चौक स्थित अनंत हॉस्पिटल के सामने नगर निगम की करीब 40 साल पुरानी दुकानें हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर साढ़े तीन बजे अचानक छतों से मलबा गिरने लगा। फोटो फ्रेम दुकान के संचालक आंशु अग्रवाल ने बताया, "मैं और मेरे पिताजी दुकान में बैठे थे। जैसे ही छज्जा टूटने की आवाज आई, हम तुरंत बाहर भागे। अगर कुछ सेकंड की भी देरी होती, तो जान जा सकती थी।"
हादसे में फोटो फ्रेम की 2 दुकानें, ऑटोमोबाइल की 1 दुकान, कपड़े की एक दुकान और स्पोर्ट्स आइटम की दुकान प्रभावित हुई हैं।
दुकानदारों का आरोप है कि दुकानों के ठीक सामने मुख्य सड़क पर मेट्रो का काम चल रहा है। भारी मशीनों के कंपन और खुदाई की वजह से पुरानी इमारत की नींव और छज्जे कमजोर हो गए। व्यापारियों का कहना है कि उन्होंने पहले भी नगर निगम अधिकारियों को दुकानों की जर्जर स्थिति के बारे में सूचित किया था और मरम्मत की मांग की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
दुकानों की छत का करीब 25 फीसदी हिस्सा पूरी तरह मलबे में तब्दील हो चुका है। चार दिन पहले भी एक छोटा हिस्सा गिरा था, जिसे चेतावनी के तौर पर देखा जा रहा था।

हादसे की सूचना मिलते ही दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवान दास सबनानी और पार्षद जगदीश यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और व्यापारियों से चर्चा की।
विधायक का निर्देश: विधायक सबनानी ने नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों को तुरंत मौके पर बुलाया और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए।
आश्वासन: विधायक ने कहा कि व्यापारियों के हितों की रक्षा की जाएगी और निगम सुनिश्चित करेगा कि आगे कोई दुर्घटना न हो।
मध्य प्रदेश में प्राथमिक शिक्षक वर्ग-3 परीक्षा पास करने वाले हजारों अभ्यर्थियों ने लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) का घेराव किया। कटऑफ डेट के कारण मेरिट में पहला स्थान पाने वाली वर्षा मुजाल्दा सहित हजारों छात्र अपात्र घोषित किए गए हैं।
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने भिंड और दतिया जिलों में सिंध नदी पर चल रहे अवैध रेत खनन पर मध्य प्रदेश सरकार को नोटिस जारी किया है।
इंदौर अवंतिका गैस पाइपलाइन विस्फोट मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान जूनी इंदौर के एसडीएम ने गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी। कोर्ट ने मुआवजे और इलाज पर 27 अगस्त को अगली सुनवाई तय की है।
सिंहस्थ-2028 के सफल आयोजन के लिए भोपाल पुलिस लाइन में चल रहे प्रशिक्षण के पांचवें दिन अधिकारियों को तनाव प्रबंधन, सॉफ्ट स्किल, सोशल मीडिया और सुरक्षा योजना की विशेष ट्रेनिंग दी गई।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छिंदवाड़ा दौरे पर शिकायतों की अनदेखी करने वाले अधिकारियों पर सख्त एक्शन लिया है। साथ ही 'जन-विश्वास अभियान' और नई भर्तियों को लेकर बड़ी घोषणाएं कीं।
बहुचर्चित बेला गांव दोहरो हत्याकांड में सात साल बाद अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। चतुर्थ अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सुरेश सिंह जमरा की अदालत ने दोनों आरोपियों रामसेवक कुशवाह और राघवेन्द्र उर्फ कालू रावत को हत्याकांड में दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
मुख्यमंत्री ने संस्थान की विभिन्न प्रयोगशालाओं का अवलोकन किया। मैकेनिकल लैब में उन्होंने सीआरडीआई फोर-स्ट्रोक डीजल इंजन की कार्यप्रणाली समझी और लेथ मशीन पर कुशलता से काम कर रही छात्राओं की सराहना की। सीएम ने छात्राओं से उनके प्रशिक्षण, भविष्य के संकल्पों और शासकीय योजनाओं से मिल रहे लाभ पर विस्तार से चर्चा की।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के हर वर्ग तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है और वैश्विक मंच पर भारत की साख मजबूत हुई है। अंत्योदय के संकल्प को पूरा करने के लिए मध्य प्रदेश सरकार भी गरीब, किसान, युवा और नारी शक्ति के कल्याण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले से लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार किया है। आटा चक्की के लिए बिजली कनेक्शन लगवाने के नाम पर रिश्वत मांग रहे विद्युत विभाग के एक लाइनमैन को ग्वालियर लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। रिश्वत की रकम हाथ में आते ही लोकायुक्त की टीम ने आरोपी को धर दबोचा।
मध्य प्रदेश में जून-जुलाई 2027 में होने वाले नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों की प्रशासनिक तैयारियां शुरू हो गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग इस बार पंचायतों में सरपंच और पंच पदों के चुनाव भी मतपत्र की जगह ईवीएम से कराने की तैयारी कर रहा है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह