मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य के 12 लाख सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ते (DA) में 2% की बढ़ोतरी की है। पढ़ें कब से लागू होगा बढ़ा हुआ भत्ता और एरियर के भुगतान का पूरा शेड्यूल।

भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। केंद्र सरकार की घोषणा के तुरंत बाद, अब राज्य की डॉ. मोहन यादव सरकार ने भी प्रदेश के लगभग 12 लाख अधिकारियों, कर्मचारियों और पेंशनरों के महंगाई भत्ते (DA) एवं महंगाई राहत (DR) में 2% की वृद्धि करने का निर्णय लिया है। सरकार ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश भी जारी कर दिए हैं।
राज्य सरकार द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, महंगाई भत्ते में की गई यह 2% की बढ़ोतरी 1 जनवरी 2026 से प्रभावी मानी जाएगी। कर्मचारियों को अक्टूबर महीने के वेतन (जिसका भुगतान नवंबर 2026 में होना है) के साथ बढ़े हुए महंगाई भत्ते का नकद भुगतान किया जाएगा।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी देते हुए स्पष्ट किया कि अक्टूबर माह के वेतन के साथ कर्मचारियों को बढ़ा हुआ भत्ता मिलना शुरू हो जाएगा।
कर्मचारियों के साथ-साथ राज्य सरकार ने पेंशनभोगियों के हितों का भी ध्यान रखा है। पेंशनर्स की महंगाई राहत (DR) में भी 2% की बढ़ोतरी की गई है। हालांकि, पेंशनरों के लिए यह वृद्धि 1 जुलाई 2026 से लागू होगी।
जनवरी से लेकर सितंबर 2026 तक का 9 महीने का एरियर कर्मचारियों को तीन समान मासिक किस्तों में दिया जाएगा। एरियर का भुगतान शेड्यूल इस प्रकार रहेगा:
पहली किस्त: नवंबर 2026 (अक्टूबर के वेतन के साथ)
दूसरी किस्त: दिसंबर 2026
तीसरी किस्त: जनवरी 2027
इस प्रकार, नवंबर में कर्मचारियों के खाते में अक्टूबर महीने का बढ़ा हुआ DA और 9 महीने के बकाया एरियर की पहली किस्त एक साथ आएगी।
इस 2% की बढ़ोतरी के बाद भी मध्य प्रदेश के कर्मचारी और पेंशनभोगी केंद्रीय कर्मचारियों से महंगाई भत्ते के मामले में पीछे चल रहे हैं।
केंद्र सरकार ने 28 अक्टूबर को केंद्रीय कर्मचारियों का DA 3% बढ़ाकर 63% कर दिया था।
इस फैसले से पहले एमपी के कर्मचारियों को 58% DA मिल रहा था, जिससे वे केंद्र से 5% पीछे हो गए थे।
अब राज्य सरकार द्वारा 2% की वृद्धि करने के बाद प्रदेश में DA/DR बढ़कर 60% हो गया है।
इसके बावजूद राज्य के कर्मचारियों को केंद्रीय कर्मचारियों की तुलना में 3% कम DA-DR मिल रहा है।
सहारा होती है।
मध्य प्रदेश के 71वें स्थापना दिवस पर भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में 1 से 3 नवंबर 2026 तक तीन दिवसीय 'राज्योत्सव' का आयोजन। थीम 'विरासत से विकास के पथ की ओर अग्रसर प्रदेश'। मोनाली ठाकुर और मामे खान के सांस्कृतिक कार्यक्रम, 102 मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति और किसानों को मिलेंगे ट्रैक्टर व ई-स्कूटर।
मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में 30.18 करोड़ के फर्जीवाड़े मामले में ईडी ने सिरोंज जनपद पंचायत के पूर्व सीईओ शोभित त्रिपाठी की 5.37 करोड़ की संपत्तियां अटैच की हैं। जानें पूरा मामला विस्तार से।
मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य के 12 लाख सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ते (DA) में 2% की बढ़ोतरी की है। पढ़ें कब से लागू होगा बढ़ा हुआ भत्ता और एरियर के भुगतान का पूरा शेड्यूल।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में लंबित जमानत अर्जियों के शीघ्र निराकरण के लिए चीफ जस्टिस के निर्देश पर 7 विशेष एकल पीठों का गठन किया गया है। 29 अक्टूबर से 6 नवंबर तक प्रतिदिन दोपहर 2:30 बजे सुनवाई हो रही है। पढ़ें पूरी विस्तृत रिपोर्ट।
जबलपुर हाईकोर्ट ने मध्य प्रदेश के 23 हजार ग्राम रोजगार सहायकों के हक में बड़ा फैसला सुनाया है। ट्रांसफर होने पर अब टीए और एचआरए मिलेगा। कोर्ट ने सरकार को 6 महीने में नीति बनाने के दिए निर्देश।
भोपाल के खजूरी थाना क्षेत्र में करवा चौथ के दिन सनसनीखेज मामला सामने आया है। व्रत खोलने के बाद आपसी नाराजगी के चलते 22 वर्षीय पत्नी ने फांसी लगाई, तो वहीं सदमे में पति ने भी पेड़ से लटककर जान दे दी।
रीवा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की एनएबीएच मान्यता के नवीनीकरण के लिए तीन सदस्यीय टीम 30 अक्टूबर से निरीक्षण करेगी। पिछली जांच में 60 आपत्तियां मिली थीं। डॉक्टरों, स्टाफ और मरीज सुविधाओं की व्यवस्था पर रहेगी नजर।
स्वामित्व योजना के तहत रीवा ने 22,482 के लक्ष्य में 16,612 रजिस्ट्रियां पूरी कर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया। बीमारियों और चोटों के बावजूद राजस्व अधिकारी व पटवारी शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने में जुटे हैं।
रीवा के नौवस्ता क्षेत्र में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन के खिलाफ संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। लेटराइट से लदे सात हाइवा जब्त किए, वहीं नरौरा में दबिश देकर ट्रैक्टर, मशीनरी और विस्फोटक बरामद किए।
जिला चिकित्सालय पन्ना की ई-हॉस्पिटल निविदा में 200 बिस्तरीय अस्पताल का पांच साल का अनुभव अनिवार्य करने पर विवाद गहराया। आरोप है कि शर्त से मौजूदा फर्म को लाभ और नई एजेंसियों को नुकसान होगा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह