मध्य प्रदेश के सागर में बड़ी वारदात। केसली के खमरिया में महिला ने 4 बेटियों की हत्या कर खुदकुशी की। पति 1 साल से बाहर था। जानें पूरी घटना और पुलिस जांच की अपडेट।

प्रतीकात्मक छवि। AI
सागर (केसली)। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश के सागर जिले के केसली थाना क्षेत्र से एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है। ग्राम खमरिया में एक 28 वर्षीय महिला ने अपनी चार मासूम बेटियों की जान लेने के बाद खुद भी पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और गांव में मातम छाया हुआ है।
जानकारी के मुताबिक, 28 वर्षीय सविता लोधी अपनी चार बेटियों के साथ घर पर थी। बुधवार की रात बच्चियां अपनी मौसी (सविता की छोटी बहन) के पास सो रही थीं। देर रात सविता अपनी चारों बेटियों—जिनकी उम्र 7 साल, 5 साल, 3 साल और महज 4 महीने थी—को उठाकर साथ ले गई। सुबह जब गांव वालों की नजर पड़ी, तो सविता का शव बेर के पेड़ पर फंदे से लटका मिला, वहीं पास के कुएं में चारों मासूम बच्चियों के शव उतरा रहे थे।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में एक चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है। केसली थाना प्रभारी लोकेश पटेल के अनुसार, सविता का पति दूसरे शहर में मजदूरी करता है और वह पिछले एक साल से घर नहीं लौटा था। घर में सविता के साथ उसका ससुर और उसकी छोटी बहन रहते थे। लंबे समय से पति की अनुपस्थिति और संभावित पारिवारिक तनाव को इस आत्मघाती कदम के पीछे का कारण माना जा रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी और एफएसएल (FSL) की टीम मौके पर पहुंची। गोताखोरों की मदद से कुएं से चारों बच्चियों के शव बाहर निकाले गए। पुलिस ने सभी पांचों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम (PM) के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है कि आखिर ऐसी क्या मजबूरी थी कि एक माँ ने अपनी ही कोख से जन्मी चार जिंदगियों को खत्म कर दिया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का 'शाखा संगम' और स्वयंसेवक एकत्रीकरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य वक्ता दत्तात्रेय होसबाले ने भारत की 5 हजार साल पुरानी सभ्यता और आपदा के समय समाज की सहभागिता पर विस्तार से अपने विचार रखे।
भोपाल के निशातपुरा थाना क्षेत्र में चलती बाइक पर दोस्त ने दूसरे दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी। जानिए क्या है 15 दिन पुराने विवाद और इस सनसनीखेज वारदात की पूरी कहानी।
रीवा में प्रभारी मंत्री प्रहलाद पटेल ने सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा की। 7 अक्टूबर को सेवा कलश यात्रा और 10 अक्टूबर को सेवा सेतु कार्यक्रम होंगे। बाढ़ नियंत्रण के लिए अवैध निर्माण हटाने के निर्देश दिए।
मऊगंज के मलकपुर में करंट की चपेट में आने से नर हाथी की मौत हो गई। वन विभाग ने पोस्टमार्टम की तैयारी की, जबकि साथी हाथी भरत के रेस्क्यू के लिए बांधवगढ़ की टीम पहुंची।
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने भोपाल संभाग से रीवा पहुंचे युवाओं के दल को रवाना किया। युवाओं ने महामृत्युंजय मंदिर, व्हाइट टाइगर सफारी, पुरवा प्रपात और बसामन मामा गौ अभ्यारण्य का भ्रमण किया।
अमानगंज से बीएमओ कार्यालय गुनौर स्थानांतरित किए जाने की चर्चा से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। कार्यालय के नए भवन का उद्घाटन प्रस्तावित था, लेकिन स्थानांतरण की प्रशासनिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
सतना में कॉलेज छात्रा को कथित रूप से धमकाने, पीछा करने और संबंध बनाने का दबाव डालने के मामले में कोलगवां पुलिस ने आरोपी छात्र को गिरफ्तार किया। मोबाइल जांच से डिजिटल साक्ष्य जुटाए जाएंगे।
सतना जिला अस्पताल में मैहर से रेफर प्रसूता ने मृत बच्चे को जन्म दिया, इसके बाद उसकी मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया, जबकि अस्पताल ने जांच और पोस्टमार्टम कराया।
सतना के बीटीआई मैदान में दिव्यांग सेवा एवं श्रमिक सम्मेलन में 354 दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल वितरित की गईं। सेवा संकल्प अभियान के तहत 590 उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
सतना में सिविल लाइन से धवारी मोड़ तक 210 दुकानों और संरचनाओं को हटाने की कवायद फिर शुरू हुई। पट्टों की वैधता, विस्थापन, मुआवजा और पुनर्वास को लेकर संभागायुक्त के समक्ष सुनवाई जारी है।